March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ16सितम्बर25* यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर लखनऊ की कुछ प्रमुख खबरें

लखनऊ16सितम्बर25* यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर लखनऊ की कुछ प्रमुख खबरें

लखनऊ16सितम्बर25* यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर लखनऊ की कुछ प्रमुख खबरें

[16/09, 6:33 pm] +91 87074 33329: यूपी में पांच साल पुराने लाखों ई-चालान होंगे रद्द, वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य में 2017 से 2021 तक जारी किए गए लाखों ई-चालान स्वतः ही रद्द माने जाएंगे। इस फैसले से प्रदेशभर के उन लाखों वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनके चालान लंबित थे या जिनकी समय-सीमा समाप्त हो चुकी थी।
इस फैसले के बाद अब वाहन मालिक बिना किसी रुकावट के अपने वाहन से संबंधित काम करा सकेंगे। अब पुराने चालानों की वजह से फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) जैसी सेवाओं में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
क्या हैं नए नियम?
परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2017 से 2021 के बीच कुल 30,52,090 ई-चालान काटे गए थे। इनमें से लगभग 13 लाख चालान अभी भी लंबित थे, जो अब खत्म हो जाएंगे।
अगले एक महीने के भीतर सभी लंबित चालानों की स्थिति को ई-चालान पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। वाहन मालिक पोर्टल पर जाकर अपने चालान का स्टेटस देख सकेंगे।
परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि यह फैसला जनहित और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे न्यायपालिका और पुलिस पर अनावश्यक बोझ कम होगा।
[16/09, 9:16 pm] +91 92355 46395: *UP में 16 IAS अफसरों का तबादला*

IAS विजय विश्वास पंत मंडलायुक्त लखनऊ बने

IAS सौम्या अग्रवाल मंडलायुक्त प्रयागराज बनी

IAS अनामिका सिंह कमिश्नर बरेली बनी

IAS किंजल सिंह परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश बनी

IAS मनीषा त्रिघाटिया सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार बनी

IAS चैत्रा वी महानिदेशक आयुष बनी

IAS बी चंद्रकला सचिव वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन बनी

IAS कंचन वर्मा आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद बनी

IAS मोनिका रानी प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा बनी

IAS रोशन जैकब सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनी

IAS अपर्णा यू महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त चार्ज दिया गया

IAS रंजन कुमार से प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा विभाग हटाया गया

IAS रंजन कुमार प्रमुख सचिव आयुष बने रहेंगे

IAS सुहास हवाई को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रवर्तन रक्षक दल का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है

IAS संजय कुमार खत्री प्रभारी सीईओ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बने

IAS राजेश कुमार द्वितीय महानिदेशक पर्यटन बने

IAS बृजेश नारायण सचिव सामान्य प्रशासन यूपी बने

16/09, 7:38 am] +91 94530 14111: लखनऊ- आरोपी शंकर लाल दुसाद की जमानत खारिज, प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रेकी करने का है आरोप, आरोपी सफेद स्कॉर्पियो से अयोध्या पहुंचा था, ATS विशेष जज हुसैन अहमद अंसारी ने की ख़ारिज, गोपनीय दस्तावेज बाहर भेजने का गंभीर आरोप, एटीएस ने अदालत को सौंपे हैं ठोस सबूत, इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, ATS ने शंकर लाल समेत 3 आरोपियों को पकड़ा था

लखनऊ- यूपी में दिल के इलाज को लेकर बड़ा खुलासा, आधे से ज्यादा प्रोसीजर सिर्फ 5 संस्थानों में, उत्तर प्रदेश कार्डियोलॉजी सोसाइटी ने रिपोर्ट जारी की , 5 में से 4 संस्थान राजधानी लखनऊ के शुमार, पहले नंबर पर KGMU का लारी कार्डियोलॉजी, दूसरे पर कानपुर का लक्ष्मीपति सिंघानिया इंस्टीट्यूट, तीसरे नंबर पर लखनऊ का लोहिया संस्थान, चौथे पर लखनऊ का SGPGI का नाम शामिल , पांचवें पर शहीद पथ स्थित निजी अस्पताल

