*लखनऊ समाचार*
लखनऊ22सितम्बर25*23 माह बाद रिहा होंगे सपा नेता आज़म खान,समर्थकों में जश्न की तैयारी।
सीतापुर जेल में 23 महीने से बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान मंगलवार सुबह 7 बजे रिहा किए जाएंगे। जेल प्रशासन ने उनकी रिहाई का परवाना जारी कर दिया है और सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
आज़म खान पर कई गंभीर आरोप थे और विभिन्न मामलों में उन्हें दोषी करार दिया गया था। उनकी रिहाई से संबंधित सभी कानूनी औपचारिकताएँ पूरी हो चुकी हैं। जेल प्रशासन ने बताया कि रिहाई से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
रिहाई की खबर से आज़म खान के समर्थकों में भारी उत्साह है। अनुमान है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेल के बाहर जुटकर उनका स्वागत करेंगे।
राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। बसपा के एकमात्र विधायक उमा शंकर सिंह पहले ही आज़म खान को पार्टी में शामिल होने का न्योता दे चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रिहाई के बाद आज़म खान सपा में बने रहते हैं या फिर किसी अन्य दल का दामन थामते हैं।

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*