लखनऊ3अक्टूबर25* FIR होने के बावजूद निर्माण/मरम्मत कार्य जारी, यानि विभूति खण्ड पुलिस का संरक्षण…*
*विभूति खण्ड पुलिस की नज़र में FIR का कोई महत्व नहीं…*
राजधानी लखनऊ में विभूति खण्ड क्षेत्र में LDA ने हाल ही में AKAAY PARADISE और TIMES SQUARE नाम की बिल्डिंगों को पुनः सील किया। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि AKAAY PARADISE नाम की इमारत पर LDA द्वारा थाना विभूति खण्ड में FIR भी दर्ज कराई गई थी और बिल्डिंग का स्वामी जब अवैध निर्माण करते पकड़ा गया था, तो विभूति खण्ड चौकी पर यह लिख कर गया कि जब तक भवन सील रहेगा, तब तक कार्य नहीं किया जाएगा। अब बताएं पुलिस के हाथों में रखा था बयान तो मनमानी पुलिस के हिसाब से ही चलेगी। जाने कितनी बार LDA ने भवन सील किया होगा और विभूति खण्ड थाने में FIR भी कराई, पर नो फर्क।
भवन स्वामी की बदमाशी के आगे LDA के जोनल अधिकारी का कहना भी सही है कि क्या वह एक भवन के लिए थाने जाकर बैठा करें। पुलिस अपनी जिम्मेदारी को निभा नहीं रही, तो इसमें LDA का क्या दोष…?
पर इतनी बार सवाल उठे विभूति खण्ड पुलिस की कार्यशैली पर, तो क्या उच्च अधिकारी मक्खन बाजी से संतुष्ट हैं या उनकी भी मेहरबानी बनी है….

More Stories
पूर्णिया बिहार25अप्रैल26* पूर्णिया की मिट्टी से निकलेगा अगला चैंपियन, लियाकत अली का ऐलान
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*