June 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २९ जून २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ29जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 8 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ29जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 8 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡ लखनऊ- पत्रकारपुरम चौराहे पर हुई फायरिंग के मामले में दो आरोपी गोमतीनगर थाने में सरेंडर करने पहुंचे। दोनों फिल्मी अंदाज में थाने पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि एक दिन पहले रेस्टोरेंट में ऑर्डर पहले देने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई थी।

➡ लखनऊ- KGMU के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सूर्यकान्त को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने COPD नेशनल गाइडलाइन कमेटी का सदस्य नामित किया है। यह समिति COPD की रोकथाम और उपचार की राष्ट्रीय गाइडलाइन तैयार करेगी। डॉ. सूर्यकान्त धूम्रपान और वायु प्रदूषण को इस बीमारी का प्रमुख कारण बताते रहे हैं तथा इस विषय पर पुस्तक लिखने के साथ देशभर के हजारों डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दे चुके हैं।

➡ लखनऊ- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह 15 से 25 जुलाई तक विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था और पेयजल की गुणवत्ता का निरीक्षण करेंगे। 15-16 जुलाई को ललितपुर, झांसी और जालौन, 18-19 जुलाई को सुल्तानपुर, जौनपुर और मिर्जापुर का दौरा करेंगे। 24 जुलाई को मथुरा में यमुना सफाई को लेकर संत संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ ACS अनुराग श्रीवास्तव समेत वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

➡ लखनऊ- नगर निगम ने जोन-1 में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। हजरतगंज फायर स्टेशन के सामने सड़क पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया। अतिक्रमण की वजह से फायर विभाग की गाड़ियों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी।

➡ चंदौली- गौ-तस्करी नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े होने का आरोप है। जांच में उसके खाते से 2.5 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है, जबकि 4.77 करोड़ रुपये के अन्य ट्रांजेक्शन की भी जांच की जा रही है। पूरे नेटवर्क में करीब 187 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन की जांच चल रही है।

➡ अयोध्या- परमहंस आचार्य ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बयान देते हुए टुन्नू यादव को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने अन्य आरोपियों को 6 महीने की सजा देने की भी बात कही और चंपत राय का समर्थन करते हुए कहा कि उनके जैसा ईमानदार व्यक्ति दुनिया में नहीं है।

➡ एटा- शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद हुई है। फायरिंग में दो युवक घायल हुए थे। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है।

➡ कानपुर- प्रतिबंधित चीनी मांझे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ है, जिसे बाजार में खपाने की तैयारी थी। कार्रवाई कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र में की गई।

➡ नोएडा- पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 9 थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। विनोद मिश्रा को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि धर्मेंद्र शुक्ला को फेज-1, पंकज शर्मा को कासना, सर्वेश सिंह को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, रंजीत सिंह को इकोटेक-3, अजय कुमार को जेवर, विनोद चाहर को नॉलेज पार्क थाना और अमित कुमार मान को आईटी सेल भेजा गया है। विंध्याचल तिवारी का भी साइबर थाने में तबादला किया गया है।

➡ मुरादाबाद- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 365 करोड़ रुपये की लागत वाली 63 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुरादाबाद तेजी से विकास कर रहा है, पहले प्रदेश में सड़क, बिजली और सुरक्षा की स्थिति खराब थी, त्योहारों से पहले दंगे हो जाते थे और जनता के पैसे में डकैती पड़ती थी। उन्होंने कहा कि आज यूपी में सुरक्षा का बेहतर माहौल है, सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं और प्रदेश बीमारू राज्य से रेवेन्यू सरप्लस राज्य बन चुका है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले विकास कार्यों की फिक्र नहीं थी।

➡ संभल- तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे की क्रेन से हटाया गया। घटना हयातनगर क्षेत्र के धतरा की है।

➡ जालौन- बेतवा कोल्ड स्टोरेज विवाद में CCTV फुटेज सामने आया है। कोल्ड स्टोरेज मालिक ने वीडियो साझा करते हुए एसडीएम रिंकू सिंह पर अभद्रता का आरोप लगाया है। एसडीएम जांच के लिए पहुंचे थे। पूरे मामले में डीएम पहले ही जांच समिति गठित कर चुके हैं।

➡ हरदोई- सवारियों से भरा ऑटो खाई में पलट गया। हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना शाहाबाद क्षेत्र के रेभा मुरादपुर की है।

➡ महोबा- विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कुएं की सफाई के दौरान उसमें से 50 से अधिक बिजली मीटर निकले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली क्षेत्र के बड़ीहाट मोहल्ले का है।

➡ उन्नाव- STF, आबकारी विभाग और औरास पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2,808 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। करीब 9 लाख रुपये कीमत की शराब के साथ एक तस्कर और पिकअप वाहन भी कब्जे में लिया गया।

➡ श्रावस्ती- खाद गड्ढा की भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने हल्का दरोगा पर गलत बयान और हस्ताक्षर लेकर रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

➡ आगरा- महवा में नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में CBN द्वारा जब्त ट्रामाडोल कैप्सूल की जांच जारी है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया था, जिसकी पूछताछ के आधार पर ड्रग विभाग स्टॉकिस्ट व्यापारियों के रिकॉर्ड की भी जांच करेगा।

➡ उन्नाव- गाली-गलौज का विरोध करने पर आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस पर तहरीर के बावजूद FIR दर्ज न करने का आरोप लगाया है। मामला हसनगंज कोतवाली क्षेत्र का है।

➡ जौनपुर- चार वर्षीय लापता बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर गांव के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना जफराबाद थाना क्षेत्र की है।

➡ बहराइच- 22 वर्षीय विवाहिता रुही का शव फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

➡ आजमगढ़- जमीन विवाद में एक महिला ने डीएम और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उसने सरकारी भूमि पर कब्जे के प्रयास, पुलिस द्वारा धमकी, मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

➡ सोनभद्र- क्रेशर प्लांट में करंट लगने से 40 वर्षीय मजदूर प्रमोद की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

➡ लखनऊ- UPPCL द्वारा उपभोक्ताओं से करीब 2 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त वसूले जाने के बाद अब बिजली दरों में 4.43 प्रतिशत कटौती की तैयारी है। विद्युत नियामक आयोग ने वास्तविक लागत के आधार पर शुल्क तय करने और विशेष ऑडिट के निर्देश दिए हैं।

➡ सीतापुर- शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी पर पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर विवाह करने, बाद में साथ रखने से इनकार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

➡ मुरादाबाद- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या त्रेतायुग की याद दिला रही है और अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की भी बारी है।

➡ मुजफ्फरनगर- 45 डिग्री की भीषण गर्मी में मजदूरों ने शाहपुर से कलेक्ट्रेट तक 22 किलोमीटर पैदल मार्च निकाला। समाजवादी पार्टी नेता सत्येंद्र पाल के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में न्यूनतम मजदूरी लागू करने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
————————————————————————————

Taza Khabar