May 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ21मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ21मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ21मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- यूपी में 9 आईपीएस अफसरों के तबादले, जयनारायण सिंह डीजी ईओडब्ल्यू बने, डीके ठाकुर डीजी होमगार्ड बने, वीके सिंह डीजी 112 का अतिरिक्त चार्ज, आलोक सिंह डीजी पीएसी बनाए गए, अनुपमा कुलश्रेष्ठ एडीजी कानपुर जोन बनीं, सतीश गणेश को ADG क्राइम का अतिरिक्त चार्ज, एडीजी ट्रैफिक भी बने रहेंगे सतीश गणेश, डॉ. आरके स्वर्णकार ADG पावर कार्पोरेशन बने, एसके भगत एडीजी आगरा जोन बने, गीता सिंह आईजी ट्रेनिंग बनाई गईं

➡लखनऊ- राज्य कर्मचारियों का डीए 2% बढ़ाया गया, UP में राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, यूपी में महंगाई भत्ता 58% से 60% हुआ, ACS वित्त दीपक कुमार ने आदेश जारी किए, 1 जनवरी 2026 से लागू होगा बढ़ा हुआ भत्ता

➡लखनऊ- NSUI कार्यकर्ताओं ने फाड़ी होर्डिंग, राहुल गांधी की चौराहों पर लगी थी होर्डिंग, विवादित होर्डिंग को कार्यकर्ताओं ने फाड़ा

➡मुरादाबाद- मंडी चौक बाजार में आग से हड़कंप, भारत गोटे की दुकान में भीषण आग, घने बाजार में आग, फायर ब्रिगेड मौजूद, लगातार आग बुझाने का प्रयास जारी है, सदर कोतवाली के मंडी चौक में लगी आग

➡फतेहपुर- जिले में गर्मी का कहर, पारा 43 डिग्री के पार, हीटवेव को लेकर मौसम विभाग का रेड अलर्ट, डीएम के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद

➡सहारनपुर- वेतन न मिलने से एनएचएम कर्मियों का हंगामा, तीन महीने से वेतन न मिलने पर किया प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया, CMO कार्यालय पर एनएचएम कर्मियों का धरना

➡पीलीभीत- तेज रफ्तार ट्रक के पीछे हिस्से में घुसी बाइक, हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा बाइक सवार घायल, अस्पताल भेजा गया, घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार, बरखेड़ा क्षेत्र के ब्लॉक चौराहा पर हादसा

➡प्रतापगढ़- मेडिकल कॉलेज में गार्ड ने पत्रकार को पीटा, पत्नी संग मेडिकल कॉलेज गए थे सुनील सिंह, गाड़ी में भाजपा का झंडा होने पर हुआ विवाद, गार्ड श्रवण पाल के खिलाफ दर्ज हुआ केस, नगर कोतवाली के मेडिकल कॉलेज का मामला

➡पीलीभीत- पुलिस ने अवैध मदरसा बंद कराया, संचालक अरेस्ट, बिना पंजीकरण और बिना मान्यता चल रहा था मदरसा, जमीन खरीद कर नए सिरे से खड़ा किया था मदरसा, पुलिस फंडिंग को लेकर संचालक से पूछताछ में जुटी, SP ने जमीन खरीद की रकम के जांच के दिए आदेश, पूरनपुर के सिमरिया ताल्लुके महराजपुर का मामला

➡रुद्रप्रयाग- नदी किनारे फंसे 4 लोगों का रेस्क्यू, शॉर्टकट के चक्कर में नदी किनारे फंसे, पुलिस और DDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

➡दिल्ली- कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट पर रोक, इंस्टाग्राम पर CJP के 13.3 मिलियन फॉलोअर्स, बंद होने तक X पर CJP के 2 लाख फॉलोअर्स थे, भारत में CJP का X अकाउंट बंद किया गया, सोशल मीडिया पर कॉकरोच पार्टी को समर्थन, CJP का नारा- सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी

➡देहरादून- रिश्वतखोर JE फैसल खान रंगे हाथ गिरफ्तार, सरकारी ठेकेदार से काम के बदले मांगी घूस, विजिलेंस ने रंगे हाथों JE को किया गिरफ्तार, पशुलोक बैराज ऋषिकेश में डाला गया था टेंडर, काम के बदले JE ने मांगी 50 हजार की रकम

➡चंदौली- व्यवसायी के घर के बाहर संदिग्ध गतिविधियां, रात में दो अज्ञात लोगों ने की फोटो-वीडियोग्राफी, घटना CCTV में कैद, व्यवसायी की शिकायत, मुगलसराय के कैलाश पुरी कॉलोनी का मामला

➡सिद्धार्थनगर- बिजली कटौती पर माता प्रसाद पांडे का बयान, UPPCL एमडी को पत्र लिखकर जताई नाराजगी, रात 7 बजे से 2 बजे तक हो रही कटौती- पांडे, ‘रोस्टिंग बदलकर बिजली सप्लाई रोकी जा रही’, ‘गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से जनता बेहाल’, बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित- पांडे, सामान्य विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की

➡मैनपुरी- खड़ी कार और बाइक में तोड़फोड़, मामूली विवाद में दबंगों की दबंगई, पीड़ित के घर के बाहर खड़ी कार तोड़ी, शहर कोतवाली क्षेत्र के भोजपुरा का मामला

➡कुशीनगर- प्रेमिका ने ली प्रेमी की जान, प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, गाजियाबाद की युवती ने हत्या की, दुपट्टे से गला घोंटकर युवक की हत्या, प्रदर्शनी मेले में साथ काम करते थे दोनों, पुलिस ने आरोपी युवती को किया गिरफ्तार, हाटा कोतवाली कस्बा के गौरी बाजार की घटना

➡फर्रुखाबाद- पैसेंजर ट्रेन पर ग्रामीणों ने किया पथराव, ट्रेन पर पथराव करने का वीडियो वायरल, चौथी बोगी में कुछ यात्री आपस में थे भिड़े, ट्रेन द्वारिकापुरी हाल्ट स्टेशन पर रुकी, पथराव, पहले से मौजूद ग्रामीणों ने चलाए ईंट-पत्थर, द्वारिकापुरी हाल्ट स्टेशन की घटना

➡रायबरेली- मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बांटे स्मार्ट फोन, मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र और स्मार्ट फोन, नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए गए स्मार्ट फोन, हरचंदपुर के सतांव उपकृषि मंडी स्थल पर कार्यक्रम

➡पाकिस्तान- पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड की हत्या, पाकिस्तान में आतंकी हमजा बुरहान की हत्या, मुजफ्फराबाद में मारा गया हमजा बुरहान, अज्ञात हमलावरों ने हमजा को गोली मारी

➡मैनपुरी- मैनपुरी में भीषण गर्मी, हीट वेव की चपेट में, शहर का पारा पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस, हीट वेव से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले- डीएम

➡लखनऊ- सीएम योगी ने इन्वेस्ट यूपी की समीक्षा बैठक की, हर जनपद में निवेश और कैपिटा इनकम बढ़ाने पर जोर, अधिक निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने को तैयार, निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें- CM, संतुष्ट निवेशक प्रदेश के ब्रांड एंबेस्डर बनेंगे- CM, निवेशकों को इंसेंटिव्स देकर सम्मानित करने पर जोर, अगस्त में सिंगापुर और जापान में बिजनेस मिशन ट्रिप- CM, UP को एग्जेम्प्लर अवार्ड पर CM योगी ने बधाई दी

➡संभल- पैमाइश करने पहुंची राजस्व की टीम, तालाब और झील पर अस्थाई कब्जा, कब्जा हटाने के लिए पैमाइश करने पहुंची टीम, एक दर्जन लेखपाल और 3 राजस्व निरीक्षक शामिल, पैमाइश पूरी करके अस्थाई कब्जा हटवाया, संभल तहसील क्षेत्र के गांव बराही का मामला

 

————————————————————————————