लखनऊ23अप्रैल*एक साल में 28 हजार को मिलेगी सरकारी नौकरी,
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिये होंगी भर्तियां*
प्रदेश सरकार एक साल में 28455 नई नौकरियां देगी। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिये की जाएंगी। इसके तहत पहले सौ दिन में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 3472 भर्तियां करेगा। फिर छह माह के दौरान 2242 और अगले छह महीने में 2741 भर्तियां की जाएंगी।
इसी तरह अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहले सौ दिन में 12000, फिर छह माह तक 3000 और अगले छह महीने में 5000 यानी कुल 20 हजार भर्तियां करेगा। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने इसके लिए लक्ष्य तय करते हुए आयोगों को इसकी जानकारी दे दी है।

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*