July 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ30जुलाई26*आदर्श व्यापार मंडल की कार्यकारिणी समिति की बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए संगठन ने बनाई कार्य योजना

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की कार्यकारिणी समिति की बैठक में राजधानी के व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियो ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, समस्याओं के समाधान के लिए संगठन ने बनाई कार्य योजना

प्रदेश एवं देश के रिटेल सेक्टर के व्यापार को बचाने के लिए तत्काल कोई उपाय नहीं किए गए तो रिटेल व्यापारियों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो जाएगी: संजय गुप्ता

व्यापारियों के व्यापार को बचाने एवं बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेेगा आदर्श व्यापार मंडल: संजय गुप्ता

*रिटेल ट्रेड पर ई-कॉमर्स एवं क्विक कॉमर्स का दुष्प्रभाव, बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण, बिना कनेक्शन के भी जलकर का भुगतान, लैंड यूज कन्वर्जन चार्ज की अधिक दर ,नगर निगम द्वारा कई व्यवसायों पर लाइसेंस शुल्क में की गई बढ़ोतरी, जेम पोर्टल पर व्यापार करने में आ रहे परेशानी, सरकारी खरीद में लखनऊ के व्यापारियों को प्राथमिकता दिए जाने के विषय उठाए गए

* सभी बाजारों में आयोजित होंगे “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन”
*
* ई-कॉमर्स पॉलिसी एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनवाने की मांग को लेकर प्रथम चरण में विधायक, सांसद एवं जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को ज्ञापन
* बाजारों की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायकों एवं विभागीय अधिकारियों से बैठक कर समस्याओं का समाधान
* “व्यापारी जागरूकता वाहन रैली”
* मशाल जुलूस, बाजारों में पदयात्रा एवं जागरूकता मार्च निकाले जाएंगे
* सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ा जाएगा
* प्रमुख बाजारों में संगठन के कार्यालय खोले जाएंगे
* व्यापारियों को पूंजी हेतु आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बैंकों के सहयोग से ऋण शिविर आयोजित किए जाएंगे
* व्यापारियों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से योग शिविर एवं निशुल्क मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे
* जिला एवं नगर कमेटी तथा बाजारों की कमेटियों का होगा विस्तार
* 24 अगस्त को राजधानी में होगा “व्यापारी सम्मेलन” एवं लखनऊ कमेटियों के पदाधिकारियो का “शपथ ग्रहण समारोह”
* सितंबर माह में होगी “व्यापारी रैली”, 5000 व्यापारी “व्यापारी रैली” में शामिल होंगे

30 जुलाई ,बृहस्पतिवार, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ कार्यकारिणी की बैठक सदर बाजार स्थित कबीर इन बैंक्विट हॉल में आयोजित हुई
बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा की गई तथा बैठक में राजधानी की सभी प्रमुख बाजारों के पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्य शामिल हुए
कार्यकारिणी समिति की बैठक में व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं पर गहनता से चर्चा हुई तथा विचार विमर्श हुआ तथा समाधान के लिए कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाई गई
बैठक में रिटेल ट्रेड पर ई-कॉमर्स एवं क्विक कॉमर्स का दुष्प्रभाव, बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण, बिना कनेक्शन के भी जलकर का भुगतान, लैंड यूज कन्वर्जन चार्ज की अधिक दर ,नगर निगम द्वारा कई व्यवसायों पर लाइसेंस शुल्क में की गई बढ़ोतरी, जेम पोर्टल पर व्यापार करने में आ रहे परेशानी, सरकारी खरीद में लखनऊ के व्यापारियों को प्राथमिकता दिए जाने के विषय उठाए गए
इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा रिटेल सेक्टर के व्यापारियों के व्यापार को बचाने के लिए एवं बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल हर संभव प्रयास करेगा उन्होंने कहा यदि देश एवं प्रदेश के रिटेल सेक्टर के व्यापारियों के व्यापार को बचाने के लिए तुरंत कोई कदम नहीं उठाए गए तो निश्चित रूप से रीटेल व्यापारियों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो जाएगी

कार्यकारिणी समिति की बैठक में व्यापारियों के समस्याओं के समाधान के लिए कार्य योजना बनाई गई जिसमें प्रमुख रूप से निम्न निर्णय लिए गए

* राजधानी की सभी बाजारों में आयोजित होंगे “क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन”
*
* ई-कॉमर्स पॉलिसी एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनवाने की मांग को लेकर प्रथम चरण में विधायक, सांसद एवं जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को ज्ञापन
* बाजारों की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायकों एवं विभागीय अधिकारियों से बैठक कर समस्याओं का समाधान
* “व्यापारी जागरूकता वाहन रैली”
* मशाल जुलूस, बाजारों में पदयात्रा एवं जागरूकता मार्च निकाले जाएंगे
* सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ा जाएगा
* प्रमुख बाजारों में संगठन के कार्यालय खोले जाएंगे
* व्यापारियों को पूंजी हेतु आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए बैंकों के सहयोग से ऋण शिविर आयोजित किए जाएंगे
* व्यापारियों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से योग शिविर एवं निशुल्क मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे
* जिला एवं नगर कमेटी तथा बाजारों की कमेटियों का होगा विस्तार
* 24 अगस्त को राजधानी में होगा “व्यापारी सम्मेलन” एवं लखनऊ कमेटियों के पदाधिकारियो का “शपथ ग्रहण समारोह”
* सितंबर माह में राजधानी होगी “व्यापारी रैली” 5000 व्यापारी “व्यापारी रैली” में शामिल होंगे

बैठक में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मो.अफजल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री शशिकांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा ,आसिफ किदवई ,प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल हसन, छावनी परिषद के नामित सदस्य एवं आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, नगर महामंत्री आशीष गुप्ता, सदर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल ग्रोवर ,भूतनाथ मार्केट के चेयरमैन कमल अग्रवाल, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, भूतनाथ प्रभारी दिनेश शर्मा भी बाजारों के अध्यक्ष महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे

संजय गुप्ता

Taza Khabar