लखनऊ26सितम्बर25* इतने आरोपों के बाद भी ज़िंदा है घंटाघर पर अवैध मेला…*
*भ्रष्टाचार और अवैध संचालन के बाद भी कार्यवाही का नामों निशान नहीं….*
लखनऊ*राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित घंटाघर पर कुछ दिनों पहले हुसैनाबाद ट्रस्ट और पार्षद की अवैध वसूली, बिजली विभाग और नगर निगम की मिलीभगत के बारे में जिक्र किया गया था। जिक्र करने के बाद, आज भी बड़े ही धड़ल्ले से अवैध मेला जारी है। अवैध तरीके से ली जा रही बिजली, अवैध तरीके से लगी दुकानें और पुलिस का सहयोग आज भी जारी…
अवैध मेले में एक ठेले वाले से लेकर एक स्टॉल वाले तक ₹50 की पर्ची पर रोजाना की अवैध वसूली आज भी जारी है। जिसे हुसैनाबाद ट्रस्ट और पार्षद की मिली भगत से चलाया जा रहा है। वहीं चोरी की बिजली पर जेई से लेकर अधिशासी अभियंता की मिलीभगत होने की खुशबू आज भी मिल रही है। वहीं दुकान लगाने की अनुमति नगर निगम से मिला हो या ना मिली हो, नगर निगम के जिम्मेदार आज तक झांकने नहीं गए, और क्यों जाएं, जब नगर निगम की झोली अवैध वसूली से भर रही हो। वहीं इस मेले में कुछ कृत्य दबंगई के भी दिखे, जिसमें पुलिस की अनदेखी, अवैध वसूली की हिस्सेदारी में वफादारी के तौर झलकती है….
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार25अप्रैल26* पूर्णिया की मिट्टी से निकलेगा अगला चैंपियन, लियाकत अली का ऐलान
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*