लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7..30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, सीएम योगी का संतकबीरनगर दौरा आज, संतकबीरनगर को मिलेगा विकास का बड़ा तोहफा, 475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, 139 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, संतकबीरनगर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, शाम 4 बजे कार्यक्रम में जनता को देंगे सौगात
➡लखनऊ, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर, SIT ने सांसद संजय सिंह को समय दिया, आज 11 बजे विजय विश्वास पंत ने बुलाया, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के सबूत सौंपेंगे, 20 जून से संजय सिंह समय मांग रहे थे
➡कानपुर, साकेत नगर इलाके के रेस्टोरेंट पर लगा आरोप, पैसे के विवाद में डिलीवरी मैन से हुई कहासुनी, रेस्टोरेंट स्टाफ ने डिलीवरी मैन को पीटा, पीड़ित ने पुलिस को दी घटना की जानकारी, Tha Food Chariot रेस्टोरेंट के स्टाफ पर आरोप, किदवई नगर थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला
➡रायबरेली, VDO को बंधक बनाने के मामले में कार्रवाई, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, बैठक में राशन कार्ड कटने पर हुआ हंगामा, VDO अजय कुमार को बनाया गया बंधक, तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया, चार नामजद आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, डीह क्षेत्र के पंचायत भवन बरुआ का मामला
➡झांसी, जमीन हड़पने के मामले में खुलासा, जमीन कारोबारी समेत 17 लोगों पर केस, फर्जी वसीयतनामा तैयार करने का आरोप, पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज किया, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का भी आरोप, नवाबाद थाना क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली, अनियंत्रित डीसीएम ने कार को मारी टक्कर, कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल, बछरावां क्षेत्र के समोघा चौराहे की घटना
➡रायबरेली, बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत, घर में लगी आग, जिंदा जली बुजुर्ग महिला, घर में अकेली रह रही थी रामावती, आग इतनी तेज थी शरीर जलकर हुआ राख, आग लगने के कारणों का नहीं चला पता, खीरों क्षेत्र के फिरोजाबाद मजरे खीरों की घटना
➡मेरठ, महिला किडनैपिंग का दावा निकला फर्जी, वायरल वीडियो में दिखे निशा, उसके पति राजा, राजा का निशा से डिनर के दौरान हुआ था विवाद, रेस्टोरेंट में निशा की प्लेट में निकला था बाल, गुस्से में निशा ने खाने की प्लेट फेंक दी थी, इस बात पर पति राजा नाराज हो गया था, रेस्टोरेंट से बाहर आने पर दोनों में हुई कहासुनी, पूरे रास्ते पति से झगड़ती रही निशा, पुलिस ने 100 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले, जांच के बाद पुलिस पूरी कहानी तक पहुंची, पुलिस जांच में किडनैपिंग की कहानी झूठी निकली, ट्रांसपोर्ट नगर, ब्रह्मपुरी इलाके का मामला
➡मेरठ, अटरेना नहर के पास युवक का शव मिला, युवक के सीने में गोली लगी हुई थी, डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया, जांच में आत्महत्या की बात सामने आई, मरने से पहले दोस्त को किया था फोन, फोन पर आत्महत्या करने की बात कही थी, मृतक की पहचान साकिब के रूप में हुई, कुछ दिन पहले साकिब पर केस दर्ज हुआ था, साकिब पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था, मुकदमे के बाद से डिप्रेशन में था साकिब, परिजनों ने युवती, परिवार पर आरोप लगाए, झूठा मुकदमा लिखवाने का लगाया आरोप, ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगाया गया, मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र का मामला
➡बहराइच, बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में चोरी, अज्ञात चोरों ने तोड़ा दुकान का ताला, सामान और कैश लेकर फरार हुए चोर, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, नानपारा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡कानपुर, सीएम ग्रिड निर्माण की खुली पोल, ठेला लेकर जा रहा व्यक्ति गड्ढे में गिरा, निर्माण कार्य के लिए खोदा गया था गड्ढा, लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाए, सुरक्षा इंतजामों की कमी पर उठे सवाल, किदवई नगर के तड़का रेस्टोरेंट के पास की घटना
