लखनऊ24नवम्बर23*दिनांक-25.11.2023 प्रातः 08.00 बजे से 27.11.2023 प्रातः 08.00 बजे के मध्य तक का यातायात डायवर्जन व्यवस्था*
लोक निर्माण विभाग द्वारा खुर्रमनगर चौराहे से जगरानी तिराहे के मध्य प्रस्तावित पुल निर्माण के दौरान दिनांक-25.11.2023 को प्रातः 08.00 बजे से 27.11.2023 को प्रातः 08.00 बजे के मध्य यातायात बंद किया जायेगा जिसके दौरान यातायात डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत रहेगी:-
*डायवर्जन व्यवस्थाः-*
1- टेढ़ीपुलिया चौराहा की तरफ से आने वाला यातायात जगरानी तिराहा तक जा सकेगा किन्तु खुर्रमनगर चौराहे की तरफ नही जा सकेगा। खुर्रमनगर चौराहे की तरफ जाने वाला यातायात टेढ़ीपुलिया चौराहा से कुर्सी रोड होते हुये मामा चौराहा से चर्च रोड होते हुये रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से बांये रहीमनगर चौराहा से 35वीं पीएसी, महानगर होते हुये कुकरैल बन्धा रोड होते हुये अथवा रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से पिकनिक स्पॉट रोड होते हुये खुर्रमनगर चौराहा से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
2- जगरानी तिराहे की तरफ से आने वाला यातायात खुर्रमनगर चौराहे की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टेढ़ीपुलिया चौराहा से कुर्सी रोड होते हुये मामा चौराहा से चर्च रोड होते हुये रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से बांये रहीमनगर चौराहा से 35वीं पीएसी, महानगर होते हुये कुकरैल बन्धा रोड होते हुये अथवा रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से पिकनिक स्पॉट रोड होते हुये खुर्रमनगर चौराहा से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
3- खुर्रमनगर चौराहा की तरफ से आने वाला यातायात जगरानी तिराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात खुर्रमनगर चौराहा से रहीमनगर रोड होते हुये रोहताश अपार्टमेण्ट तिराहे से दाहिने मामा चौराहा, कुर्सी रोड होते हुये टेढ़ीपुलिया चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।

More Stories
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया
नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें