June 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ6जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ6जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ6जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ- यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की तैयारियां, कड़ी सुरक्षा के बीच सभी जिलों के स्ट्रांग रूम में पहुंचे प्रश्नपत्र, 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में होगी भर्ती परीक्षा, परीक्षा की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की विशेष तैनाती, पेपर लीक और सॉल्वर गैंग पर शिकंजे के लिए STF अलर्ट

➡️लखनऊ- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कल 3 जिलों के दौरे पर रहेंगे, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन जाएंगे पंकज चौधरी, बैठक, अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे पंकज चौधरी

➡️लखनऊ- परीक्षाओं के पेपर लीक का दावा करने वाला अरेस्ट, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट से करता था ठगी, ऑनलाइन ठगी गैंग का सरगना ओम कुमार अरेस्ट, प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक का करता था दावा, बिहार निवासी ठग सुशांत गोल्फ सिटी से गिरफ्तार, यूपी, बिहार, झारखंड की परीक्षाओं के नाम पर ठगी, टेलीग्राम चैनल के जरिए QR कोड से लेता था पैसे, झूठ बोलकर 2 हजार रुपये प्रति परीक्षार्थी लेता था

➡️लखनऊ- एराज मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा कार्यशाला, साध्वी अम्बिका भारती ने छात्रों को महत्व बताया, मेडिकल छात्रों को मानवीय दृष्टिकोण का महत्व बताया, खुशी बाहर नहीं, हमारे भीतर मौजूद है- साध्वी

➡️लखनऊ- LDA के प्रस्ताव पर शासन की अधिसूचना जारी, जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक, IT सिटी, वेलनेस सिटी में जमीन खरीद नहीं, जिला कलेक्टर की अनुमति के बिना भूमि हस्तांतरण नहीं

➡️लखनऊ- होटल और रेस्त्रा की अग्निसुरक्षा जांच शुरू, LDA, अग्निशमन विभाग का संयुक्त अभियान, स्वीकृत मानचित्र और फायर NOC की जांच, 29 होटल मालिकों, प्रबंधकों से मांगे दस्तावेज, दिल्ली अग्निकांड के बाद LDA ने बढ़ाई सतर्कता

➡️लखनऊ- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, LDA ने आरडब्ल्यूए संग की बैठक, 15 से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह, 21 जून को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

➡️लखनऊ- LU के संकाय विभाग में कुत्ता बंद हुआ, कुत्ता बंद करके कर्मचारी चले गए बाहर, निकलने में जुटा रहा, छात्रों ने निकाला

➡️लखनऊ- टेढ़ी पुलिया पर लगा भीषण जाम, भीषण जाम में ढेरों वाहन फंसे, जाम में वाहन की लगी लंबी कतार, भीषण जाम लगने से लोग परेशान

➡️फतेहपुर- 3 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, इन्वर्टर, ई-रिक्शा पार्ट्स, लाखों का सामान बरामद, आबूनगर स्थित इन्वर्टर की दुकान में हुई थी चोरी, कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम ने की कार्रवाई

➡️महराजगंज- शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया युवक, आरोपी युवक, लड़की को पुलिस ने किया बरामद, बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का था आरोप, घुघुली थाना क्षेत्र के सिरसिया का था आरोपी युवक

➡️गाजीपुर- होटल गजल के मालिकाना हक को लेकर विवाद, मुख्तार अंसारी के नाम था होटल गजल, दो लोगों ने होटल गजल की जमीन अपनी बताई, एमपी/एमएलए कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र, अभिषेक अग्रवाल और मोतीलाल वर्मा ने दिया पत्र, MP/MLA कोर्ट में राज्य बनाम मुख्तार अंसारी का केस विचाराधीन, नक्शे के अनुरूप न होने से होटल गजल हुआ है जमींदोज, कोर्ट ने मुख्तार के पुत्र अब्बास अंसारी को भेजी है नोटिस, मामले में कोर्ट ने 27 जून को तय की अगली तारीख

➡️बरेली- बहेड़ी में चीनी मिल की जमीन कौड़ियों में नीलाम, ₹100 करोड़ की संपत्ति ₹28.05 करोड़ में बेचने का आरोप, केसर चीनी मिल की जमीन की नीलामी पर विवाद, सहकारी गन्ना विकास समिति बोर्ड ने नीलाम किया, शुक्रवार को केसर इंटरप्राइजेज की 11.447 हेक्टेयर जमीन नीलाम, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक प्रमुख का आरोप, गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर ने भी लगाया आरोप, स्थानीय अधिकारियों पर साठगांठ कर जमीन बेचने का आरोप, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहन सिंह ने भी लगाया आरोप, नीलामी प्रक्रिया में शामिल नहीं होने दिया- मोहन सिंह, ₹35 करोड़ का ड्राफ्ट होने के बावजूद शामिल नहीं- मोहन