लखनऊ- एलडीए अब अवैध निर्माण करेगा वैध, नई भवन निर्माण उपविधि के तहत मिलेगी राहत, तय सीमा तक व्यावसायिक निर्माण की छूट,. समन शुल्क लेकर निर्माण होगा वैध, LDA VC का दावा भ्रष्टाचार पर लगेगा लगाम, जोनवार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई

लखनऊ – गोमतीनगर में फोन टावर पर हाईकोर्ट की रोक, पड़ोसी की छत पर लग रहा था ऊंचा टावर, हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने लगाई अंतरिम रोक, मकान मालिक समीर सक्सेना व कंपनी को नोटिस, इंडस टावर लिमिटेड कर रही थी निर्माण की तैयारी, याचिकाकर्ताओं ने जताई सुरक्षा को गंभीर आशंका, अगली सुनवाई की तारीख 23 सितंबर तय

लखनऊ- दुबग्गा में देर रात पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल, गिरफ्तार, घायल आरोपी वसीम को अस्पताल भेजा गया, कब्जे से 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी पर पहले से गौकशी के कई मुकदमे दर्ज, डीसीपी पश्चिम के आदेश पर बनी थी विशेष टीम, 3 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, पारा, दुबग्गा थाना, क्राइम ब्रांच की टीम की कार्रवाई

सिद्धार्थनगर- BJP जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रहरि का कारनामा, गौरीशंकर अग्रहरि का घिनौना वीडियो सामने आया , नाबालिग लड़की संग गलत काम करता दिख रहा , भारतीय जनता पार्टी ने गौरीशंकर को पार्टी से निकाला

बागपत- रेलवे ट्रैक पर अधिवक्ता के बेटे का शव मिला , BA के छात्र वंश पंवार का शव ट्रैक पर मिला , साइबर ठगी से आहत होकर युवक का सुसाइड , पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक बागपत कोतवाली क्षेत्र के बलि का निवासी, रमाला थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक का मामला

झांसी- नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 19 वर्षीय रागनी की 4 महीने पहले हुई थी शादी, परिजन स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय ले गए, मृत घोषित , क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी पहुंचे, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस , गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा की घटना

हापुड़- 70 वर्षीय किसान बलवीर सिंह की मौत का मामला, मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की, किसान के पुत्र ने लगाया था हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से हुई मौत, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी, सिंभावली थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट गांव का मामला

महराजगंज- ब्रांड कम्पनियों के नकली घरेलू सामान बरामद, कई नामी कम्पनियों के नकली सामान बरामद, कम्पनी के अधिकारियों की सूचना पर कार्रवाई , सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस, गोदाम से भारी मात्रा में सामान, खाली रैपर बरामद, लाखों रुपए का नकली सामान पुलिस ने जब्त किया, घुघुली थानाक्षेत्र के बल्लो खास का मामला

झांसी- नई पाइप लाइन फिर फटी, बहा पानी , 10 हजार घरों में पानी को लेकर हाहाकार, ग्वालियर रोड पर डाली गई पाइप लाइन टूटी, बीकेडी, सीपरी, नन्दनपुरा की टंकियों में लाइन फटी, मंगलवार से जलापूर्ति शुरू होगी- अधिशासी अभियंता

झांसी – 17 सितंबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, क्षेत्रीय सेवायोजना कार्यालय और ITI कर रहा आयोजन, सुबह 10.30 बजे से राजकीय ITI में कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग भी उपलब्ध होगी, युवाओं को मिलेगा करियर के लिए मार्गदर्शन, शामिल होने के लिए करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

देहरादून- प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर स्थित भयावह हुई, तमसा नदी ने विकराल रूप धारण किया, कई मंदिर, परिसर, गुफा जलमग्न हुई, प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की फंस होने की सूचना

देहरादून – जिले में भारी बारिश से हाल हुए बेहाल , IT पार्क में गाड़ियां बुरी तरह से फंसी , बारिश से नुकसान की भयावह तस्वीरें आई सामने, सहस्त्र धारा पर्यटन स्थल में हुआ बड़ा नुकसान, सहस्त्रधारा में बादल फटने से भारी क्षति हुई, जिला प्रशासन का रेस्क्यू एंड रिलीफ ऑपरेशन जारी, लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट, NDRF, NDRF, लोनिवि द्वारा जेसीबी उपकरण सहित रेस्क्यू जारी

डोईवाला – रात भर से हो रही तेज बारिश के कारण, नदियों ने धारण किया रौद्र रूप , जाखन नदी में पानी पुल के ऊपर से बहना शुरु, ओवरफ्लो होकर किसानों के खेतों में बह रहा है पानी, अचानक जलस्तर बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल , नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखकर प्रशासन अलर्ट
[16/09, 8:17 am] Shobhit Shukla Barabanki: *लखनऊ : सभी जिलों के CMO से एक्स-रे टेक्नीशियन की रिपोर्ट तलब*

एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले में जांच शुरू

2008, 2016 में टेक्नीशियन की भर्ती को लेकर उठे थे सवाल

स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी जिलों के सीएमओ से मांगी रिपोर्ट

CMO की रिपोर्ट का महानिदेशालय के दस्तावेजों से होगा मिलान

लगातार जिलों में अस्पताल छोड़कर गायब हो रहे फर्जी टेक्नीशियन
[16/09, 1:03 pm] +91 81888 99938: *संत कबीर के नाम पर उत्तर प्रदेश में स्थापित होंगे वस्त्र एवं परिधान पार्क: मुख्यमंत्री*

*निवेश सारथी पोर्टल पर मिले हैं 659 प्रस्ताव, 15,431 करोड़ निवेश और 1 लाख से अधिक रोजगार अवसर का अनुमान*

*प्रत्येक पार्क न्यूनतम 50 एकड़ भूमि पर विकसित होगा, सहायक इकाइयों व सीईटीपी की होगी अनिवार्यता*

*युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार सृजन बनेगा योजना का मुख्य लक्ष्य: मुख्यमंत्री*

*संत कबीर टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क योजना से निवेश, उत्पादन और रोजगार के नए अवसरों के साथ-साथ परंपरा और आधुनिकता का संतुलन स्थापित होगा: मुख्यमंत्री*

*प्रदेश से 2023-24 में 3.5 अरब डॉलर का वस्त्र और परिधान निर्यात, देश के कुल निर्यात में 9.6% योगदान*

*प्रदेश में वस्त्र क्षेत्र से 22 लाख लोगों को रोजगार, जीडीपी में 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी*

*बुनकरों की अपेक्षाओं को जानने-समझने के लिए हर जिले में हो संवाद, सस्ती बिजली और पॉवरलूम को सौर ऊर्जा से जोड़ने के की जरूरत: मुख्यमंत्री*

*लखनऊ, 16 सितंबर:-* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र में निजी निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए विभिन्न जिलों में वस्त्र एवं परिधान पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पारंपरिक हथकरघा और वस्त्र उत्पादों की समृद्ध धरोहर वाला राज्य है, जिसकी क्षमता का सही उपयोग होने पर प्रदेश को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वस्त्र एवं परिधान का वैश्विक बाजार वर्ष 2030 तक 2.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है और भारत इसमें 8 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर के साथ सबसे तेज़ी से बढ़ते देशों में है। ऐसे परिदृश्य में उत्तर प्रदेश की भागीदारी इस क्षेत्र में निर्णायक सिद्ध हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित योजना को महान संत कबीर के नाम पर समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अपने जीवन दर्शन में श्रम, सादगी और आत्मनिर्भरता को सर्वोपरि माना और यही भाव इस योजना का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस योजना के माध्यम से निवेश, उत्पादन और रोजगार के नए अवसरों के साथ-साथ परंपरा और आधुनिकता का संतुलन स्थापित होगा।

