लखनऊ17नवम्बर23*विगत वर्षों की भॉंति इस वर्ष भी लखनऊ में दिनांक (19/20).11.2023 कोे छठ पूजा का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है*
उक्त पर्व के अवसर पर दिनांक 19.11.2023 को सूर्यास्त अर्ध्य (सांय/बड़ी छठ षष्टी व्रत) व रात्रि में कोसी भरना एवं दिनांक 20.11.2023 को सूर्योदय अर्ध (प्रातः सत्तमी) का आयोजन परम्परागत रूप से किया जाना प्रस्तावित है। उक्त अवसर पर दिनांक 19.11.2023 को यातायात पुलिस द्वारा समय 13.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन व्यवस्था निम्नवत किया जाएगा-
हजरतगंज क्षेत्रः-
1. चिरैयाझील तिराहे से लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सहारागंज, सिकन्दरबाग, दैनिक जागरण, पीएनटी या क्लार्क अवध तिराहा होते हुए अपने गंतव्य का जायेगें।
2. पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, बैकुण्ठधाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से सामान्य यातायात लक्ष्मण मेला मैदान की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पीएनटी (बालू अड्डा) से सिकन्दरबाग, सहारागंज, चिरैयाझील, क्लार्क अवध तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
3. आवश्यकतानुसार सुभाष चौराहे से सामान्य यातायात हनुमान सेतु होते हुये आई0टी0 चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात क्लार्क अवध, सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
महानगर क्षेत्रः-
1. नदवा बन्धा मोड़ से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आई0टी0 चौराहा या सुभाष चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
चौक क्षेत्रः-
1. शीश महल (शनि मंदिर) तिराहा से कुड़ियाघाट ठाकुरगंज बंधे की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात शीश महल (शनि मंदिर) तिराहा से इमामबाड़ा की तरफ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
2. रूमीगेट पुलिस चौकी चौराहा से सामान्य यातायात कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जा सकेगें बल्कि यह वाहन पक्के पुल की तरफ न जाकर टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
3. नया पक्का पुल से कुड़ियाघाट की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टीले वाली मस्जिद तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
*नोटः-कार्यक्रम के दोैरान* सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को ट्रैफिक पुलिस/नागरिक पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: