April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज ११फरवरी 26  * बजट में रिक्त पदों को भरने का जिक्र न होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ प्रयागराज,*  रोजगार अधिकार अभियान की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मांग की गई थी कि विभिन्न विभागों में लाखों रिक्त पदों को तत्काल भरने के लिए बजट में घोषणा की जाए, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र तक नहीं किया गया। यह बेहद चिंताजनक है और लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। बजट में रोजगार सृजन को लेकर महज प्रोपेगैंडा है। बजट में उल्लेख है कि 50 लाख करोड़ रूपये निवेश के एमओयू हुए हैं जिनसे लगभग 10 लाख रोजगार का सृजन सम्भावित है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश से पूंजी पलायन हो रहा है, साथी बेकारी भयावह स्थिति के चलते श्रमशक्ति का पलायन हो रहा है। कारपोरेट घरानों द्वारा निवेश की बात छोड़िए सरकारी आंकड़ों में ही लोगों की बैंकों में जमा पूंजी का आधा हिस्सा विकसित प्रदेशों में चला जाता है। प्रदेश में एमएसएमई संकटग्रस्त है, इसके लिए भी कुछ नहीं किया गया जो उल्लेख लायक हो

लखनऊ9फ़रवरी 26* विभूति खंड पुलिस का अति सराहनीय कार्य…*

लखनऊ9फ़रवरी 26* विभूति खंड पुलिस का अति सराहनीय कार्य…*
*मौके पर पहुंच कर सिनेपोलिस चौकी की पुलिस ने युवक को यमराज के हांथ से छीन ले आए…*

राजधानी लखनऊ में रविवार के दिन थाना विभूति खंड क्षेत्र स्थित डीएलएफ के 12वें माले के कमरा नंबर 12012 पर एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी…
इस संबंध में सिनेपोलिस चौकी पर सूचना प्राप्त हुई की एक युवक ने कमरा बंद करके आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है….
तत्काल कार्रवाई करते हुए सिनेपोलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक केशव झा एवं दीवान दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़ते हुए युवक को तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई…
दरअसल थाना विभूति खंड क्षेत्र स्थित डीएलएफ में युवक करीम उस्मानी ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया, फिर नस काट लिया। युवक द्वारा बंद कमरे में आत्महत्या के प्रयास के बीच वहां के संबंधित स्टाफ ने विभूति खंड पुलिस को युवक द्वारा दरवाजा बंद कर के आत्महत्या करने की आशंका जताते हुए सूचना दे दी थी, जिसपर विभूति खंड थाना के सिनेपोलिस चौकी की पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई। ज़रा सी देरी होने पर युवक की मौत हो सकती थी, क्योंकि जैसे ही पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर कमरे के अंदर प्रवेश किया था, तब तक युवक नस काट चुका था और अधमरे स्थिति में पहुंच चुका था….
विभूति खंड पुलिस की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है अति सराहनीय और तत्परता भरे इस कार्य में समय की कोई गुंजाइश नहीं थी। जिसके कारण चौकी प्रभारी सिनेपोलिस केशव झा और दीवान दुर्गेश सिंह ने पुलिस टीम के आने का भी इंतजार नहीं किया और एंबुलेंस का इंतज़ार नहीं किया, एक प्राइवेट गाड़ी से युवक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया और इलाज करवाते हुए युवक की जान बचा ली…
इस अति सराहनीय कार्य पर चर्चा होनी जरूरी है। विषय है सिनेपोलिस चौकी की पुलिस का ज़रा से समय में अपना साहस, तत्परता, त्वरित और सराहनीय कार्य के कारण एक बड़ी घटना छोटे में सिमटते हुए समाप्त हो गई। जीवित युवक कोई यमराज के हाथ से छीन कर ले आने वाले ऐसे पुलिस कर्मियों की भरपूर प्रशंसा होनी ही चाहिए….

Taza Khabar