लखनऊ26जुलाई2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ राजधानी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें।
लखनऊ राजधानी से शोभित शुक्ला की रिपोर्ट यूपीआजतक
[26/07, 11:41 am] +91 81888 99938: लखनऊ
प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई
सुभाष त्रिपाठी विधायक के मेडिकल कॉलेज की शिकायत पर जांच के लिए बनी हाई लेवल कमेटी
महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज बहराइच प्राचार्य सहित कई डाक्टर जांच के घेरे में
प्रसूता महिला को न भर्ती किया न इलाज किया लापरवाही का लगा आरोप
मेडिकल कॉलेज की कार्यशैली से प्रसूता निजी अस्पताल में इलाज कराने को हुआ मजबूर
सुभाष त्रिपाठी विधायक ने मेडिकल कॉलेज के डॉ अन्नू श्रीवास्तव और प्राचार्य डॉ संजय खत्री से बात की
सुभाष त्रिपाठी विधायक के बात करने के बावजूद कोई उपचार नहीं हुए और न विधायक के फोन का कोई असर हुए
शासन में शिकायत के बाद मचा हड़कंप हाई लेवल कमेटी बनाई गई
कमेटी में चिकित्सा शिक्षा डीजी किंजल सिंह, विशेष सचिव कृतिका शर्मा, RML प्रोफेसर नीतू सिंह जांच करेंगे
जांच के बाद दोषी डाक्टरों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी
[26/07, 11:42 am] +91 81888 99938: राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में गाड़ियों के काफिले से लैस PPS एवं PCS दंपति ने मोहल्लेवालों का जीना किया दुश्वार.
इलाके में इन अफ़सर दंपत्ति से त्रस्त महोल्लेवालों ने अफसरों को बयाँ किया अपना दर्द.
वायरल प्रार्थना पत्र👇🏻
अपर नगर आयुक्त लखनऊ सुश्री नम्रता सिंह 1/323 विजयन खंड गोमतीनगर में रहती है, उनका कॉर्नर का मकान है। उनके कॉर्नर के बगल के मकान नं 1/339 एवं 1/340 है । सुश्री नम्रता सिंह अपर नगर आयुक्त लखनऊ द्वारा नाली को पूरी तरह से ढक कर वारिस के पानी को रोक दिया गया है तथा अपने मकान के कॉर्नर भाग पर जबरदस्ती एक गेट खोल दिया गया है उनके द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अतिक्रमण कर नाले को पार्किंग बनाया गया है तथा अवैधानिक तरीके से नाली को पूरी तरह से बंद कर सड़क के पानी को रोका जा रहा है और अपने सुरक्षाकर्मी से पड़ोसियों को धमकी दी जा रही है कि कोई उनके कॉर्नर के साइड सड़क पर गाड़ी नहीं खड़ी करेगा, आधी सड़क उनकी हैं। उनके द्वारा दो इनोवा कार नीली बत्ती लगी स्थाई रूप से खड़ी कर दी गई है तथा एक स्कॉर्पियो बीजेपी का झंडा लगा खड़ा किया गया है एक इंडिका कार पड़ोसी के घर के सामने स्थाई रूप से खड़ी कर दी गई है जो लगभग 3 महीने से खड़ी है सुश्री अमृता सिंह अपर नगर आयुक्त एक जिम्मेदार पद पर होते हुए स्वयं अतिक्रमण और अपने पद का दुरुपयोग कर का कॉलोनी के निवासियों को परेशान किया जा रहा है, उनके पड़ोसी श्री प्रभु नारायण श्रीवास्तव आरएसएस के वरिष्ठ नेता है परंतु उनकी अवस्था का ध्यान न देते हुए उन्हें मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है वह अपनी एक गाड़ी खड़ी करने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं सुश्री नम्रता सिंह के पति श्री अमित सिंह,जीआरपी में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर हैं इस प्रकार पति-पत्नी द्वारा मिलकर कॉलोनी के सौहार्दपूर्ण वातावरण को दूषित किया जा रहा है तथा अनावश्यक रूप से चार-चार वाहन खड़े कर पड़ोसियों डराया धमकाया तथा मानसिक रूप से उत्पीड़न किया जा रहा हैं । पुलिस में होने के कारण विभूति खंड गोमती नगर थाना प्रभारी श्री सुनील सिंह द्वारा आकर मामले का निस्तारण करने के बजाय श्री अमित सिंह सीओ की ओर से ही पड़ोसियों को डराया धमकाया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त सुश्री नम्रता सिंह की उक्त कृत से पड़ोसी लोग डरे हुए हैं इस संबंध में श्रीवास्तव जी द्वारा उच्च स्तर पर शिकायत करने पर प्रतिक्रिया स्वरूप और अभद्र व्यवहार सुश्री नम्रता सिंह अपर आयुक्त एवं उनके पति श्री अमित सिंह पुलिस उपाधीक्षक द्वारा किया जा रहा है, सरकार से न्याय की अपील की गई है परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है!