➡अमेठी, भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, शुकुल बाजार में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, युवाओं ने 2 मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उठी आवाज
➡हापुड़, हापुड़ में FSDA की बड़ी कार्रवाई जारी, पेयजल कंपनियों के प्लांट पर छापेमारी, 16 प्लांट पर 2 दिन चलेगी छापेमारी, प्लांट से पानी के लिए जा रहे नमूने, हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में स्थित है प्लांट
➡आजमगढ़, पेड़ के नीचे व्यक्ति का शव मिला, ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, देवगांव थाना क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, हापुड़ में HPDA की बड़ी कार्रवाई, कोचिंग सेंटर पर चला HPDA का बुलडोजर, विद्यार्थी एकेडमी पर HPDA ने की सीलिंग कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रही थी कोचिंग, एक ही बिल्डिंग में संचालित हो रही थी दो कोचिंग, सीलिंग के बाद बाहर चस्पा किए गए नोटिस, फ्रीगंज रोड स्थित है विद्यार्थी एकेडमी का मामला
➡संभल, कसेरुआ में मुस्तफा कादरी मस्जिद मामला, मस्जिद से मलबा हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, 6 जून को हुई थी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, कार्रवाई के बाद कुछ हिस्सा रह गया था शेष, अब शेष हिस्सा, मलबा हटाया जा रहा, आज गांव पहुंच सकता कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, समुदाय विशेष के लोगों से करेगा बातचीत, अजय राय ने गठित किया प्रतिनिधिमंडल, प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे दानिश अली, कसेरुआ गांव में प्रशासन की कार्रवाई जारी
➡दिल्ली, SPG डायरेक्टर आलोक शर्मा को सेवा विस्तार, आलोक शर्मा को 9 महीने का सेवा विस्तार, आलोक शर्मा 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं
➡दिल्ली, दिल्ली से सीएम मोहन यादव को बुलावा, अचानक बुलावे से सियासी हलचल तेज, मोहन यादव को रात में ही दिल्ली पहुंचना था, खराब मौसम से रात की यात्रा टली, सुबह दिल्ली पहुंच सकते मोहन यादव, राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल, ज़मीन खरीद मामले पर चर्चाएं गर्म, बीजेपी नेतृत्व से मुलाकात संभव, दिल्ली दौरे पर सभी की निगाहें
➡हापुड़, ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा का अपहरण, ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा वापस नहीं लौटी, छात्रा का अपहरण कर ले गया शालिक, तलाशने के बाद भी छात्रा का नहीं लगा सुराग, पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी, थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़, सिरफिरे युवक की करतूत से दूल्हा सहमा, युवती की शादी तय होने पर युवक ने दी धमकी, इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, धमकी के बाद दूल्हे का परिवार दहशत में, पीड़ित पक्ष ने पुलिस से लगाई गुहार, आरोपी सुमित धामा के खिलाफ केस दर्ज, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡दिल्ली, कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान आज, देशभर में कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अभियान, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में भी होगी प्रेस वार्ता, दिल्ली में गौरव गोगोई करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, देहरादून में रंजीत रंजन, प्रयागराज में उमंग सिंघार, मेरठ में राहुल कसवां करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
➡हापुड़, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आज हापुड़ दौरा, हापुड़ स्टेशन पर BJP कार्यकर्ता करेंगे स्वागत, 5 बजे पर हापुड़ स्टेशन पर पहुंचेंगे मंत्री, हापुड़ से मेरठ जायेंगे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

More Stories
गाजियाबाद25जून26*’मृत’ घोषित युवक जिंदा लौटा! शव की गलत पहचान से उठा बड़ा सवाल
गया बिहार25नूं26*GM छत्रसाल सिंह एक्शन में: पटना-कोडरमा रेलखंड का मैराथन निरीक्षण |
नई दिल्ली25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*