लखनऊ19मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ- अजीत सिंह हत्याकांड मामले से जुड़ी खबर, आरोपी प्रदीप सिंह कबूतरा ने सुभासपा ज्वाइन की, अजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी प्रदीप सिंह, प्रदीप ने ज्वाइन की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, विभूतिखंड में हुई थी ब्लॉक प्रमुख पति की हत्या, अजीत सिंह को गोलियों से भूनकर मार डाला था, शूटरों की मदद में प्रदीप कबूतरा का आया था नाम, प्रदीप सिंह का गैंगस्टर ध्रुव सिंह कुटू से संबंध, लॉरेंस के शूटर राजन जाट से भी कनेक्शन, प्रदीप सिंह ने आजमगढ़ में किया था सरेंडर, जेल से छूटने के बाद सुभासपा ज्वाइन की
➡️लखनऊ- किसानों को जरूरत के हिसाब से मिलेगा उर्वरक, CM योगी के निर्देश पर किसानों को सब्सिडी वाला उर्वरक, कृषि विभाग पारदर्शी तरीके से दे रहा सब्सिडी वाला उर्वरक, प्रदेश में 27.94 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध, पिछले साल से 3.13 लाख मीट्रिक टन ज्यादा स्टॉक मौजूद, उर्वरक खरीदने के लिए अब फार्मर आईडी जरूरी, जमीन के रिकॉर्ड के आधार पर ही मिलेगा उर्वरक, कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, प्रति हेक्टेयर 5 बोरी DAP और 7 बोरी यूरिया की सीमा तय
➡️वाराणसी- फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी का मामला, मल्टीलेवल मार्केटिंग के नाम पर किया फ्रॉड, पुलिस ने 250 युवाओं को किया रेस्क्यू, रजिस्ट्रेशन के नियम को लेकर करते थे ठगी, प्रति व्यक्ति से 30 हजार रुपये की ठगी, ट्रेनिंग कराकर लोगों को जोड़ने के लिए कहते, लोगों को जोड़ने के लिए युवाओं को करते थे टॉर्चर, ईस्टर्न यूपी और बिहार के लोगों को करते थे टारगेट, मालिक सहित सात को पुलिस ने किया अरेस्ट
➡️मिर्जापुर- CM पुरस्कार योजना में गलत चयन और फर्जी भुगतान, सचिव और ग्राम प्रधान ने किया बंदरबांट, मनोज बिंद और दीपक ने निकाले 15 लाख रुपए, आदेश आने के पहले ही दोनों ने पैसा निकाला, 13 मई को आया था पंचायतीराज विभाग का पत्र, 6 मई को ही सचिव और प्रधान ने पैसा निकाल लिया, पहाड़ी के दूबेपुर बसारी में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ग्राम सभा में फर्जी काम दिखाकर हुआ चयन, बिना काम के ही दिया गया था चयन में नंबर
➡️रायबरेली- नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान, मोदी जी क्यों विदेश जाते हैं- राहुल गांधी, आर्थिक तूफान आने वाला है- राहुल गांधी, बहुत बड़ी चोट लगने वाली है- राहुल गांधी, देश में किसी तरह की तैयारी नहीं- राहुल, वो कहते हैं राहुल को समझ नहीं है- राहुल, जनता की रक्षा करिए मैं यही चाहता हूं- राहुल, मजदूरों और किसानों की बात नहीं हो रही- राहुल, बहुत ही मुश्किल समय आने वाला है- राहुल
➡️कानपुर- मां का हाथ लेकर कमिश्नरेट ऑफिस पहुंचा बेटा, मां का कटा हाथ लेकर पहुंचा ITBP का सिपाही, कृष्णा हॉस्पिटल में मां को करवाया था भर्ती, अस्पताल के डॉक्टर पर ही हाथ काटने का आरोप, सांस की बीमारी को लेकर कराया गया था भर्ती, 3 दिन से मां का कटा हाथ लेकर घूम रहा बेटा, टाटमिल के कृष्णा हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, मां अब गंभीर हालत में दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती
➡️मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा, दो की मौत, तेज रफ्तार कार ने पीछे से ट्रक को मारी टक्कर, भीषण टक्कर से कार में लगी आग, हादसे में कार सवार दो की मौत और एक घायल, एक महिला और एक पुरुष की मौत, 1 महिला घायल, सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, आग पर पाया काबू, घायल को भेजा अस्पताल, नगर कोतवाली के पानीपत-खटीमा मार्ग का मामला
➡️नोएडा- पंचशील इंटर कॉलेज में स्टाफ का प्रदर्शन, कई महीनों से सैलरी नहीं मिलने का आरोप, सैलरी ना मिलने से परेशान है स्कूल स्टाफ, नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ की नारेबाजी, जल्द बकाया सैलरी रिलीज करने की मांग, सेक्टर-91 में इंटर कॉलेज के स्टाफ का प्रदर्शन
➡️उन्नाव- बिजली विभाग कर्मी की मौत का मामला, हत्या का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा, पावर हाउस के बाहर शव रखकर हंगामा, आशीष विश्वकर्मा की नहर में डूबकर मौत, सहकर्मी पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप, उन्नाव के दही थाना क्षेत्र की घटना
➡️नोएडा- नोएडा में तेज रफ्तार BMW कार का कहर, BMW कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, बाइक चालक की इलाज के दौरान हुई मौत, टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही जांच, सेक्टर-113 क्षेत्र के पर्थला चौकी के पास की घटना
➡️अलीगढ़- हेड कांस्टेबल के बेटे ने खुद को मारी गोली, अवैध तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार के बेटे ने की आत्महत्या, क्वार्सी थाना क्षेत्र के चिलकौरा गांव की घटना
➡️ग्रेटर नोएडा- दीपिका नागर की पीएम रिपोर्ट आई सामने, मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं, पोस्टमार्टम में मल्टीपल इंजरी आने का जिक्र, दीपिका का विसरा जांच के लिए भेजा जाएगा, पति और ससुर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, परिजनों ने लगाया है हत्या करने का आरोप, दहेज की डिमांड में हत्या करने का आरोप, कान, हाथ और पेट पर गहरे घाव- पीएम रिपोर्ट
➡️मैनपुरी- मां की दुकान में बेटे ने लगाया ताला, साउंड दुकान में ताला लगाकर हुआ फरार, मां ने बेटे के खिलाफ की SP से शिकायत, दुकान में रखा साउंड का सामान भी लेकर गया, एसपी ने तहरीर पर जांच के दिए निर्देश, शहर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड का मामला
➡️आगरा- आटा चक्की फटने से हादसा, एक की मौत, तेज धमाके से फटी आटा ट्रैक्टर चक्की, किसान बेताल की मौके पर दर्दनाक मौत, पत्थर लगने से गई किसान की जान, चक्की मालिक भूपेंद्र समेत 5-6 लोग घायल, घर के दरवाजे के सामने खड़ी थी चक्की, आटा पीसने के दौरान अचानक हुआ धमाका, मलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची
➡️कानपुर- डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सचेंडी पुलिस और क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 3 शातिर आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, 20 पीपा, 3 ड्रम डीजल, वैन और लोडर बरामद, कुछ आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
➡️इटावा- तेज रफ्तार बाइक और मोपेड की भिड़ंत, हादसे में एक युवक की मौत और दो घायल, मोपेड सवार अनुज त्रिपाठी ने तोड़ा दम, इलाज के दौरान अनुज त्रिपाठी की मौत, अनुज की मौत से परिवार में मचा कोहराम, लवेदी के लखना-चकरनगर मार्ग पर हादसा
