May 16, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ20नवम्बर24*नाबालिग लड़की की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण।

लखनऊ20नवम्बर24*नाबालिग लड़की की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण।

लखनऊ20नवम्बर24*नाबालिग लड़की की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण।

‼️ साउथ जोन गोसाईगंज पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी मृतका के पिता के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ‼️

लखनऊ ❗पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र कुमार सेंगर महोदय के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी केशव कुमार के कुशल पर्यवेक्षण, व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी राजेश कुमार यादव महोदय व सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज किरन यादव (IPS) के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक ऋषभ यादव व प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की की हत्या का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी अभियुक्त मो० अजीज पुत्र मो० आलम निवासी यशोदा मार्केट कटरा बक्कास थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया है❗

❗घटना का विवरण दिनांक 18.11.2024 की सुबह थाना क्षेत्रान्तर्गत इन्दिरा नहर पटरी बहद ग्राम भटवारा में एक नाबालिग लड़की उम्र करीब 17 वर्ष का शव बरामद हुआ था। मृतका के गले में चारों तरफ चोट का नीलगू निशान था, जिससे मृतका की हत्या के सम्बन्ध में मृतका के पिता सनीफ पुत्र मो० शफी निवासी ग्राम भटवारा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ के द्वारा थाना स्थानीय पर प्रा०पत्र देकर मु0अ0सं0 506/24 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। दौराने विवेचना यह तथ्य पाया गया कि मृतका के पिता सनीफ व अभियुक्त मो० अजीज साथ में मिलकर जानवरों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। सनीफ अपने घर में जानवरों को रखते थे और उनकी देखरेख करते थे। सनीफ की अनुपस्थिति में अभियुक्त मो० अजीज उनके घर पर रहकर जानवरों की देखरेख करता था। इसी दौरान अभियुक्त मो० अजीज की जान पहचान सनीफ की पुत्री से हो गयी थी और दोनों आपस में बातचीत करने लगे थे। अभियुक्त मो० अजीज शादीशुदा था जिसके दो बच्चे थे। अभियुक्त की पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जिसका इलाज चलता था। अभियुक्त मो० अजीज अपने मित्र सनीफ की पुत्री से अत्यधिक प्रेम करने लगा था और उनके बीच शारीरिक सम्बन्ध भी बने थे। अभियुक्त मो० अजीज अपने परिवार से सन्तुष्ट नहीं था और वह सनीफ की पुत्री को भगा ले जाकर उससे शादी करना चाहता था। अभियुक्त के द्वारा पूछताछ में यह बताया गया कि पिछले एक महीने से मृतका उससे ठीक से बात नहीं कर रही थी और उसे शंका थी कि मृतका किसी और से बात करने लगी है❗

❗दिनांक 17.11.2024 की रात्रि को अभियुक्त के द्वारा मृतका को भगा ले जाने के उद्देश्य से गांव के बाहर इन्हिरा नहर पटरी के पास बुलाया गया था और उसके द्वारा मृतका से मुम्बई भाग चलने की बात कही गयी थी किन्तु मृतका के द्वारा उसके साथ जाने से मना कर दिया गया था। मृतका के द्वारा अभियुक्त के साथ जाने और उससे शादी करने से मना करने पर अभियुक्त को मृतका के किसी और से सम्बन्ध होने की शंका प्रबल हो गयी और अभियुक्त के द्वारा गुस्से में आकर अपने गमछे से मृतका का गला कसकर उसकी हत्या कर दी गयी। अभियुक्त मो० अजीज घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था जिसको दिनांक 19.11.2024 की रात्रि को थाना स्थानीय की पुलिस द्वारा बेली अण्डर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को जेल भेजा गया है❗

🚨नाम पता अभियुक्त – मो० अजीज पुत्र मो० आलम निवासी यशोदा मार्केट कटरा बक्कास थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ उम्र करीब 30 वर्ष 🚨

🚨अनावरित अभियोगः- मु0अ0सं0 506/24 धारा 103 (1) बीएनएस (बढ़ोत्तरी धारा 64(2) (m)🚨

🎤बरामदगी का विवरण:-🎤

1. एक अदद आलाकत्ल गमछा रंग सफेद

2. एक अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन अभियुक्त ओप्पो कम्पनी रंग काला

3. नगद 20,200/- रुपये

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-

1. SHO श्री ब्रिजेश कुमार त्रि

2. उ0नि0 श्री दयाराम साहनी

3 उ०नि० श्री भारत कमार यादव

सर्विलांस टीम साउथ जोन:-

1. उ0नि0 श्री अजीत पाण्डेय

2. हे0का0 मंजीत सिंह

3. का0 सुनील कुमार

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.