July 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, यूपी में 5 IPS अफसरों के तबादले, अनिल कुमार सिंह एसपी रामपुर बनाए गए, गोपाल कृष्ण चौधरी सेनानायक PAC लखनऊ, सोमेंद्र मीणा SP एलआईयू आगरा बने, मोहम्मद मुस्तफा DCP लखनऊ कमिश्नरेट, संजीव बाजपेयी SP ललितपुर बनाए गए

➡लखनऊ, चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर ने रचा नया इतिहास, 26 सप्ताह में जन्मी 480 ग्राम की बच्ची बची, 84 दिन तक NICU में चला गहन इलाज, वेंटिलेटर,ब्लड ट्रांसफ्यूजन से मिली नई जिंदगी, डॉक्टरों की टीम ने लगातार की निगरानी, बच्ची का वजन बढ़कर 770 ग्राम हुआ, नियमित दूध भी पी रही है नवजात, नवजात चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

➡लखनऊ, सुशांत गोल्फ सिटी में साइबर ठगी के अड्डे का खुलासा, ओमैक्स सिटी में था फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर, क्राइम ब्रांच ने 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए, कॉल सेंटर से देश-विदेश में की जाती थी ठगी, पुनीत वर्मा और देवेंद्र पटेल मुख्य आरोपी, मौके से कंप्यूटर, मोबाइल,डिजिटल उपकरण बरामद, सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का मामला

➡कानपुर, टैटू बनवाने से महिला हुई HIV पॉजिटिव, सस्ती जगह से टैटू बनवाना पड़ा महंगा, जांच के दौरान HIV रिपोर्ट आई पॉजिटिव, महिला में जननांग संक्रमण के लक्षण दिखे, दिल्ली से टैटू बनवाकर आई थी महिला, हैलेट हॉस्पिटल में चेकअप में हुई जानकारी, हैलेट के डॉक्टर ने लोगों को किया आगाह, प्रमाणित जगह से ही बनवाएं टैटू- डॉक्टर, टैटू की स्याही से स्किन एलर्जी का भी खतरा

➡हरदोई, बीच सड़क पर युवक की बेरहमी से पिटाई, दबंगों का तांडव CCTV कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मामूली कहासुनी में युवक पर हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, साण्डी के मुख्य मार्ग के सराफा मंडी का मामला

➡कुशीनगर, जर्मन शेफर्ड रॉकी डॉगी का मनाया जन्मदिन, लाडले डॉगी के बर्थडे पर मालिक ने काटा केक, जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए 700 मेहमान, सभी मेहमानों के लिए सजा आलीशान पंडाल, परोसा गया लजीज शाकाहारी, मांसाहारी भोजन, रॉकी कुत्ता नहीं, मेरा बेटा है- डॉगी का मालिक, गोरखपुर से 18 हजार में खरीदा था जर्मन शेफर्ड

➡कानपुर, बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प, सतीश महाना के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई कांग्रेसियों की झड़प, पुलिस की मौजूदगी में दोनों में धक्का मुक्की, पुलिस मौके पर लोगों को शांत करवाने में जुटी, चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहे पर हंगामा, पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ले गई थाने

➡वाराणसी, NEET परीक्षा में आर्यन दुबे ने किया यूपी में टॉप, यूपी टॉपर आर्यन का ऑल इंडिया में 7 वां स्थान, 720 नंबर में आर्यन दुबे को मिले 710 नंबर

➡अमरोहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा कल, परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण,शिलान्यास, जनपद को 113 करोड़ रुपए की देंगे सौगात, नवनिर्मित अमरोहा तहसील का भी लोकार्पण, DM और SP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, श्री वेंकटेशरा यूनिवर्सिटी में होगा कार्यक्रम

➡मऊ, रास्ता न बनने से महिलाएं नाराज़, नाराज़ महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट, DM को ज्ञापन दिया, न्याय की गुहार, अछार मोहल्ले का पूरा मामला

➡जालौन, सिपाहियों पर युवक ने लगाया लूट का आरोप, डेयरी में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप, 1 लाख 25 हजार लूटने का लगाया आरोप, पीड़ित ने एसपी से की मामले की शिकायत, सिरसाकलार थाने में तैनात हैं सभी सिपाही, तीन नामजद, अज्ञात सिपाहियों पर आरोप, सिरसाकलार थाना क्षेत्र गढगुवां का मामला

➡झांसी, विधायक ने 5 टीबी मरीजों को गोद लिया, विधायक राजीव सिंह पारीछा ने गोद लिया, कैंप कार्यालय में पोषण पोटली वितरित की, हर माह 6,000 की सहायता सुनिश्चित की, PM ‘क्षय रोग मुक्त भारत’ अभियान के तहत

➡लखनऊ, ऐशबाग स्टेशन के उद्घाटन पर बोले ब्रजेश पाठक, अत्याधुनिक स्टेशन के लिए पीएम का आभार-ब्रजेश, 75 रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन पर पीएम को धन्यवाद, नई ट्रेनों के संचालन के लिए जताया आभार, ‘लखनऊ में 36 महिला कर्मचारी रेलवे में दे रहीं सेवाएं’, ‘महिलाएं अब रेलवे संचालन में निभा रहीं अहम भूमिका’, बेटियां ट्रेन से जहाज तक संभाल रहीं कमान-ब्रजेश

➡जालौन, नदी के रेलवे ब्रिज पर जा चढ़ा युवक, ब्रिज पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा, युवक को समझाने का प्रयास जारी, कालपी कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡कन्नौज, रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों से जाम, जीटी रोड पर रोजाना लगता है भीषण जाम, सदर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टाप का मामला

➡बदायूं, बदायूं में संदिग्ध बुखार का कहर, 2 सगे भाइयों की मौत से हड़कंप, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत, दहगवां ब्लाक के नसीरपुर का मामला

➡अयोध्या, राम धन गबन मामले में नया खुलासा, टिन्नू यादव के बेटे रवि यादव पर भी उठे सवाल, PWD में रवि आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटर-सूत्र, PWD के ठेकों की व्यवस्था देखता है रवि- सूत्र, मामले में जांच एजेंसियां कर रहीं पड़ताल, मामले में लगातार सामने आ रहे नए तथ्य

➡उन्नाव, तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, ग्रामीणों से युवक को तालाब से निकाला, CHC डाक्टरों ने युवक को मृत किया घोषित, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सफीपुर क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव की घटना

➡जालौन, BJP क्षेत्रीय अध्यक्ष पहुंचे जालौन, उरई में रामकिशोर साहू का हुआ स्वागत, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, विधानसभा चुनाव की तैयारियों के निर्देश, बनाए गए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष

➡बदायूं, दिल्ली में छात्रों-युवाओं के आंदोलन का मामला, मामले में सपा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, सोनम वांगचुक का जीवन बचाने की मांग उठाई, राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग

➡मुजफ्फरनगर, 4 लुटेरे हत्यारों को फांसी की सजा, कोर्ट ने 4 आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, अजित, अनिल, सुनील और सूरज को फांसी, कोर्ट ने 1.20 लाख जुर्माना भी लगाया, घटना के 15 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, राजसिंह, बिजेंद्र दो दोस्तों से की थी लूट, राजसिंह की गोली मारकर हुई थी हत्या, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

➡देहरादून, राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बारिश का संकट, कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल इलाके में भारी बारिश, कार्यक्रम की शुरुआत से पहले भारी बारिश, मौसम विभाग ने जताया था बारिश का पूर्वानुमान

➡आजमगढ़, 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, सृष्टि यादव ने फांसी लगाकर सुसाइड किया, पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी, सिविल लाइन क्षेत्र का पूरा मामला

