लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लगी, महिंगवा के कुम्हरावां चौराहे की घटना, फ्रिज, कूलर, पंखे समेत सामान जलकर राख, दुकानदार ने 10 लाख के नुकसान का दावा किया
➡लखनऊ, होटल में वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत, विभूतिखंड क्षेत्र के नोवोटेल होटल में मिला शव, सुबह चेकआउट न करने पर पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे से शव निकाला, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, महराजगंज के सिसवा बाजार निवासी थे राहुल, हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है
➡लखनऊ, नाबालिग लड़की की संदिग्ध हालत में मौत, जिस घर में काम करती थी, वहीं हुई मौत, फंदे पर शव लटके मिलने से उठे कई सवाल, पुलिस पहुंचने से पहले शव उतारा- परिजन, फंदे से शव उतारने पर परिजनों के सवाल, लड़की के माता, पिता अपने गांव में रहते थे, सआदतगंज के अंबरगंज चौकी क्षेत्र की घटना
➡लखनऊ, माल के अऊमऊ पंचायत में मनरेगा भ्रष्टाचार, DM के आदेश पर स्थलीय जांच शुरू हुई, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुलिस मौजूदगी में चकमार्ग निर्माण की नाप, भारी अनियमितता का आरोप लगाया गया था, बेलहिया की जगह दुबरहा तालाब दिखाकर भुगतान
➡दिल्ली, दिल्ली के मंगोलपुरी में फायरिंग से दहशत, 3-4 बदमाशों ने दुकान पर हमला किया, बदमाशों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हुए
➡अयोध्या, राम धन गबन के दो आरोपी पुलिस रिमांड पर, रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव रिमांड पर, दोनों ही 14 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर, सुबह 8 बजे से रात 10 तक की कस्टडी रिमांड, विवेचक दोनों आरोपियों को जेल से लेकर निकले, पहले पुलिस लाइन में दोनों का मेडिकल होगा, पुलिस लाइन में ही दोनों से गहन पूछताछ होगी, पैसों के बंटवारे वाली जगह भी ले जाएगी पुलिस
➡हरदोई, खेल-खेल में 11 वर्षीय मासूम की जान गई, मासूम बच्चे की गले में फंदा लगने से मौत, खेलते हुए बहन के सामने ही लगाया फंदा, लखनऊ ले जाते समय मासूम ने तोड़ा दम, पाली के खनिकलापुर गांव की दर्दनाक घटना
➡हमीरपुर, दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, खलासी की मौके पर मौत, चालक घायल, दूसरा ट्रक चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार, एक ट्रक के उड़े परखच्चे, दूसरा ट्रक पलटा, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के NH 34 की घटना
➡सिद्धार्थनगर, पत्नी की हत्या कर शव घर में दफनाया, जहां दफनाया वहीं चारपाई डालकर सोता रहा पति, गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की सूचना दी, 1 जून को शादी, अब पत्नी की हत्या कर दी, किसी और से बात करने का शक करता था पति, मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखा, पुलिस ने महिला का शव कब्र से निकाला, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी की घटना
➡चित्रकूट, रोडवेज बस में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, खिलाने के बहाने मां से बच्ची को साथ ले गया, बच्ची के रोने पर मां को शक, आरोपी अरेस्ट, रैपुरा थाना पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया, बच्ची के मेडिकल में इंजरी निकल कर सामने आई
➡बागपत, बागपत में युवक के मर्डर के बाद मुठभेड़, युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, शराब पार्टी के दौरान विनय की हत्या की, हत्या कर भाग रहा आरोपी मुठभेड़ में घायल, आरोपी विशू का अस्पताल में इलाज जारी, रमाला थाना के किशनपुर गांव की वारदात
