[4/25, 10:56] Ankur Gupta Bidhuna: लखनऊ,,
यूपी समेत राजधानी लखनऊ में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण ,,
स्कूल तक पहुंचा कोरोना संक्रमण बच्चों को संक्रमित होना शुरू ,,
ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज की दो छात्राये कोरोना संक्रमित.
स्कूल को दो दिन के लिए किया गया बंद.
कक्षा दो और कक्षा छह की छात्रा हुई संक्रमित.
स्कूलों में अब मास्क किया गया अनिवार्य.
जिलाधिकारी ने एहतियात बरतने का दिया आदेश.
यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 213 मरीज मिले.
सक्रिय मरीजों की संख्या 1199 पहुंची.
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/25, 11:31] Ankur Gupta Bidhuna: लखनऊ
यूपी में घर-घर जाकर सोमवार से बुजुर्गों को बुस्टर डोज दी जाएगी.
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग बुजुर्गों को घर-घर बुस्टर डोज लगाएगा.
इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं के क्षेत्र में एक-एक वैक्सीनेटर भी 25 अप्रैल से जाएंगे.
इस दौरान छूटे लोगों को भी टीका लगेगा.
बनारस बुस्टर डोज के मामले में प्रदेश में दसवें नंबर पर है.
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/25, 11:44] Ankur Gupta Bidhuna: Lucknow |
आज़म खान को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आखिर चुप्पी तोड़ दी है।
अखिलेश यादव ने बयान देते हुए कहा कि आजम खान की जमानत को लेकर समाजवादी पार्टी हर प्रयास करेगी।
आजम खान से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की मुलाकत पर जब अखिलेश से सवाल किया गया तो वह फिर भड़क उठे।
जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, मुझे नहीं पता कि कौन उनसे मिलने गया था। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इससे पहले बुधवार को शिवपाल यादव के सवाल पर अखिलेश भड़के नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा में जाने वालों को सपा से निकालने की चेतावनी तक दे डाली थी।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/25, 11:44] Ankur Gupta Bidhuna: लखनऊ
– उत्तर प्रदेश के स्कूलों के लिए ऑपरेशन कायाकल्प.
– ऑपरेशन कायाकल्प से स्कूलों की बढ़ेगी स्मार्टनेस.
– प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालयों की स्मार्टनेस बढ़ेगी.
– प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के लिए होंगे अनुकूल फर्नीचर.
– निजि स्कूलों को टक्कर देने की तैयारी में सरकारी स्कूल.
– 30000 माध्यमिक विद्यालयों का नवीनीकरण होगा.
– ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्ट के साथ स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे.
– पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब की सुविधा होगी.
– आर्ट रूम के साथ वाई-फाई की भी सुविधा दी जाएगी।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/25, 11:51] Ankur Gupta Bidhuna: प्रयागराज…
प्रयागराज में नहीं थम रहा हत्याओं का सिलसिला.
कोरांव थाना क्षेत्र में महिला की हत्या से सनसनी.
धारदार हथियार से महिला की निर्मम हत्या की.
सिर पर कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या की गई.
बीते 3 दिनों में जिले में 7 लोगों की हुई हत्या.
कोरांव क्षेत्र के बलुआ गांव में महिला की हत्या…
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/25, 11:53] Ankur Gupta Bidhuna: प्रयागराज…
यूपी टीईटी परीक्षा-2021 से जुड़ी बड़ी खबर.
20 हजार अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया.
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने रिजल्ट रोका.
HC के आदेश पर परीक्षा में किया था शामिल.
इन अभ्यर्थियों ने NIOS से डीएलएड परीक्षा पास की है.
HC के फैसले के खिलाफ डबल बेंच में करेंगे अपील.
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी करेंगे अपील.
सचिव ने शासन से अपील करने के लिए मांगी अनुमति.
इन अभ्यर्थियों के रिजल्ट में कोर्ट केस लिखकर आ रहा…
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/25, 11:54] Ankur Gupta Bidhuna: Lucknow…
लोहिया अस्पताल में नए नियम होंगे लागू.
अब नहीं मिलेंगी फ्री दवाएं, न होगी फ्री जांच.
हॉस्पिटल में लागू होंगे लोहिया संस्थान के नियम.
मुफ्त मिलने वाली भर्ती प्रक्रिया भी होगी बन्द.
एक रुपये की जगह 100 रुपये में बनेगा पर्चा.
अस्पताल-संस्थान का 2 साल पहले हुआ था विलय.
विलय के 2 साल बाद नए नियम होने थे लागू.
विलय के 2 वर्ष पूरे, जल्द लागू होंगे नए नियम…
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/25, 11:55] Ankur Gupta Bidhuna: लखनऊ: नवनिर्वाचित एमएलसी का शपथ ग्रहण समारोह 26 अप्रैल को
शाम 4 बजे तिलक हाल नवीन भवन में होगा शपथ ग्रहण
विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह दिलाएंगे शपथ
सीएम योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक होंगे शामिल
यूपी सरकार के मंत्री रहेंगे मौजूद
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी होंगे शामिल
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से चुने एमएलसी का होगा शपथग्रहण
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/25, 11:58] Ankur Gupta Bidhuna: लखनऊ
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल !
सब इंस्पेक्टर, पीएसी प्लाटून कमांडर और अग्निशमन अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू !
9534 पदों पर परीक्षा कार्यक्रम घोषित!
25 से 28 अप्रैल तक पहला और 4 से 8 मई तक होगा दूसरा चरण !
जोनल मुख्यालय वाले जिलों में होगी भर्ती प्रक्रिया !
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का जोन मुख्यालय वाले जिलों में होगा शारीरिक परीक्षण !
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड की अभ्यर्थियों की सूची !
आगरा, मेरठ, बरेली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर पुलिस लाइन में होगी शारीरिक परीक्षा!
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[4/25, 12:03] Ankur Gupta Bidhuna: लखनऊ
27 अप्रैल 2022 को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद देवरिया जायेगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक 27 अप्रैल 2022 को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद देवरिया जायेगा।
जनपद देवरिया में चुनाव के बाद भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी के कहने पर आशुतोष ओझा द्वारा समाजवादी पार्टी के 8 कार्यकर्ताओं 1. अजय प्रताप सिंह उर्फ पिन्टू सिंह पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी देवरिया, 2. श्रीप्रकाश सिंह उर्फ नत्थू सिंह, 3. ज्ञान प्रकाश सिंह, 4. पिन्टू यादव, 5. हर्ष शर्मा, 6. रघुराज प्रताप उर्फ बागी उर्फ अन्तर्यामी, 7. राजू सिंह सैथवार तथा 8. धनेश यादव के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में थाना गौरीबाजार में फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित कर दिया गया है। जिसकी जांच एवं पीड़ित परिवार से मिलने हेतु प्रतिनिधिमण्डल जनपद देवरिया जायेगा।
प्रतिनिधिमण्डल में राम गोविन्द चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा, ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, संग्राम यादव विधायक समाजवादी पार्टी फेफना बलिया, श्रीमती कनकलता सिंह पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी, रमा शंकर राजभर पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी, राम अवध यादव पूर्व सदस्य विधान परिषद, ओ0 पी0 यादव राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी एवं डॉ0 दिलीप यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवरिया शामिल हैं।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
लखीमपुर खीरी२२ अप्रैल २६* पलिया विधायक ने ५० से अधिक बेटियों की शादी कराई
बस्ती २२ अप्रैल २६*दारोग़ा की होने वाली पत्नी से प्रॉपर्टी डीलर ने लिए ७ फेरे
लखनऊ २२ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह 7.30बजे की बड़ी खबरें……………….*