लखनऊ18मार्च24*काफी समय से बंद घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
लखनऊ, अमित, संवाददाता/पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना आशियाना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बंद घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना आशियाना ने दो अभियुक्त रजनीश रावत उर्फ टक्कल चोर, पुत्र ओमप्रकाश रावत, निवासी 588/31, बदरूख , बांग्ला बाजार, थाना आशियाना व अनुज रावत, पुत्र कैलाश रावत, निवासी बदरुख, बांग्ला बाजार, थाना आशियाना को चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों के कब्जे से एक इलेक्ट्रिक प्रेस, एक गैस सिलेंडर व नगदी बरामद किया। थाना आशियाना पुलिस ने अभियुक्तों पर 380/457/411 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। अभियुक्तों द्वारा कई स्थान पर, काफी समय से तालाबंद घरों में चोरी करने की कई वारदातें सामने आईं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम से एसआई दीपक कुमार सिंह, दिनेश श्रीवास्तव व ज्ञान सिंह शामिल थे।

More Stories
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना
लखीमपुर खीरी1 मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें