लखनऊ20फ़रवरी26*यूपी पंचायत चुनाव के लिए अब 15 अप्रैल को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट, क्या टलेगा चुनाव*
लखनऊ *यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बीच बड़ा अपडैट सामने आया है। यूपी पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट अब 15 अप्रैल को आएगी। अभी तक पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची 28 मार्च को जारी होनी थी। फाइनल वोटर लिस्ट आने का समय बढ़ने से चर्चा तेज हो गई कि चुनाव टल सकता है। चुनाव आगे बढ़ सकता है। हालांकि पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर बार-बार दावा कर रहे हैं चुनाव समय पर ही होगा।
यूपी में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को किया जाएगा। दूसरी बार अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का समय बढ़ाया गया है। पहले यह तारीख छह फरवरी से बढ़ाकर 28 मार्च की गई थी। अब फिर समय-सीमा बढ़ा दी गई है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। ऐसे में समय पर चुनाव कराना बड़ी चुनौती होगा। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का समय बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार अभी तक मतदाता सूची को कंप्यूटरीकृत किए जाने, राज्य मतदाता नंबर जारी करने व मतदेय स्थलों की मैपिंग किए जाने का कार्य अभी तक 27 मार्च तक किया जाना था। अब इसे भी बढ़ाकर 13 अप्रैल कर दिया गया है। फिर 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यूपी की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), बोर्ड की परीक्षाएं व अन्य कार्यों में प्रशासनिक मशीनरी के व्यस्त होने और बीएलओ की ड्यूटी कर रहे कर्मियों पर लगातार कई कार्यों का एक साथ बोझ होने के चलते पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीखें दो बार बढ़ाई जा चुकी हैं।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें