लखीमपुर 1मई2026*भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया गुट ने आज 1 मई को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया
लखीमपुर- रेलवे क्रॉसिंग खुलवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया गुट ने आज 1 मई को रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है, पिछले कई दिनों से क्रॉसिंग खोलने की मांग को लेकर धरना जारी है लेकिन कई बार मांग उठाने के बावजूद कोई ठोस जवाब नहीं मिलने पर किसानों ने यह कदम उठाया
रेल रोको आंदोलन के तहत बड़ी संख्या में किसान बोझवा (भीरा) मौके पर जुट रहे हैं, स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस और रेलवे पुलिस तैनात है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं
इसी बीच मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल सुबह इसी रूट से बिछिया तक दौरे पर गए, हालांकि विभाग का कहना है कि यह उनका व्यक्तिगत दौरा है और आंदोलन से इसका कोई संबंध नहीं है, इसलिए इसकी सूचना मीडिया को नहीं दी गई

More Stories
बाराबंकी21अगस्त26*पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया