लखनऊ21मई25*कोतवाली चौक क्षेत्र के दरियाई टोला में घर में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
कोतवाली चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटा नला, दरियाई टोला में एक घर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
आग की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत चौक फायर स्टेशन को दी, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची।
आग मकान की तीसरी मंजिल पर लगी थी, और संकरी गली होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
हालांकि, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से काफी नुकसान हुआ है।
कोतवाली चौक चौकी पाटा नला के अंतर्गत दरियाई टोला में एक घर में लगी आग
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*प्रदेश के प्रमुख अंचलों और प्रमुख जनपदों की आज की ताज़ा व बड़ी खबरें:
बाराबंकी 23 अक्टूबर 26*5 बच्चों की मां को लेकर 3 बच्चों का बाप भाग गया।
सहारनपुर 23 अक्टूबर 26*दया शुगर मिल समय पर चालू कराने की मांग, किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन…*