लखनऊ23फरवरी25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की महत्वपूर्ण खबरें
[23/02, 12:34 pm] +91 79913 32429: *प्रतापगढ़*
*प्रदेश सरकार की गाड़ी पूर्व चेयरमैन के पुत्र को मारी टक्कर*
नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी पूर्व चेयरमैन अब्दुल माजिद नब्बन नेता के बेटे मेडिकल क्लीनिक संचालक डॉक्टर *अशफाक अहमद का हुआ एक्सीडेंट*
डॉक्टर अशफाक अहमद सुबह 8:00 बजे अपने घर से क्लीनिक के लिए निकले 9:00 बजे के आसपास जेठवारा पेट्रोल पंप के सामने जेठवारा की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था जिसका नंबर UP 72 B,, 4169 डॉक्टर अशफ़ाक अहमद को टक्कर मारते हुए मोहनगंज की तरफ जोर से निकल गई
स्थानीय लोगों मदद से डॉक्टर अशफाक अहमद को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां उपचार चल रहा है
[23/02, 12:39 pm] +91 94566 47591: *ब्रेकिंग न्यूज़: पीएम मोदी का चैलेंज – खाने में 10% तेल कम करें*
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश में बढ़ते मोटापे की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने फिट और हेल्दी नेशन बनाने के लिए इस समस्या से निपटने पर जोर दिया।
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे अपने भोजन में हर महीने 10% तेल की खपत कम करें। उन्होंने इसे एक चैलेंज के रूप में पेश किया और लोगों से पूछा कि क्या वे इस आदत को अपना सकते हैं।
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि हर व्यक्ति कम से कम 10 और लोगों को इस पहल में शामिल करे। यह अभियान स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और मोटापे की समस्या से निपटने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
[23/02, 12:51 pm] +91 94566 47591: *सावधान! 84 दवाएं गुणवत्ता परीक्षण में फेल, सरकार ने जारी किया अलर्ट*
स्वास्थ्य मंत्रालय और CDSCO ने 84 दवाओं को घटिया गुणवत्ता (NSQ) की घोषित किया है। इनमें एंटीबायोटिक्स, मधुमेह, हृदय रोग, एसिडिटी, दर्द निवारक, मानसिक स्वास्थ्य और पोषण सप्लीमेंट शामिल हैं। अगर आप ये दवाएं ले रहे हैं, तो अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से तुरंत संपर्क करें।
असफल दवाओं की सूची और उनकी समस्याएं:
1. एंटीबायोटिक्स और इंजेक्शन:
Cefotaxime Sodium Injection IP 1g – समाधान की स्पष्टता में समस्या
Meropenem Injection IP 500 mg – कण पाए गए
Amikacin Sulphate Injection IP 250 mg – दूषित तत्व मिले
Doxycycline Capsules IP 100 mg – असमान वजन
Acyclovir Dispersible Tablets IP 800 mg – विघटन में गड़बड़ी
2. दर्द निवारक और सूजनरोधी दवाएं:
Aspirin Gastro-resistant Tablets IP 75 mg – घुलनशीलता में समस्या
Paracetamol Paediatric Oral Suspension IP – संदिग्ध पदार्थों की उपस्थिति
Tranexamic Acid Tablets IP 500 mg – घटक असंतुलन
3. पेट और एसिडिटी की दवाएं:
Rabeprazole Injection IP – स्टेरिलिटी में समस्या
Pantoprazole Gastro-resistant Tablets IP 40 mg – घुलनशीलता परीक्षण में फेल
Omeprazole Lyophilized Powder for Injection (I.V.) – जल स्तर में गड़बड़ी
4. सर्दी, खांसी और एलर्जी की दवाएं:
Fexofenadine Hydrochloride Tablets IP (MANOFEX-180) – घुलनशीलता में समस्या
Cold Plus Syrup – घटक अनुपात में गड़बड़ी
Diphenhydramine & Ammonium Chloride Cough Syrup (Beedryl Plus) – घटकों में असंतुलन
5. मधुमेह और हृदय रोग की दवाएं:
Glimepiride Tablets IP 1 mg – घुलनशीलता में गड़बड़ी
Telmisartan Tablets IP 40 mg (TELMOPI-40) – परीक्षण में असफल
Ramipril & Metoprolol Succinate Tablets – घटक असंतुलन
6. मल्टीविटामिन और पोषण सप्लीमेंट:
AXBEX Suspension – विटामिन डी की गुणवत्ता में कमी
Calcium & Vitamin D3 Tablets (CALCI-D, CITCAL आदि) – कैल्शियम और विटामिन डी में समस्या
Zinc Sulphate Dispersible Tablets IP 20 mg – प्रसार और विघटन में असंतुलन
7. मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोलॉजिकल दवाएं:
Alprazolam Tablets IP 0.5 mg – घुलनशीलता में समस्या
Sertraline Hydrochloride Tablets (डिप्रेशन के लिए) – दूषित पदार्थों की उपस्थिति
Duloxetine Gastro-resistant Tablets IP 20 mg – घटक अनुपात में समस्या
8. अन्य आवश्यक दवाएं:
❌ Thyroxine Sodium Tablets IP (THYROX-25) – परीक्षण में असफल
❌ Hydroxychloroquine Sulphate Tablets IP 200 mg – संदिग्ध तत्व मौजूद
Infusion Set & Compound Sodium Lactate Injection (RL) – स्टेरिलिटी में गड़बड़ी
—
जनता के लिए महत्वपूर्ण सलाह:
अपनी दवाओं की बैच संख्या और एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें।
यदि आपके पास ये दवाएं हैं, तो डॉक्टर से परामर्श करें।
किसी भी साइड इफेक्ट या स्वास्थ्य समस्या की रिपोर्ट करें।
CDSCO द्वारा जारी सूचना को नियमित रूप से चेक करें।
सरकारी हेल्पलाइन: 1800-180-3024
CDSCO आधिकारिक वेबसाइट: cdsco.gov.in
इस जानकारी को शेयर करें और अपने परिवार एवं दोस्तों को सतर्क करें।
[23/02, 1:37 pm] +91 97607 09025: औरैया
राजधानी ट्रेन से कटकर मां बेटी की हुई दर्दनाक मौत,
बिझाई गांव की रहने वाली थी मां बेटी,
बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद,
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए,
पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी
दिबियापुर थाना क्षेत्र के बिझाई गांव के समीप की घटना
[23/02, 1:44 pm] +91 94566 47591: *Breaking | Delhi Politics*
AAP विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला
आतिशी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया
अब विपक्ष की भूमिका में नजर आएंगी आतिशी
[23/02, 2:02 pm] +91 99395 48053: *दोपहर -शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇🏻
*=============================*
*बागेश्वर धाम में 25 एकड़ में बनेगा कैंसर अस्पताल, थोड़ी देर में PM मोदी रखेंगे नींव*
*चेम्पियन ट्रोफी पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए तैयार भारत, दुबई में कुछ देर में होगा टॉस,चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत vs पाकिस्तान, 259 दिन बाद मुकाबला, ICC टूर्नामेंट्स में 17 बार टीम इंडिया जीती, 4 बार पाकिस्तान*
*1* मोदी MP दौरे पर, 1.45 बजे बागेश्वर धाम पहुंचेंगे, कैंसर अस्पताल का शिलान्यास और सभा करेंगे; शाम को भोपाल में सांसद-विधायकों से चर्चा
*2* पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बातचीत की है। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा की उपलब्धियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत की है
*3* पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- हमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक, विजय प्राप्त करते हुए, आगे बढ़ते ही गए। समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की सूची काफी लंबी होती चली गई
*4* मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘अगले महीने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ है। यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। देवी माहात्म्य में कहा गया है – विद्या : समस्ता: तव देवि भेदाः स्त्रीय: समस्ताः सकला जगत्सु। अर्थात सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है
*5* पीएम मोदी ने कहा- इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के अकाउंट्स उनको देश की कुछ प्रेरणादायक महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूं। वे आठ मार्च को अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी
*6* नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आने वाले कुछ ही दिनों में हम ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों का, युवाओं की विज्ञान में दिलचस्पी और जुनून होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक विचार है, जिसे आप ‘एक दिन वैज्ञानिक के रूप में’ रह सकते हैं, यानि, आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में, एक वैज्ञानिक के रूप में, बिताकर देखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार, अपनी मर्जी के अनुसार, कोई भी दिन चुन सकते हैं
*7* मोदी ने कहा, इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और हर तरफ क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का रोमांच क्या होता है, ये तो हम सब भली-भांति जानते हैं। लेकिन आज मैं, आप सबसे क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत ने स्पेस में जो शानदार सेंचुरी बनाई है उसकी बात करने वालां हूं। पिछले महीने देश इसरो के 100वें रॉकेट की लॉन्चिंग के साक्षी बने हैं। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस विज्ञान में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।
