लखीमपुर खीरी18 नवम्बर 26*पंजाब टेंट हाउस के पक्ष में 1.82 करोड़ रुपये की वसूली के लिए सरकारी विभागों के बैंक खाते कुर्क करने का आदेश
लखीमपुर खीरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन) न्यायालय ने 17 नवंबर 2026 को पंजाब टेंट हाउस बनाम उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदि मामले में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। न्यायालय ने भारतीय स्टेट बैंक की लखीमपुर शाखा में जिला प्रशासन एवं विभिन्न सरकारी विभागों के नाम से संचालित 14 बैंक खातों में से जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी लोकवाणी के दो खातों को छोड़कर शेष खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है।
मामले में डिक्री की धनराशि ब्याज सहित बढ़कर 1,82,31,268 रुपये हो चुकी है। न्यायालय ने बैंक शाखा प्रबंधक को कुर्क की गई धनराशि का विवरण प्रस्तुत करने और नियमानुसार भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 21 नियम 46 के तहत जारी किया गया है।

More Stories
कानपुर नगर 18 नवम्बर 26*भाजपा कानपुर ग्रामीण महिला मोर्चा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की बैठक,
लखनऊ 18 नवम्बर 26* अनुराग शुक्ला पर जानलेवा फायरिंग मामले में 1 महिला सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार
नई दिल्ली 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*