वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।

वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं। मल्हार पॉइंट की रहने वाली दीपिकाबेन पिछले छह महीनों से हर रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक ऑटो चलाती हैं। पति के एक्सीडेंट के बाद परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई, लेकिन अपनी परेशानियों के बावजूद उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने का रास्ता चुना।
दीपिकाबेन रात के समय किसी मरीज को अस्पताल जाने के लिए ऑटो की जरूरत पड़ने पर उनसे कोई किराया नहीं लेतीं। वह इमरजेंसी में मरीजों को मुफ्त अस्पताल पहुंचाती हैं, ताकि समय पर उन्हें इलाज मिल सके। उनकी इस पहल के पीछे एक पुराना अनुभव है। जब उनके पिता बीमार थे, तब परिवार को जरूरत के समय एम्बुलेंस नहीं मिल पाई थी। इसी परेशानी ने उन्हें दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।
आज दीपिकाबेन अपनी जिम्मेदारियां निभाने के साथ उन लोगों का सहारा भी बन रही हैं, जिन्हें रात के अंधेरे में अस्पताल पहुंचने के लिए मदद की जरूरत होती है। उनका यह प्रयास बताता है कि मुश्किल हालात में भी दूसरों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया जा सकता है।
More Stories
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।
मथुरा 7 नवंबर 26 क्षेत्राधिकारी मांट द्वारा सर्किट हाउस के पीछे मांट पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण*
मथुरा 7नवंबर26* त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए महावन पुलिस पूरी तरह मुस्तैद *