लखनऊ18अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️ लखनऊ: पंचायत उत्सव भवन निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत के 20 दिन बाद भी जांच नहीं हुई है। CDO प्रभास कुमार से शिकायत की गई थी। पीली ईंटों से मानकविहीन निर्माण का आरोप लगाया गया है। 1.40 करोड़ की योजना पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने और बीडीओ, सचिव व प्रधान पर संरक्षण के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
➡️ आगरा: शादी के 5 दिन बाद ससुराल से दुल्हन फरार हो गई। दुल्हन 11 लाख रुपये के जेवर और नगदी लेकर भाग गई। 27 जून को शादी हुई थी और 3 जुलाई को दुल्हन घर से गायब हो गई। घर से 4 तोला सोना, 1 किलो चांदी के जेवर और छोटी बहू के जेवर समेत 15 हजार रुपये गायब मिले। परिवार ने बिचौलिए पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। संपर्क करने पर बिचौलिए जवाहर सिंह ने धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर मामले में FIR दर्ज हुई है। पुलिस लुटेरी दुल्हन और बिचौलिए की तलाश कर रही है। मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र का है।
➡️ प्रयागराज: संगम नगरी में गंगा और यमुना नदियां उफान पर हैं। दारागंज में गंगा रिवर फ्रंट बाढ़ के पानी में डूब गया है। फाफामऊ से संगम जा रही कार गंगा में समा गई। कार सवार सात लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर जल पुलिस और गोताखोरों को बुलाया गया। गंगा रिवर फ्रंट रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से रिहायशी इलाकों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
➡️ मेरठ: क्लीनिक में डॉक्टर महिला फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर की 7 महीने पहले शादी हुई थी। परिजनों ने ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। मामला मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र का है।
➡️ ललितपुर: बिना जमीन के किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर 10 लाख 32 हजार रुपये का लोन देने का मामला सामने आया है। तीन सगे भाइयों पर लोन दर्ज किया गया है। बैंक मैनेजर और दलाल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि लोन के लिए आधार कार्ड दिया था और दूसरे की जमीन के कागज लगाकर KCC बना दिया गया। मजदूरों के घर रिकवरी आने से हड़कंप मच गया। मामला सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की बिरधा शाखा और नाराहट थाना क्षेत्र के सतोरा गांव का है।
➡️ अयोध्या: हिंदू धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने राम मंदिर मामले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है चंपत राय और अनिल मिश्रा चोर हैं। संतोष दुबे ने कहा कि SIT की क्लीन चिट का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी जानते हैं कि रामधन गबन और लूट किसने की।
➡️ रायबरेली: जिलाधिकारी ने HPV वैक्सीन लगवाने की अपील की है। अभिभावकों से 14-15 वर्ष की बेटियों को वैक्सीन लगवाने की अपील की गई है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी बताया गया है। HPV वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध है।
➡️ कानपुर: पोस्टमार्टम हाउस में GRP सिपाही की गुंडई का मामला सामने आया है। पंचनामा के कागजात मांगने पर सिपाही भड़क गया। GRP सिपाही पर कर्मचारी को पीटने का आरोप लगाया गया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने काम रोककर तहरीर दी है। स्वरूप नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
➡️ फिरोजाबाद: बिजली कर्मी की मौत मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने साउंड मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना नसीरपुर में 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बिजली का काम करते समय कर्मी सौरव की मौत हुई थी। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
➡️ चमोली: THDC टनल हादसे में एक और श्रमिक का रेस्क्यू किया गया है। अब टनल हादसे में एक श्रमिक की तलाश बाकी है। लापता श्रमिक के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है। टनल में जमा स्लज और पानी निकालने का काम तेज कर दिया गया है। NDRF-SDRF समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू में जुटी हैं। 13 अगस्त को टनल हादसा हुआ था।
➡️ दिल्ली: नेता विपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों और सरकार के बीच बनी सहमति पर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि छात्रों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने बातचीत का रास्ता चुना, यही सही तरीका है। छात्रों के सवालों का जवाब मिलना चाहिए।
➡️ दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। SC ने प्रदर्शन से जुड़े मामलों की जांच के लिए हाई पावर्ड ज्यूडिशियल कमेटी बनाई है। कमेटी में पूर्व जज और पूर्व DG शामिल होंगे। कोर्ट ने कहा कि सिर्फ छात्रों पर हुई FIR रद्द की जा सकती है। प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के पहलुओं की जांच होगी। आपराधिक पृष्ठभूमि वालों की FIR रद्द नहीं होगी।
➡️ फर्रुखाबाद: संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने जान दे दी। युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का है।
➡️ प्रयागराज: जिला कोर्ट में पप्पू यादव से जुड़े मुकदमे की सुनवाई हुई। ACJM कोर्ट कक्ष संख्या-10 में शिकायतकर्ता सुशील कुमार मिश्रा का बयान दर्ज किया गया। सुशील मिश्रा ने अदालत में संकलित साक्ष्य पेश किए। अब मामले में अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। सांसद पप्पू यादव कोर्ट में पेश नहीं हुए। मामला साधु-संतों के छद्म वेश में प्रदर्शन और अपमान के आरोप से जुड़ा है।
➡️ प्रतापगढ़: मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या मामले में एसपी दीपक भूकर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। आरोप है कि बहनोई कपिल यादव ने देवेंद्र की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या की। मामला कोहंडौर के मदाफरपुर बाजार का है।
➡️ बाराबंकी: प्रभारी मंत्री सुरेश राही बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की और उनकी समस्याएं सुनीं।
➡️ दिल्ली: 700 करोड़ रुपये के कथित मेडिकल खरीद घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने वत्सला अग्रवाल को राहत दी है। कोर्ट ने मेडिकल आधार पर 4 हफ्ते की जमानत दी है। 1 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानती देने का आदेश दिया गया है।
➡️ बुलंदशहर: अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। भाई अपनी बहन को लेने ससुराल गया था। दोनों बहन को मायके लेकर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मामला अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का है।
➡️ कानपुर: बर्रा-5 से कर्रही मार्ग पर भारी बारिश का कहर देखने को मिला। कई इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव और गड्ढों से परेशान लोगों ने विरोध किया। सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध में सड़क पर धान रोपे।
➡️ नोएडा: लॉ फर्म में करोड़ों के लेनदेन और चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 1 करोड़ 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। चोरी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बिना नंबर प्लेट की कार भी बरामद हुई है। निवेश के नाम पर लोगों से पैसा लिया गया था। मुख्य आरोपी अवनीश समेत 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने कार्रवाई की है।
➡️ बरेली: पति से नाराज होकर महिला रेलवे ट्रैक पर बैठ गई। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पारिवारिक कलह के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया था। पति को बुलाकर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। मामला फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धनेटा फाटक का है।
➡️ कन्नौज: सड़क पर जलभराव को लेकर लोगों में आक्रोश है। जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर से करंट का खतरा बना हुआ है। प्रशासन के खिलाफ कस्बावासियों ने प्रदर्शन किया। सरायसुंदर में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हैं.

More Stories
भागलपुर18अगस्त26*मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 8.44 ग्राम बाउन शुगर, के साथ 05 अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
गोरखपुर18.08.2026*गोरखपुर पुलिस द्वारा ऑटो में गुम हुये बैग को आवेदक को सकुशल सुपुर्द किया गया*
बिजनौर18अगस्त26*आजादी के जश्न में शायरी का रंग, बिजनौर में हुआ शानदार मुशायरा