लखनऊ30जुलाई26*शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को अधिक दिया मानदेय होगा समायोजित*
लखनऊ*प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को अधिक दिया गया मानदेय समायोजित किया जाएगा। जून में 15 दिन गर्मी की छुट्टी रही लेकिन उन्हें पूरे महीने का मानदेय जारी किया गया था। अब इसे जुलाई के मानदेय में समायोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अगस्त में जो मानदेय जारी होगा वह 15 दिनों का कटकर आएगा। यूपी में 1.48 लाख शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपये मासिक व 24 हजार से अधिक अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अब इनके मानदेय में कटौती की जाएगी। एसएनए स्पर्श के माध्यम से मानदेय दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। ब्यूरो

More Stories
अयोध्या30जुलाई26*नेता जी, बदहाल सड़कों पर दीजिए ध्यान! जनता है परेशान।*
नई दिल्ली30जुलाई26*संसद में पास हुए दो बड़े संशोधन विधेयक : पेपर लीक पर 10 साल तक की जेल और वंदे मातरम् का अपमान अब दंडनीय अपराध*
कानपुर नगर30जुलाई26*सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग का सर्वेक्षण, क्या सिर्फ कागज़ी कार्रवाई तक सीमित है अभियान?*