लखीमपुर खीरी1 मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखीमपुर खीरी- कुकरा जंगल क्षेत्र में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई, मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है, शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं
● लखीमपुर खीरी- कोतवाली सदर पुलिस ने राजापुर मंडी के पीछे देउवापुर क्षेत्र से एक युवक को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा
● लखीमपुर खीरी- खीरी पुलिस ने हड्डी फैक्ट्री के पास कस्बा क्षेत्र से दो अभियुक्तों को एक तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा
● लखीमपुर खीरी- मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के सरदार मैरिज लान पिपरिया में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले आलोक कुमार यादव को रेहरिया चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
[01/05, 20:21] +91 87265 52793: ● लखीमपुर खीरी- थाना खमरिया क्षेत्र में NH-730 पर सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, जानकारी के अनुसार धौरहरा एसडीएम की गाड़ी से टक्कर लगने के बाद हादसा, घायल की पहचान मोहनलाल 60 वर्ष पुत्र कन्हैयालाल निवासी हनिया टोला थाना खीरी के रूप में हुई
● लखीमपुर खीरी- खमरिया क्षेत्र के जसवंतनगर के पास हुए एक अन्य सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल, स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया

More Stories
प्रयागराज1मई 26*भारतीय किसान यूनियन प्रयाग करेगा तहसीलदिवस कोरांव का घेराव
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना