लखीमपुर खीरी 10 दिसम्बर 25*लखीमपुर बुलेटिन-
●शहर में नौरंगाबाद रोड पर बीच रास्ते में सड़क धंसी, कभी भी हो सकती है कोई दुर्घटना , लोगों ने अपील की जल्द से जल्द सही कराई जाए।
● मोहम्मदी–शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर अंतिम संस्कार से लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पोती घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
● लखीमपुर में आयोजित एस.आई.आर. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 11 दिसंबर को सुबह 10:50 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन उतरेंगे और वहां से बाई रोड भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।
● महेश प्रेरणा सहायता समूह में करीब चार लाख की जालसाज़ी के मामले में ईसानगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रार्थिनी संगीता ने समूह की सचिव और अध्यक्ष पर बिना जानकारी पैसे निकालने का आरोप लगाया था।
● निघासन में साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने निघासन चौराहे पर नुक्कड़ सभा की और ग्रामीणों को जागरूक किया। अधिकारियों ने ठगी के नए तरीकों की जानकारी दी और सतर्क रहने की अपील की।

More Stories
मथुरा2मई26*OPERATION CONVICTION**थाना- फरह जनपद मथुरा*
मथुरा 2 मई 26*“MISSION SHAKTI”** फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 2 मई 26*थाना हाईवे पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*