July 27, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ24नवम्बर23*रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की दुबग्गा डिपो मे चालक,परिचालक तथा कर्मचारी हित मे विशाल आम सभा व विशाल भंडारे का आयोजन।*

लखनऊ24नवम्बर23*रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की दुबग्गा डिपो मे चालक,परिचालक तथा कर्मचारी हित मे विशाल आम सभा व विशाल भंडारे का आयोजन।*

लखनऊ24नवम्बर23*रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की दुबग्गा डिपो मे चालक,परिचालक तथा कर्मचारी हित मे विशाल आम सभा व विशाल भंडारे का आयोजन।*

दुबग्गा(लखनऊ)- खबर लखनऊ के दुबग्गा से है जहां रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की दुबग्गा डिपो में एक विशाल आम सभा का आयोजन आने वाली 2 दिसंबर को होने जा रहा है। जिसमें कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों,समस्याओं डग्गामारी दुबग्गा डिपो में सिटी बस प्रबंधन की मनमानी,शोषण, उत्पीड़न के विरोध में आम सभा आयोजित हो रही है। मीडिया से वार्ता करते हुए शाखा अध्यक्ष अभिषेक यादव ने बताया की शाखा संरक्षक सर्वेश यादव जी के सफल निर्देशन में आने वाली, 2 दिसंबर को दुबग्गा डिपो मे आयोजित होने वाली आम सभा मे संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एवम महामंत्री तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों व अन्य डिपो के पदाधिकारीगण, सदस्य गण सम्मिलित हो रहे हैं! तो वही दुबग्गा डिपो शाखा के महामंत्री अबरार अहमद ने बताया आयोजित होने वाली आमसभा में चालक एवं परिचालक तथा कर्मचारी, बाहय स्रोत कार्मिकों के हितों को देखते हुए सिटी बस प्रबंधन से 10 प्रमुख बिंदुओं पर मांग की जायेगी जैसे –
➡️एक वर्ष मे 4 डब्लू टी के प्रकरण होने पर परिचालक को उत्कृष्ट योजना से पृथक कर दिया जाना।
➡️3 वर्ष की सेवाकाल पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं उत्तम योजना का लाभ ले रहे कर्मचारियों को विभाग के नए आदेश के आधार पर उनको वंचित कर 5 वर्ष किया जाना।
➡️पूर्व की भांति चालक पर चालक को गाड़ी न मिलने पर उनकी उपस्थित दर्ज करना।
➡️ऐसे चालक व परिचालक जिनकी पूर्व में संविदा समाप्त की गई उनको एक अवसर दिया जाना।
➡️बाह्य स्रोत कार्मिकों को अन्य श्रमिकों की भांति वेतन दिया जाना।
➡️किसी भी शिकायत पर बिना विधिक जांच के चालक एवं परिचालक की ड्यूटी व वेतन को ना रोका जाए।
➡️परिचालक की तीन व चार डब्लू टी होने पर उसे चेतावनी देकर उसे ड्यूटी पर लिया जाए और ड्यूटी को ना रोका जाए।
इसी प्रकार के मुख्य बिंदुओं पर आम सभा में रखा जायेगा। और 2 दिसंबर को ही दुबग्गा डिपो में एक भव्य भंडारे का आयोजन भी हो रहा है।जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य व डिपो के समस्त अधिकारीगढ़ ,कर्मचारीगण सहित सभी चालक व परिचालक मौजूद रहेंगे।

रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.