➡️सीतापुर- लापता युवक का तालाब में मिला शव, सिर पर दिखे गंभीर चोट के निशान, करीमनगर गांव का रहने वाला था बलराम, RTO ऑफिस के पास तालाब में मिला शव, खैराबाद थाना क्षेत्र का पूरा मामला

➡️बदायूं- ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले की पिटाई, पैसा निकालने आए शख्स का बदला था कार्ड, कार्ड बदलने के बाद भागने की कोशिश की थी, पीड़ित को भनक लगी, दौड़कर चोर को दबोचा, भीड़ ने आरोपी को खूब धुना, पुलिस को सौंपा, अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे, बिसौली नगर में लोगों ने की पिटाई

➡️आगरा- सिटी बस में नगर आयुक्त बने यात्री, 31 में से 5 यात्री बिना टिकट मिले, खुल गई राजस्व चोरी की पोल, एआरएम को नगर आयुक्त की चेतावनी, प्रतापपुरा से भगवान टॉकीज तक किया सफर, कंडक्टर को रूट से हटाने के आदेश दिए

➡️कानपुर- बर्रा में शादीशुदा युवती की संदिग्ध मौत, 10 साल पहले शाकिर हुसैन से हुई थी शादी, पति पर जुए की लत में दहेज बेचने का आरोप, मायके से पैसे लाने का बनाया जाता था दबाव, परिजन बोले- विरोध करने पर होती थी मारपीट, ससुराल पक्ष ने पीट-पीटकर की हत्या- परिजन, शव को लटकाकर आत्महत्या दिखाने का प्रयास

➡️मऊ- कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता की दबंगई, सदस्यता से इनकार करने पर डॉक्टर को पीटा, इलाज के दौरान सदस्यता लेने की पेशकश की, सीएचसी पर तैनात एक डॉक्टर से की मारपीट, आरोपी ने खुद को CJP का जिलाध्यक्ष बताया, राहुल यादव पर डॉक्टर ने केस भी दर्ज कराया, डॉक्टर से बहसबाजी, मारपीट कर आरोपी फरार

➡️कानपुर- 9 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, 6 साल की बेटी ने खोला पिता का खौफनाक राज, बेटी ने भी पिता द्वारा मां को पीटने की बात कही, मायके वालों का करंट लगाकर हत्या करने का आरोप, बेकनगंज थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, बेकनगंज थाना प्रभारी मतीन खान का बयान, मायकेवालों ने ही शव दफनाया था, पुलिस को मौत की सूचना तक नहीं दी थी

➡️महोबा- गली में महिला को मारकर सांड फरार हुआ, महिला इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती, शहर कोतवाली के पस्तौर गली का मामला

➡️संभल- किशोरी को भगाकर ले जाने, रेप का मामला, 6 साल पूर्व 11 वर्षीय किशोरी को भगाया था, मामले में युवक और उसकी बहन गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया था रेप करने का आरोप, किशोरी से शादी की, 4 साल का बच्चा भी, 6 साल बाद युवक अरेस्ट, लड़की भी बरामद, AHT थाना प्रभारी ने युवक, बहन को पकड़ा, किशोरी को बच्चे समेत किया गया बरामद, संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र का था मामला

➡️बांदा- गैंगेस्टर द्वारा अर्जित की गई सम्पत्ति जब्त, 24 लाख रुपये की संपत्ति को किया गया कुर्क, आरोपी निरंजन पर गैंगेस्टर सहित 20 मुकदमे, कोतवाली देहात क्षेत्र के जौरही गांव में कुर्की

➡️दिल्ली- जंतर-मंतर प्रदर्शन पर FIR दर्ज का खंडन, खबरों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं- पुलिस, सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी खबरें भ्रामक

➡️दिल्ली- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी NTA ने किया पोस्ट, NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा पर पोस्ट किया, प्रश्नपत्र के लीक या बिक्री का दावा गलत- NTA, सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेश गलत- NTA, प्रसारित हो रहे सभी दावे मनगढ़ंत- NTA, परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पूरी तरह बरकरार, उम्मीदवार, अभिभावक ऐसे संदेशों से न जुड़ें- NTA

Taza Khabar