लखनऊ22अप्रैल25*UPSC की CSEके परीक्षा परिणाम में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान प्राप्त किया।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 2024 की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल के परिणाम में शक्ति दुबे ने पहले स्थान हासिल किया है, जबकि हर्षिता गोयल ने दूसरे स्थान पर आकर अपनी सफलता का परचम लहराया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,129 रिक्तियों को भरा जाएगा. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 147 पद शामिल हैं.
UPSC टॉपर शक्ति दुबे, जो कि प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, ने हाल ही में एक मॉक इंटरव्यू के दौरान चहल अकादमी को बताया कि उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की. इसके बाद, उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बनारस विश्वविद्यालय का चयन किया और वहां बायोकेमिस्ट्री विषय में अपनी पढ़ाई की। शक्ति ने अपनी UPSC की तैयारी 2018 से शुरू की थी और अब उनका यह कठिन परिश्रम सफल हुआ है.
ये हैं UPSC CSE 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट्स:
▪️ शक्ति दुबे
▪️ हर्षिता गोयल
▪️ डोंगरे अर्चित पराग
▪️ शाह मार्गी चिराग
▪️ आकाश गर्ग
▪️ कोमल पुनिया
▪️ आयुषी बंसल
▪️

More Stories
नई दिल्ली26जुलाई26*PM मोदी Gen Z के बीच भी एक वैश्विक आइकन के रूप में उभरे हैं। *
नई दिल्ली26जुलाई26*गुजरात और असम में बाढ़ के हालात गंभीर हैं। गुजरात में पिछले दो दिनों में बारिश और बाढ़ के कारण 35 मौतें हुई हैं।*
नई दिल्ली26जुलाई26*आज पूरे देश मे मनाया जा रहा कारगिल दिवस