लखनऊ24मार्च2025*काकोरी डबल मर्डर केस: सिपाही पत्नी समेत गिरफ्तार
लखनऊ के काकोरी में शुक्रवार रात आईटीआई छात्र और उसके दोस्त की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी सिपाही महेंद्र कुमार को पुलिस ने उसकी पत्नी अंकिता उर्फ दीपिका समेत गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में सिपाही के तीन अन्य साथी भी शामिल थे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हसिया बरामद कर लिया है। इस घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजनों ने मोहान रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। एटा विधायक विपिन कुमार डेविड ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि महेंद्र कुमार की शादी 2021 में हुई थी, लेकिन वह अधिकतर ड्यूटी पर रहता था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
#Extramaritalaffair #KakoriMurderCase #UPPolice #CrimeNews #LucknowPolice #Lucknow #UttarPradesh
More Stories
रुद्रपुर 8 अक्टूबर 26*वोट चोरी के आरोपों पर गरजे सपा कार्यकर्ता, CEC के इस्तीफे की मांग
कानपुर नगर 8 अक्टूबर 26*खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा शिकंजा, 5.88 लाख का माल सीज
सुल्तानपुर 8 अक्टूबर 26*कमला यादव ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, इसौली में सियासी हलचल*