लखनऊ30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
➡️लखनऊ- नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय का CM को पत्र, विकास निधि आवंटन में भेदभाव का आरोप, सत्तापक्ष विधायकों को 5-5 करोड़- माता प्रसाद, विपक्षी विधायकों को 1-1 करोड़ रूपए आवंटित, सभी क्षेत्रों के समान विकास की मांग, विकास कार्यों के लिए धनराशि आवंटन में भेदभाव, विपक्षी विधायकों को भी 5-5 करोड़ देने की मांग,
➡️लखनऊ- लखनऊ विवि में M.Ed प्रथम सेमेस्टर रिजल्ट में गड़बड़ी, पूर्णांक से ज्यादा नंबर मिलने का मामला सामने आया, 600 में 618 और 614 अंक दिए जाने का खुलासा, 500 पूर्णांक में 574 और 614 अंक मिलने पर सवाल, आज जारी हुआ परिणाम, रिजल्ट देख अभ्यर्थी हैरान, विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल,
➡️लखनऊ- जनगणना-2027 स्वगणना प्रशिक्षण का आयोजन, विकास भवन सभागार में हुआ आयोजन, डीएम विशाख जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम, 7-21 मई 2026 तक चलेगा स्वगणना अभियान, प्रथम चरण की कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा, विभागों के नोडल अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण, कार्यालयों में स्टाफ को प्रशिक्षण देने के निर्देश, हर कार्यालय में कार्यशाला आयोजित करने के आदेश, अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर,
➡️लखनऊ- पुलिस मुख्यालय में विदाई समारोह आयोजित, डीजीपी राजीव कृष्ण की अध्यक्षता में कार्यक्रम, IPS नीरा रावत, राम बदन सिंह हुए सेवानिवृत्त, 1992 बैच आईपीएस अधिकारी नीरा रावत, 1994 बैच के PPS अधिकारी राम बदन सिंह, पदोन्नति के बाद IPS बने राम बदन सिंह, दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान, वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यकाल की सराहना की,
➡️लखनऊ- गोंडा GRP में घायल आरक्षी को आर्थिक मदद, आरक्षी आकाश सिंह की पत्नी को बड़ी आर्थिक सहायता, डीजीपी राजीव कृष्ण ने 1.50 करोड़ का सौंपा चेक, परिवार को राहत देने के लिए किया गया सहयोग, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से संवेदनशील पहल,
➡️लखनऊ- मोहनलालगंज में सड़क हादसे का मामला, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, ट्रामा सेंटर में कोमा की हालत में था भर्ती, युवक की मौत से परिजनों में भारी आक्रोश, आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर प्रदर्शन दिया, मौके भारी पुलिस बल तैनात, हालात काबू, मोहनलालगंज के सिसेंडी उत्तरगांव का मामला,
➡️लखनऊ- हजरतगंज अंबेडकर प्रतिमा के पास निकला कैंडल मार्च, विश्वकर्मा महासभा, पांचाल महासभा का विरोध प्रदर्शन, गाजीपुर की बेटी निशा को न्याय दिलाने की मांग, निशा को न्याय दो के बैनर पोस्टर लेकर मार्च, निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग तेज, यूपी सरकार से कड़ी कार्रवाई की अपील की, अंबेडकर प्रतिमा के पास बड़ी संख्या में लोग जुटे, सुरक्षा के मद्देनज़र मौके पर भारी पुलिस बल तैनात,
➡️लखनऊ- ई-रिक्शा चालक की पिटाई, मामूली विवाद में दबंगों ने चालक को पीटा, सड़क पर काफी देर तक दबंगों का तांडव, राहगीरों ने बीच-बचाव कर बचाई जान, हमलावर मौके से फरार, चालक घायल, राजाजीपुरम कोतवाली के F ब्लॉक में घटना,
➡️हापुड़- तेज आंधी तूफान में बड़ा हादसा होने से टला, तेज आंधी तूफान में गिरा विद्युत पोल, NPP की स्ट्रीट लाइट पोल पर गिरा विद्युत पोल, चौराहे पर स्ट्रीट लाइट पोल पर गिरा विद्युत पोल, हापुड़ के पक्काबाग चौराहे का मामला,
➡️अलीगढ़- आंधी-बारिश से बड़ा नुकसान, तेज हवा में विधवा महिला का घर ढहा, परिवार बाल-बाल बचा, समय रहते बाहर निकले, स्कूटी-बाइक मलबे में दबी, 2 पशुओं की मौत, गरीब परिवार पर आर्थिक संकट गहराया, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार, गोण्डा थाना क्षेत्र के डिगसारी गांव की घटना,
