लखनऊ19सितम्बर25*उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है।
लखनऊ*प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 18 से 22 सितंबर के बीच भारी बारिश और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों के लिए येलो वार्निंग दी गई है।
किन जिलों में दिखेगा मानसून का तगड़ा असर-
मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के 22 जिलों में मूसलधार बारिश और वज्रपात की संभावना है। इनमें मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, अयोध्या और अंबेडकर नगर जैसे जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी करते हुए स्थानीय लोगों से खुले स्थानों से बचने और सतर्क रहने की अपील की गई है, ताकि बिजली गिरने जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
कहां होगी हल्की से मध्यम बारिश-
कुछ जिलों में मानसून थोड़ी नरमी बरतेगा, जहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसमें सीतापुर, बाराबंकी, आजमगढ़, चंदौली, सोनभद्र, मीरजापुर और गाजीपुर जैसे जिले शामिल हैं। साथ ही, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई में भी छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

More Stories
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल
नई दिल्ली28जुलाई26* परीक्षा सुधारों को लेकर PM मोदी का बड़ा ऐलान! नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में बनी हाई पॉवर टास्क फ़ोर्स