[26/07, 11:42 am] +91 81888 99938: लखनऊ
RO, ARO परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
कल होने वाली परीक्षा के लिए सख्त दिशा निर्देश जारी
सभी जिलों के जिला अधिकारियों को व्यक्तिगत निगरानी करने के निर्देश
परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन तेजी से कराने के निर्देश
प्रश्न पत्र के निकासी को लेकर एडीएम स्तर के अफसर की ड्यूटी लगाने के निर्देश
प्रश्न पत्र पैकेट कंट्रोल रूम या परीक्षा कक्ष के अलावा कहीं न खोलने के निर्देश
कल यूपी में समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा
[26/07, 11:43 am] +91 81888 99938: लखनऊ
छांगुर के करीबियों की बढ़ेगी मुश्किलें
घर पर चल सकता है बुलडोजर
भतीजे सबरोज की संपत्ति को लेकर कागजी प्रक्रिया ने पकड़ी है तेजी
एटीएस की जांच में छांगुर से जुड़े 18 करीबियों के नाम
आठ की हो चुकी है गिरफ्तारी
[26/07, 11:43 am] +91 81888 99938: DM लखनऊ विशाख G ने एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चौपटिया के हयात नर्सिंग होम में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन सील करने का आदेश दिया है। आरोप है कि मशीन के लाइसेंस की अवधि समाप्त होने बाद भी संचालक ने नया आवेदन नहीं किया। महिला की मौत के मामले में सुर्खियों में आया था हयात हॉस्पिटल।
[26/07, 12:45 pm] +91 81888 99938: लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान
सेना ने पराक्रम की गाथा लिखी थी- सीएम
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
शहीदों के परिजनों को नमन- सीएम
ये युद्ध पाकिस्तान ने थोपा था – सीएम
जवानों ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया- सीएम
पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े थे – सीएम
हमारी सरकार सैनिक परिवारों के साथ- सीएम
वाजपेयी जी बड़ी ताकतों के सामने नहीं झुके – सीएम
कायर पाकिस्तानी सैनिकों को मार भगाया- सीएम
अग्निवीर को यूपी पुलिस में 20% आरक्षण- सीएम
भारत नई ताकत के रूप में आगे आ रहा – सीएम
तीर्थ यात्रियों को पाकिस्तान निशाना बनाता है- सीएम
22 मिनट में सेना ने आतंकी कैंप खत्म किए- सीएम
[26/07, 1:53 pm] +91 81888 99938: *पाकिस्तान को सबक सिखाने में भारतीय सेना को नहीं लगे 22 मिनट: सीएम योगी*
*- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कारगिल विजय दिवस-25 कार्यक्रम में हुए शामिल*
*- बोले, भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को देखकर पाकिस्तान अमेरिका की शरण में पहुंचा, लेकिन सेना के सामने एक भी नहीं चली*
*- पाकिस्तान को मजबूर होकर करना पड़ा समर्पण, सेना ने पाक के आंतकी कैंप को किया तहस-नहस*
*- कुछ राजनीतिक दल आज भी बांटने का काम कर रहे, हमें विभाजन से बचने की आवश्यकता*
*लखनऊ, 26 जुलाई:* पाकिस्तान और उसके आतंकवाद ने पुलवामा में 22 निर्दोष यात्रियों को अपना शिकार बनाया। वहीं भारतीय सेना को पूरे पाकिस्तान को सबक सिखाने में 22 मिनट भी नहीं लगे। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकी कैंप को तहस-नहस कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुलवामा में दुस्साहस करने वालों को कीमत चुकाने की बात कही थी। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम को देखकर पाकिस्तान अमेरिका की शरण में पहुंचा। भारत एक मोर्चे पर कई देशों से लड़ रहा था। इसके बावजूद भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान की एक नहीं चली। फिर अंत में पाकिस्तान को समर्पण के लिए मजबूर होना पड़ा। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित कारगिल विजय शहीद दिवस-25 कार्यक्रम में कही।
*अाज कुछ लोग परिवारवाद के सहारे जातिवाद से सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का कर रहे काम*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग सत्ता में आने के बाद परिवारवाद के सहारे जातिवाद से सामाजिक ताने-बाने को छिन्न भिन्न करने का काम करते हैं। जब भी हम ऐसी प्रवृत्ति के लोगों के चंगुल में फंसते हैं, हमे बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। हमारे पास योद्धाओं, वैभव और बुद्धि की कमी नहीं है, लेकिन उस दौरान कुछ लोगों ने अपने हित के लिए देश को बांटने का काम किया, जिससे देश गुलाम हुआ। आज भी कुछ राजनीतिक दल बांटने का काम कर रहे हैं। उस दौरान भी विभाजन हमारी कमजोरी था। फिर से हमें विभाजन से बचने की आवश्यकता है। हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत को समर्थ और सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। सीएम ने कहा कि कारगिल विजय दिवस का संदेश भी यही है। उन्होंने कहा कि जिन वीर सैनिकों ने अपना बलिदान दिया है, उनकी प्रेरणा यही है कि हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के माध्यम से ही एक सशक्त और समर्थ भारत की परिकल्पना को साकार करें।
*पाकिस्तान ने थोपा था कारगिल युद्ध, भारतीय सेना ने दिया मुंहताेड़ जवाब*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिन भारत के महान वीर सपूतों को याद करने का दिन है। इस दिन भारत ने ऑपरेशन विजय को पूर्ण करते हुए पाकिस्तान को धूल चटाकर दुनिया को हैरान कर दिया था। हम भारत के उन वीर सपूतों को नमन करते हैं। ये दिन भारत की सेना के शौर्य का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध पाकिस्तान ने भारत पर थोपा था जिसका मुंहतोड़ जवाब हमारे वीर जवानों ने दिया। हम सब जानते हैं कारगिल का युद्ध पाकिस्तान के द्वारा थोपा गया युद्ध था। पहाड़ियों पर घुसपैठ की सूचना मिली। सेना ने सरकार को जानकारी दी। इसके बाद हमला करने पर गलतफहमी को दूर करने के लिए देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्रवाई की। आज के ही दिन कारगिल विजय की घोषणा प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने की थी। उस समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति अमेरिका गए, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी ने दबाव नहीं झेला। उन्होंने कहा कि अमेरिका हो या दुनिया की कोई भी ताकत भारत किसी के सामने नहीं झुकेगा और अंत में पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करना पड़ा और घुसपैठियों को भागना पड़ा। कारगिल एक चुनौतीपूर्ण जगह थी जहां का तापमान माइनस 50 डिग्री होता है। इस बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में भी हमारे जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए पाकिस्तान के कायरों को धूल चटा दी। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने पलायन नहीं किया, उसी नतीजा है कि हमने कारगिल पर विजय प्राप्त की। जो पलायन करते हैं, उन्हें सफलता नहीं मिलती। जो समाज में विद्वेष फैलाते हैं उन्हें सफलता नहीं मिलती।
*सरकार अग्निवीर के रिटायर होने के बाद पुलिस बल में दे रही 20 प्रतिशत का आरक्षण*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा जवान किसी भी युद्ध या सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद होता है, तो राज्य सरकार की ओर उसके परिवार को आज 50 लाख रुपए की सहायता दी जा रही है। साथ ही उस परिवार के एक सदस्य की नौकरी भी व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके अलावा 2017 से हमारी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि शहीद होने वाले जवान की स्मृति को आगे बढ़ाने के लिए जिस गांव, नगर, कस्बे का वह जवान होगा, वहां पर एक भव्य स्मारक, इंस्टीट्यूट या किसी मार्ग का नामकरण उस जवान के नाम पर करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प को इसलिए ही आगे बढ़ा पा रहे हैं क्योंकि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। सरकार ने तय किया है कि अग्नि वीर के रूप में जो जवान देश की सेनाओ में योगदान दे रहे हैं, उन्हे उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 20 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम में मंच पर मुख्यमंत्री और मेयर ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। कैप्टन मनोज पांडेय, लांस नायक केवलानंद द्विवेदी, रायफल मैन सुनील जंग और मेजर रितेश शर्मा के परिजन कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की मेयर सुषमा खर्कवाल ने अगवानी की। सीएम के पहुंचते ही शहर के कॉलेज की छात्राओं ने ‘बेटी हिंदुस्तान की’ गाने पर प्रस्तुति दी।
*हिंदी कीवर्ड्स*
कारगिल विजय दिवस 2025, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय सेना की विजय, पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक, अग्निवीर आरक्षण योजना
*Hashtags*
#KargilVijayDiwas#IndianArmy#YogiAdityanath#Agniveer#IndiaStrikes
*Meta Keywords*
Kargil Vijay Diwas, CM Yogi Adityanath Speech, Indian Army Kargil War, Pakistan Surrender, Agniveer Reservation UP, Surgical Strike India, Kargil Heroes, Kargil War Memorial

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**