➡️कानपुर- कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पर प्रदर्शन, महिला का शव रखकर परिजनों ने किया विरोध, ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप, पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का दिया आश्वासन,
➡️आजमगढ़- सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियां तेज, मंडलायुक्त ने अफसरों को दिए समयबद्ध निर्देश, अमृत सरोवर, स्कूल और पंचायत भवन का निरीक्षण, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थिति की जांच, विकास कार्यों की गुणवत्ता पर होगी सख्त समीक्षा, पुलिस-प्रशासन को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश,
➡️चंदौली- मारपीट मामले ने लिया नया मोड़, 26 अप्रैल की घटना में पुलिस पर उदासीनता के आरोप, पीड़ितों को FIR के लिए थाने के चक्कर लगाने पड़े, दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट का लगा आरोप, शिकायत के बावजूद FIR दर्ज नहीं होने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, जांच कर उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन, सदर थाना क्षेत्र के जसौली गांव का मामला,
➡️प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुआवज़े पर अहम निर्देश, महाकुंभ 2025 भगदड़ मामले में सुनाया आदेश, मुआवज़ा तय करने का अधिकार प्रशासन, मेला प्राधिकरण का, न्यायिक जांच आयोग को मुआवज़े का अधिकार नहीं, मेलाधिकारी को 30 दिन में फैसला करने का निर्देश, जस्टिस अजीत कुमार, सत्यवीर सिंह की बेंच का आदेश, मौनी अमावस्या भगदड़ में मौत के मामले पर सुनवाई, आयोग का काम केवल जांच और सुझाव देना-हाईकोर्ट,
➡️आगरा- रेडी लगाने को लेकर जमकर हुआ बवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, रेडी वाले को कई लोगों ने जमकर पीटा, मारपीट, बवाल में दो लोग हुए घायल, किरावली क्षेत्र का बताया जा रहा मामला,
➡️अमेठी- तेज हवाओं से साइन बोर्ड झुकने का मामला, प्रशासन ने संज्ञान लेकर साइन बोर्ड हटवाया, जर्जर हो चुके कई साइन बोर्डों को हटवाया, साइन बोर्ड गिरने से राहगीर हुए थे चोटिल, जगदीशपुर कस्बे में प्रशासन ने की कार्रवाई,
➡️हापुड़- डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग का तांडव, आग से हाईवे पर दूर तक फैला धुआं, भीषण धुएं ने रोकी वाहनों की रफ्तार, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर लगा जाम, एंबुलेंस भी फंसी, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला,
➡️हापुड़- तूफान में सड़क पर गिरा विद्युत पोल, बाल-बाल बचे राहगीर, बड़ा हादसा टला, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचा विद्युत विभाग, नगर कोतवाली के पक्कबाग का मामला,
➡️हापुड़- हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मेरठ बाईपास पर कार डिवाइडर पर चढ़ी, दरोगा पर नशे में होने का आरोप, 5 लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र,
➡️प्रयागराज- बिजली केबल चोरी का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी अरेस्ट, 13 टन केबल बरामद, कीमत 35-40 लाख, दारागंज इलाके से गिरफ्तारी,
———————————

More Stories
कौशाम्बी30अप्रैल26*अझुवा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सर्विस रोड से हटाए गए ठेले-खोमचे*
कौशाम्बी30अप्रैल26*चायल क्षेत्रअधिकारी अभिषेक सिंह ने मूरतगंज बाजार में पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त वचलाया
कौशाम्बी30अप्रैल26*जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन,अझुवा में महिला पदयात्रा बनी जन आक्रोश की आवाज*