[18/08, 10:16] Ankur Gupta Bidhuna: *लखनऊ – आशियाना में 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा में हुए बवाल का मामला*।
*मामले में लापरवाही बरतने वाले दो दरोगा पर कार्यवाही*।
*किला चौकी इंचार्ज रंजीत पाठक और बंगला बाजार चौकी इंचार्ज ऋषि केश राय को किया गया लाइन हाजिर*।
*डीसीपी ने की कार्यवाही। मामले में 4 लोगो की अभी तक की गई है गिरफ्तारी*।।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
[18/08, 16:44] Ankur Gupta Bidhuna: पेंशनरों की ऐतिहासिक रैली के बाद श्रम मंत्री ने समिति के राष्ट्रीय नेताओ को बुलाकर वार्ता की।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश)- ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की एक सभा चारबाग बस स्टेशन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पिछले दिनों दिल्ली 1 से 6 अगस्त तक क्रमिक अनशन और 7-8 अगस्त को जंतर-मंतर पर आमरण अनशन तथा 8 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक विशाल रैली में लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश और देश के कोने-कोने से भाग लेने वाले पेंशनरों का धन्यवाद दिया गया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि समिति के देशव्यापी आंदोलन के कारण विवश होकर केंद्र सरकार के श्रम मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने समिति के राष्ट्रीय नेताओ को बुलाकर वार्ता की और कहा कि हम आपका काम शीघ्र करेंगे और 1325 दिनों से बुलढाणा (महाराष्ट्र)में चल रहे क्रमिक अनशन को स्वयं आकर समाप्त कराएंगे। वक्ताओं ने य़ह भी कहा कि हमे सरकारे के कोरे वादों पर विश्वास नहीं करना है और आंदोलन को न्यूनतम पेंशन 7500/- महीना ,मंहगाई भत्ता व मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग पूरा होने तक धीमे नहीं पड़ने देना है क्योंकि दो बार जब प्रधानमंत्री ने स्वयं वायदा किया और पूरा नहीं किया तो केवल मंत्री के वायदे का क्या भरोसा। सभा का संचालन मुख्य समन्वयक श्री राजीव भटनागर द्वारा किया गया तथा सभा को सर्व श्री राज शेखर नागर, पी के श्रीवास्तव, आर एन द्विवेदी, सुभाष चौबे, उमाकांत सिंह, राजेश तिवारी,अशोक बाजपेयी, गिरेंद्र सिंह, आर सी मिश्रा, दिलीप पांडे, विजय सिंह, गीता वर्मा, अखिलेश दयाल ए पी सिंह, शमसुल हासन आदि अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
लखनऊ12अगस्त 26* कल 11 अगस्त को खेत मे दवा डालने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत
जयपुर12अगस्त26*सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया
चंडीगढ़12अगस्त26*चंडीगढ़ में 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम,पाकिस्तान से आए हथियार लेकर गुरुग्राम जा रहे 3 बदमाश गिरफ्तार