लखनऊ28 अक्टूबर 26*दिवाली पर यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती हैं दोगुनी राहत।*
लखनऊ *यूपी में त्योहारों के दौरान गांव से शहर तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ नवंबर के बिजली बिल में करीब 9% तक छूट मिलने की उम्मीद है।
पावर कॉरपोरेशन 8 अक्टूबर से 24 घंटे बिजली आपूर्ति कर रहा है, जो छठ पर्व तक जारी रहने की संभावना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस अक्टूबर औसतन करीब 23.30 घंटे बिजली मिली, जबकि पिछले साल अक्टूबर में औसत आपूर्ति 22 घंटे थी।
नवंबर के बिल में ईंधन अधिभार शुल्क (Fuel Surcharge) ऋणात्मक रहने से करीब 9% की कमी होने की उम्मीद है। पावर कॉरपोरेशन जल्द आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
यह लगातार पांचवां महीना होगा जब उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलेगी।
जुलाई में 4.43%, अगस्त में 2.92%, सितंबर में 7.93% और अक्टूबर में 5.24% की राहत मिली थी।
नवंबर में करीब 9% की संभावित छूट अब तक की सबसे बड़ी राहत हो सकती है।
More Stories
लखनऊ28 अक्टूबर 26*यूपी के स्कूलों में समय पर कोर्स पूरा कराने पर जोर।*
वाराणसी 28 अक्टूबर 26*पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।*
लखनऊ 28 अक्टूबर 26*MLC चुनाव अपडेट, 4 राज्यों की सभी 28 सीटों का अपडेट, 28 में से 16 सीटों के नतीजे आए