August 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ : 3572 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र, CM योगी आज नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम, कृषि विभाग, मंडी परिषद को मिलेंगे कर्मचारी, चयनित युवाओं को संबोधित करेंगे सीएम।

➡️झांसी : मऊरानीपुर थाने में SSP विकास कुमार ने किया आकस्मिक निरीक्षण, थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष और मालखाने की व्यवस्थाएं परखी, लंबित विवेचनाओं और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

➡️झांसी : समथर में जुआ खेल रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, 52 ताश के पत्ते, 35,940 रुपए हुए बरामद, कब्जे से हुंडई वेन्यू कार भी बरामद हुई, समथर-मोंठ बॉर्डर पर बढ़ेराघाट के जंगल में कार्रवाई।

➡️हापुड़ : 27 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे छात्रों से वार्ता, राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा खास संवाद, ‘खेलो इंडिया संवाद’ के तहत होगी बातचीत, हापुड़ के दो खिलाड़ियों से बात करेंगे पीएम मोदी, मोनार्ड यूनिवर्सिटी में हिमानी संधू से संवाद, मयंक कुमार से भी बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री, अधिकारियों ने मोनार्ड यूनिवर्सिटी का किया निरीक्षण, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित है यूनिवर्सिटी।

➡️बस्ती : तेज रफ्तार डंपर ने राहगीर को रौंदा, हादसे में राहगीर की मौके पर मौत, हादसे के बाद डंपर लेकर चालक फरार, पुलिस ने मौके पर शुरू की जांच, कप्तानगंज क्षेत्र के अगनियापुर की घटना।

➡️गाजियाबाद : गाजियाबाद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी मिठाइयों का जखीरा पकड़ा गया, 10 क्विंटल रसगुल्ले नष्ट कराए गए, मौके पर मिलावट और गंदगी मिली, विजयनगर के भीमनगर में चल रही थी फैक्ट्री, खाद्य विभाग ने मौके से 4 सैंपल लिए, प्रतिष्ठान का फूड लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में चल रही थी फैक्ट्री।

➡️सहारनपुर : नकुड़ पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, लूट का वांछित आरोपी गोली लगने से घायल, पुलिस ने बदमाश मोहम्मद अली को पकड़ा, कब्जे से .315 बोर का तमंचा बरामद, लूट के 10 हजार रुपये बरामद, आरोपी पर करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज।

➡️सोनभद्र : भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को रहेंगे बंद, परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश।

➡️देहरादून : त्यौहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, मिलावटखोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी, छोटे-बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों पर निगरानी जारी, जिले के कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांची, विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब भेजे।

➡️प्रयागराज : फास्ट फूड के भंडारे में जमकर मारपीट, भीड़ बढ़ने के बाद लोगों में हुई मारपीट, हंगामे, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, फास्ट फूड वितरण से पहुंचे ज्यादा लोग, मनकामेश्वर मंदिर के पास का मामला।

➡️महराजगंज : ‘टेलीफोनिक विवाद’ में बैंक कैशियर की मौत, जल निकासी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दूसरे पक्ष के रिजवान ने फोन पर दी गालियां, गाली-गलौज सुनकर आहत होकर जमीन पर गिरे, शरीर से पसीना निकलने लगा, अस्पताल में मौत, 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज, गांव में पुलिस तैनात, SBI में कैशियर थे 50 साल के रामआसरे, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला की घटना।

➡️बस्ती : मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी, 20 फोन, ईयरफोन, अन्य सामान चोरी, करीब 40 हजार नगदी भी पार की, CCTV, DVR को किया क्षतिग्रस्त, वाल्टरगंज थाना इलाके का मामला।

➡️अमेठी : जिले में भारी बारिश चलते स्कूल बंद, कक्षा 8 तक सभी स्कूलों में अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश।

➡️मुजफ्फरनगर : पूर्व MLC शहनवाज राणा के ठिकानों पर छापा, ED ने 3.60 करोड़ रुपए कैश बरामद किया, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद से कैश रकम मिली, जम्बूद्वीप इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा है मामला, करोड़ों रुपए की GST चोरी मामले में छापा, गाजियाबाद में सुधा स्टील के ठिकानों पर भी रेड।

➡️गोंडा : प्रसव के दौरान गलत ऑपरेशन का आरोप, RMC अस्पताल में गलत ऑपरेशन का आरोप, विरोध करने पर मेडिकल छात्र, प्रसूता से मारपीट, बिना सहमति ऑपरेशन का कारण पूछने पर मारपीट, बीच-बचाव के दौरान प्रसूता से धक्का-मुक्की, अधिवक्ता की तहरीर पर सुवर्णा, स्टाफ पर FIR, नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी।

➡️दिल्ली : दिल्ली में कई जगह मूसलाधार बारिश, बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, दिन भर बारिश होते रहने की संभावना।

————————————————————————————

Taza Khabar