बैठक में प्रस्तुत विवरण के अनुसार, वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश के शीर्ष वस्त्र एवं परिधान निर्यातक राज्यों में शामिल है। वित्त वर्ष 2023-24 में प्रदेश से लगभग 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ, जो देश के कुल वस्त्र एवं परिधान निर्यात का लगभग 9.6 प्रतिशत है। इस क्षेत्र का प्रदेश की जीडीपी में 1.5 प्रतिशत योगदान है, जबकि राज्य में प्रत्यक्ष रोजगार पाने वाले लगभग 22 लाख लोग इससे जुड़े हैं। वाराणसी, मऊ, भदोही, मिर्जापुर, सीतापुर, बाराबंकी, गोरखपुर और मेरठ जैसे पारंपरिक क्लस्टरों ने उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय परिधान मानचित्र पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया है। अधिकारियों ने बताया कि निवेश सारथी पोर्टल पर अब तक वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र से जुड़े 659 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों के लिए लगभग 1,642 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। कुल निवेश मूल्य 15,431 करोड़ रुपये आंका गया है और इसके फलस्वरूप लगभग 1,01,768 रोजगार अवसर सृजित होने का अनुमान है। प्रत्येक पार्क न्यूनतम 50 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा और इनमें प्रसंस्करण उद्योगों के लिए कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना अनिवार्य होगी। साथ ही बटन, ज़िपर, लेबल, पैकेजिंग और वेयरहाउस जैसी सहायक इकाइयों के विकास की भी व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निवेश प्रस्तावों को शीघ्र गति से क्रियान्वित करने हेतु भूमि की पहचान और विकास कार्य को तेज़ किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का क्रियान्वयन सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल अथवा नोडल एजेंसी के माध्यम से किया जाएगा, ताकि निवेशकों को समयबद्ध और सुगम सुविधाएं प्राप्त हों। सरकार की ओर से पार्कों तक सड़क, विद्युत और जलापूर्ति जैसी आधारभूत सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार सृजन को इस योजना का मुख्य लक्ष्य बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर वस्त्र एवं परिधान पार्क योजना न केवल निवेश और रोजगार के नए द्वार खोलेगी बल्कि उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्र एवं परिधान मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान भी दिलाएगी।

बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने पॉवरलूम बुनकरों की उत्पादन लागत कम करने, आय बढ़ाने और परंपरागत वस्त्र उद्योग को नई मजबूती देने के उद्देश्य से बुनकरों के साथ संवाद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुनकर, परिश्रम और परंपरा के प्रतीक हैं। उनके हाथों से बना कपड़ा पूरे विश्व में पहचान रखता है। सरकार बुनकरों की मेहनत का सम्मान करते हुए उन्हें सस्ती बिजली उपलब्ध करा रही है। बुनकरों से संवाद बनाकर उनकी अपेक्षाओं को जानने और समझने की आवश्यकता है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विभाग द्वारा प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। मुख्यमंत्री ने पॉवरलूम को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही के भी निर्देश दिए।
[16/09, 1:04 pm] +91 81888 99938: गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): एसएसपी गोरखपुर राज करण नैय्यर ने बताया, “पिपराइच थाना क्षेत्र में सुबह 3 बजे एक गांव में पशु तस्कर 2 गाड़ियों में आए थे जिनमें से एक गाड़ी गांव में फंस गई थी जिससे तस्कर भाग निकले। दूसरी गाड़ी का गांव के एक युवक के द्वारा पीछा किया गया। युवक के सिर पर चोट आई और उसकी मौत हो गई। सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज़ करके पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कुछ लोगों के द्वारा कहा जा रहा था कि गोली मारी गई है लेकिन प्रथम दृष्टया चोटों को देखने पर कोई गोली लगने की बात सामने नहीं आई है। टीमें लगाई गई हैं, जल्द गिरफ़्तारी कर ली जाएगी। एक पशु तस्कर गांव वालों के हाथ लगा था जिसे चोटें आई हैं। जिसका इलाज कराया जा रहा है।”
[16/09, 1:05 pm] +91 81888 99938: DGP राजीव कृष्णा ने जारी किए निर्देश.

बिजली चोरी पर अब पुलिस की सख्ती

यूपी सरकार ने बिजली चोरी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 868 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी डिप्यूटेशन पर लगाई जाएगी।

ये पुलिसकर्मी दो साल तक बिजली विभाग में तैनात रहेंगे और चोरी रोकने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
[16/09, 2:51 pm] +91 81888 99938: कैसरबाग मछली मंडी में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, चार घायल

लखनऊ के कैसरबाग स्थित मछली मंडी में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया।
मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आधिकारिक रूप से एक व्यक्ति की मृत्यु तथा चार लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

घायलों को तुरंत मौके से बलरामपुर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Taza Khabar