लखनऊ30मई26*लखनऊ में भाजपा नेता हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार:*
*फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित, सिर पर मारा था पत्थर।*
अयोध्या
लखनऊ पुलिस ने अयोध्या निवासी भाजपा युवा मोर्चा नेता शिवम सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद किया है। वहीं, मामले का चौथा आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। डीसीपी पूर्वी डॉक्टर दीक्षा शर्मा के निर्देशन में स्वाट, सर्विलांस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में शान्तनु उर्फ अंकित रावत, हनी तिवारी उर्फ विवेक, विवेक सिंह और अनुज सिंह के नाम सामने आए। पुलिस ने शुक्रवार को शान्तनु उर्फ अंकित रावत, हनी तिवारी उर्फ विवेक और विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद किया गया। वहीं चौथा आरोपी अनुज सिंह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। जल्द फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*