*8* ‘पाकिस्तान हमारा दुश्मन है तो उसके साथ खेलने का क्या मतलब’, कांग्रेस ने उठाया सवाल
*9* USAID को लेकर मिली जानकारी चिंताजनक; जयशंकर बोले- सच्चाई जल्द सामने आएगी
*10* कर्नाटक सरकार के रुख स्पष्ट करने तक बहाल नहीं होंगी MSRTC सेवाएं, मंत्री सरनाईक का फैसला
*11* मेरे पास विकल्प मौजूद हैं; कांग्रेस से बिगड़ते रिश्ते के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
*12* तेलंगाना टनल हादसा- 8 मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, NDRF बोला- अंदर आवाज लगाई, रिस्पॉन्स नहीं मिला, पानी-कीचड़ निकालने हेवी पंप मंगाया
*13* किसानों के दिल्ली कूच पर फैसला आज, केंद्र के साथ छठी मीटिंग में भी कोई हल नहीं निकला; MSP की गारंटी पर अड़े रहे किसान
*14* राजस्थान में कांग्रेस विधायकों का धरना तीसरे दिन भी जारी, सदन में भारत-पाक का मैच देखेंगे विधायक
*15* निफ्टी-50 में जोमैटो-जियो फाइनेंशियल की एंट्री होगी, BPCL-ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को इंडेक्स से किया जाएगा बाहर, यह बदलाव 28 मार्च से प्रभावी होंगे
*16* मौसम: तीन महीने पड़ेगी अधिक गर्मी, सूखा-लू जैसी घटनाएं बढ़ेंगी; विश्व मौसम संगठन के मुताबिक- फसलों पर होगा असर
*=============================*
[23/02, 2:52 pm] +91 98395 12294: *NEWS UPDATES (5949)*
*Sun, 23rd Feb, 2025@14.20*
*LEAD NEWS*
1.*चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से रोहित सेना की भिड़ंत, पूरी दुनिया की निगाहें मैच पर टिकीं, PAK ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला*
2.*दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगी आतिशी, AAP विधायक दल की बैठक में फैसला; BJP दफ्तर में भी बैठक, जुटे MLA*
*WEST BENGAL*
3.*हावड़ा-खड़गपुर लाइन में कोलाघाट और देउल्टी स्टेशनों के बीच रेल अवरोध, अंडरपास निर्माण की मांग पर प्रदर्शन, 8 एक्सप्रेस समेत कई लोकल ट्रेनें जगह-जगह फंसी, यात्री परेशान*
4.*कल CM ममता की डॉक्टरों के साथ होने वाली बैठक में चर्चा को लेकर अटकलें तेज, ‘अभया मंच’ के ज्यादातर सदस्य डाक्टर भी रहेंगे मौजूद*
5.*’कारतूस के अलावा, बड़ी रकम के बदले BBD बाग के हथियार कारोबारी से बंदूकों की भी की जाती थी तस्करी’ STF सूत्रों का दावा*
6.*टेंगरा कांड: दोनों भाईयों की स्वास्थ्य स्थिति देखते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की प्रक्रिया शुरू करेगी पुलिस, कल दूसरे अस्पताल में किया जा सकता है शिफ्ट*
7.*बारुईपुर में लोगों को हथियार दिखाकर धमकाने के आरोप में पूर्व सैनिक गिरफ्तार*
8.*’पार्टी के गद्दारों को अलग-थलग करना जरूरी’ बांकुड़ा के TMC सांसद की सार्वजनिक चेतावनी, BJP ने कसा तंज*
*NATIONAL*
9.*पीएम मोदी कुछ देर में पहुंचेंगे बागेश्वर धाम, कैंसर अस्पताल का शिलान्यास और सभा करेंगे; ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल को हार्ट अटैक*
10.*महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में चढ़ने की मारामारी… DDU जंक्शन पर भिड़ गए पैसेंजर, खूब चले लात-घूंसे और थप्पड़*
11.*महाकुंभ: एयरपोर्ट पर यात्रियों को पार्किंग की तरफ रोका, चाय के लिए लाइन; आज 57 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की लगाई डुबकी, चित्रकूट में 19 किमी लंबा जाम*
12.*तेलंगाना टनल हादसा- 8 मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: NDRF बोला- अंदर आवाज लगाई, रिस्पॉन्स नहीं मिला, पानी-कीचड़ निकालने हेवी पंप मंगाया*
13.*दिल्ली एयरपोर्ट पर सांप, छिपकलियों-मकड़ियों और कीड़ों से भरे बैग लेकर आए 3 पैसेंजर्स, जांच अधिकारी भी हैरान*
14.*5 साल से जेल में बंद रेप आरोपी को जमानत:बॉम्बे HC बोला- लड़की मर्जी से गई, उसे पता था उसके साथ क्या हो रहा है*
15.*‘भक्ति भाव भी मजाक बन गया है’, पत्नी ज्योति सिंह ने फोटो के साथ लगाई डूबकी तो भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कसा तंज*
16.*राजस्थान: पाकिस्तान से विस्थापित हुए 4 लोगों को बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने दिलाई भारतीय नागरिकता*
*INTERNATIONAL*
16.*मेलोनी ने दुनिया के लेफ्ट लीडर्स को पाखंडी बताया:इटली PM बोलीं- ये मोदी-ट्रम्प और मुझ पर कीचड़ उछालते हैं, पर जनता हमें चुनती है*

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*