➡सीतापुर, घर से निकले युवक का खेत मे मिला शव, मृतक के सिर पर दिखे चोट के निशान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, महमूदाबाद कोतवाली के पचदेवरा का मामला

➡उन्नाव, तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, युवक को निकाला बाहर, पहुंचाया सीएचसी, CHC में डाक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित, सफीपुर कोतवाली के जमालुद्दीनपुर की घटना

➡कन्नौज, उद्यान विभाग का कोल्डस्टोरेज को नोटिस, 2 संचालकों को जारी किया गया नोटिस, सड़क पर आलू फेंकने मामले पर हुई कार्रवाई, डीएचओ बोले- जरूरत पर मुकदमा भी दर्ज होगा, फेंक दिए जाते सड़े आलू, लोगों को होती दिक्कत

➡मेरठ, स्कूल संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्प दंश से अतुल पवार की मौत की आशंका, घर के बाहर बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले, पत्नी पर सांप से कटवा कर हत्या का भी शक, पैर पर सांप के दांत के निशान भी मिले, हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

➡आगरा, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान का मामला, मौलाना रजवी ने कांवड़ यात्रा पर दिया था बयान, बयान पर मंत्री एसपी सिंह बघेल का पलटवार, ‘कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल बिगड़ता दिखाई दे रहा’, ‘मोहर्रम के जुलूस का माहौल बिगड़ता नहीं दिखाई देता’, ‘मेरी सभी से अपील गाइडलाइन के अनुसार यात्रा निकाले’, ‘कांवड़ यात्रा, मोहर्रम जुलूस चाहे कोई भी यात्रा निकाले’

➡नोएडा, दो कार सवारों के बीच जमकर मारपीट, कई लोगों ने एक युवक को जमकर मारा, मारपीट का वीडियो CCTV में हुआ कैद, सेक्टर 58 थाना क्षेत्र की घटना

➡दिल्ली, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा बयान, यूपी चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही CM चेहरा-नवीन, उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी पर जताया भरोसा, दोनों राज्यों में नेतृत्व को लेकर तस्वीर साफ, सीएम चेहरे को लेकर अटकलों पर लगा विराम, बीजेपी ने नेतृत्व को लेकर दिया स्पष्ट संदेश

➡चंदौली, ओलंपिक खिलाड़ी शिवपाल सिंह से जुड़ी खबर, मारपीट और लूट मामले में शिवपाल को राहत, जिला जज की कोर्ट ने शिवपाल को दी जमानत, बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने पुलिस पर उठाए सवाल, अधिवक्ता ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, कोर्ट में गलत धाराओं में फंसाने के लगाये आरोप, 10 जुलाई को पुलिस ने शिवपाल सिंह को पकड़ा था, शिवपाल सिंह समेत तीन लोगों को किया था गिरफ्तार, चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र की पूरी घटना

➡लखनऊ, लखनऊ में दरोगा का शव मिलने से हड़कंप, पारा थाना क्षेत्र में कार के अंदर मिला शव, मोहन रोड पर अर्थ हॉस्पिटल के सामने खड़ी थी कार, संदिग्ध परिस्थितियों में दरोगा का मिला शव, मृतक की पहचान दरोगा अजय सिंह के रूप में हुई, सूचना पर पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने जांच शुरू कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए

➡आगरा, मेट्रो प्लांट के पास पेड़ से लटका मिला शव, रमाकांत कुशवाह का शव मिलने से हड़कंप, गमछे के सहारे फांसी लगाने की आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, थाना एकता के मेट्रो प्लांट के पास का मामला

➡संभल, जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, पत्थर, दबंगों ने जमकर किया छतों से पथराव, मारपीट पथराव में किशोरी, ग्रामीण घायल, मारपीट व पथराव का वीडियो हुआ वायरल, थाना बबराला के मेहुआ हसनगंज का मामला

————————————————————————————

Taza Khabar