➡️कानपुर- शहर में ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज, DCP ट्रैफिक ने RTC स्कीम का किया निरीक्षण, रावतपुर, गोल चौराहा और परेड का लिया जायजा, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा और अतिक्रमण पर सख्ती, यातायात सुगम और सुरक्षित बनाने के दिए निर्देश
➡️आजमगढ़- दो पक्षों में विवाद से हुई जमकर मारपीट, मारपीट में 58 वर्षीय सूरज मोदनवाल की मौत, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल, एसपी सिटी ने घटनास्थल का लिया जायजा, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, मृतक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज की तैयारी, गंभीरपुर क्षेत्र के रानीपुर रजमो का मामला
➡️आगरा- गर्मी में खुले आसमान के बीच तप पर बैठे संत, 44 डिग्री तापमान में तपस्या कर रहे संत रामदास, गुल्ल मंदिर वाली मां के दरबार में अनोखी साधना, बसंत पंचमी से रोज तेज धूप में तप कर रहे महाराज, दशहरा तक लगातार जारी रहेगी कठोर तपस्या, श्रद्धालुओं की भीड़, गूंज रहे देवी भक्ति के जयकारे, क्षेत्र की खुशहाली के लिए समर्पित है साधना- संत, निबोहरा इलाके के नीचाखेड़ा गांव का मामला
➡️कानपुर देहात- रानियां औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ा मजदूरों का बवाल, प्रशासन के समझाने के बाद भी नहीं माने मजदूर, आए दिन कंपनियों के बाहर हो रहा धरना प्रदर्शन, एक साथ तीन कंपनियों में मजदूरों का धरना, मंटोरा ऑयल ग्रुप फैक्ट्री में मजदूरों का प्रदर्शन, ग्राफिक ग्रीटिंग प्राइवेट लिमिटेड में भी धरना, HL एग्रो के बाहर भी मजदूरों का हंगामा, पुलिस बल तैनात, मजदूरों को समझाने के प्रयास, रानियां औद्योगिक क्षेत्र का मामला
➡️सहारनपुर- पुलिस ने इकरा हसन को हिरासत में लिया, DIG कार्यालय पहुंचीं थीं सांसद इकरा हसन, इकरा हसन को महिला पुलिस ने रोका,हंगामा, पुलिस सांसद इकरा हसन को थाने लेकर पहुंचीं, पीड़ित महिला के साथ पहुंचीं सांसद इकरा हसन
➡️नोएडा- आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, सभी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया, राज्य एनिमल बर्थ कंट्रोल का पालन करें- SC, नोएडा में ही पिछले एक साल में कई मामले, 1 लाख 76 हजार 334 लोगों को कुत्तों ने काटा, जनवरी से अप्रैल तक 30 हजार 51 इंजेक्शन लगे
➡️दिल्ली- दिल्ली में पुरानी मूर्तियों के लिए नई पहल, CM रेखा गुप्ता ने वीडियो संदेश में दी जानकारी, पुरानी मूर्तियों के लिए रीसाइक्लिंग सेंटर बनेंगे, धार्मिक भावनाओं के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण, नदियों में मूर्तियां फेंकने की समस्या पर लगेगी रोक
➡️पश्चिम बंगाल- फलता विधानसभा रि-पोलिंग से जुड़ी खबर, जहांगीर खान ने चुनाव से नाम वापस लिया, TMC प्रत्याशी जहांगीर ने नाम वापस लिया, 21 मई को फलता सीट पर होनी है रि-पोलिंग, TMC प्रत्याशी जहांगीर ने प्रचार भी बंद किया
————————————————————————————

More Stories
लखनऊ19मई26*चेंबर तोड़े जाने के विरोध में वकीलों का फूटा गुस्सा, दो दिन का कार्य बहिष्कार…….
मिर्जापुर19मई26*डीएम ने लेखपाल परीक्षा को सुचिता पूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत बैठक कर दिया दिशा-निर्देश
लखनऊ19मई26*दुर्गंध ऐसा कि निकलना हुआ मुश्किल,जिम्मेदार ख़ामोश*