लखनऊ5जुलाई26* BMW के सीक्रेट लॉकर से मिले 26 लाख रुपये, 3 युवक हिरासत में; गाड़ियों पर लिखा था ‘माफिया’ और ‘विधायक_*
लखनऊ* राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए BMW कार के गुप्त लॉकर से 26 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह पूरी घटना 3 और 4 जुलाई की दरमियानी रात को हुई, जब पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है, जो पैसों के बारे में कोई सही जानकारी नहीं दे सके।आशियाना पुलिस और किला चौकी की टीम अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक BMW कार पर पड़ी, जिसमें काले शीशे लगे थे और नंबर प्लेट पर ‘कैलिफोर्निया’ लिखा था। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसके सीक्रेट लॉकर से 500-500 रुपये के नोटों की 52 गड्डियां मिलीं। पुलिस ने मौके से दो गाड़ियां जब्त की हैं। पहली हरियाणा नंबर की BMW (HR-70G-9172) है, जिस पर ‘माफिया’ लिखा हुआ था। दूसरी एक स्कॉर्पियो (UP-32 QB-6630) है, जिस पर ‘विधायक’ लिखा था और विधानसभा सचिवालय का 2025 का पास लगा था। पुलिस के मुताबिक, युवकों ने पूछताछ के दौरान बार-बार अपने बयान बदले और नकदी के स्रोत के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
हिरासत में लिए गए युवकों में शिवांशु पांडे, रोचमन वर्मा और रचित ठाकुर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि BMW चलाने वाले शिवांशु पांडे ने खुद को सब-इंस्पेक्टर का बेटा बताकर पुलिसकर्मियों को धमकाने की कोशिश भी की थी। कैंट के एसीपी सुजीत दुबे और आशियाना एसएचओ ओम प्रकाश यादव ने बताया कि नकदी के वैध कागजात न मिलने के कारण मामले की सूचना आयकर विभाग (Income Tax Department) को दे दी गई है। आयकर विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि यह पैसा कहां से आया। फिलहाल दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

More Stories
कानपुर नगर5जुल726*कार्यक्रम “ललित शोध, संगीत चर्चा एवं देव वंदना स्त्रोत संध्या” का आयोजन किया गया।
सुल्तानपुर5जुलाई26*घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, चर्चित चिकित्सक पर गंभीर आरोप*
नई दिल्ली5जुलाई26*देश के अलग-अलग राज्यों बारिश के दौरा शुरू हो गया है।_*