➡गाजियाबाद, सड़क पर तड़पकर राजकुमार की मौत, मां चिंता देवी ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं, समय पर इलाज मिलता बेटा जिंदा होता- मां, पुलिस राजकुमार का वीडियो ही बनाती रही, समय से अस्पताल नहीं ले गई थी पुलिस
➡रायबरेली, रायबरेली में बड़ा हादसा, 3 की मौत, लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित कार पुलिया से टकराई, कार सवार 3 लोगों ने जान गंवाई, दो लोग गंभीर घायल, इलाज जारी, घायलों की हालत नाजुक बताई गई, बछरावां के खैरानी चौराहा के पास हादसा
➡आगरा, जनसुनवाई को लेकर आगरा जिला फिसड्डी, जून की मूल्यांकन रिपोर्ट में आगरा को 43वां स्थान, 2643 शिकायतकर्ता निस्तारण रिपोर्ट से नाखुश, पंचायतों में निस्तारण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति, IGRS को लेकर गंभीर नहीं है जिले के अधिकारी
➡महराजगंज, गुरुकुल में दाखिले के कुछ घंटे बाद आत्महत्या, कारोबारी के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, सुल्तानपुर के आवासीय स्कूल में लगा ली फांसी, 15 साल के श्याम ने हॉस्टल में फांसी लगा ली, परतावल क्षेत्र के श्यामदेउरवा में रहता है परिवार
➡औरैया, नगर पंचायत कार्यालय बना मजाक का अड्डा, अध्यक्ष कक्ष में कुर्सियों पर आराम कर रहे लोग, एक वीडियो में युवक अजीब कपड़े पहने दिखा, दूसरे वीडियो में कर्मचारी आराम फरमाते दिखे, अटसू नगर पंचायत ऑफिस के वायरल वीडियो
➡देहरादून, UKPSC के अध्यक्ष बने गजेंद्र जोशी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी अध्यक्ष
➡हमीरपुर, व्यक्ति विदेश में, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, विदेश में रह रहे व्यक्ति के खिलाफ वारंट जारी, मौदहा कोतवाली पुलिस ने वारंट भी जारी कराया, बिना जांच मामला उप जिला मजिस्ट्रेट को भेजा, पत्नी परेशान होकर बोली- पति 4 साल से बाहर, पत्नी रेशू ने अब डीएम, एसपी से लगाई गुहार, मौदहा क्षेत्र के मीरा तालाब इलाके का मामला
➡बलिया, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, कटान प्रभावित लोगों को राहत देने का निर्देश, दुबे छपरा, गोपालपुर टांडी गांव का किया निरीक्षण
➡बुलंदशहर, युवक पोखर में डूबा, रेस्क्यू जारी, पैर फिसलने से पोखर में डूब गया, युवक के परिजनों का बुरा हाल, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का मामला
➡देहरादून, PRD जवानों के लिए सरकार का फैसला, ड्यूटी के दौरान घायल, बीमार तो मिलेगा मानदेय, अधिकतम 180 दिनों तक मिलेगा मानदेय लाभ, पीआरडी स्वयंसेवकों को मिलेगा बड़ी राहत
➡ललितपुर, पुलिस चौकी में बुजुर्ग मां-बेटी की पिटाई, परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने की पिटाई, दारोगा अभिषेक पवार पर पिटाई का आरोप, महिला पुलिसकर्मी ममता ने भी पीटा- परिजन, बुजुर्ग मां की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, हमारे ही परिवार का कर दिया चालान- परिजन, जखोरा थाना के बांसी चौकी में पिटाई का आरोप
➡बिजनौर, फ्री पेट्रोल डलाकर कार सवार रफूचक्कर, घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद, कोतवाली शहर के जन्नत पेट्रोल पंप की घटना
➡देहरादून, राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति रद्द, 17 जुलाई को होना था छात्रों की गूंज कार्यक्रम, परेड ग्राउंड में अनुमति देकर कैंसिल की गई, छात्रों को संबोधित करने राहुल गांधी को आना था
➡सहारनपुर, 5 महिला जेबकतरी गिरफ्तार, बुजुर्ग की जेब से उड़ाए थे रुपये, उड़ा गए 50 हजार नगद बरामद, सभी महिलाएं प्रतापगढ़ की निवासी, नगर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
➡दिल्ली, राजौरी गार्डन में लूट की घटना, घर के बाहर खड़ी महिला से बैग छीना, पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद
➡बुलंदशहर, युवक जान मोहम्मद की हत्या का खुलासा, ऑटो हड़पने के लिए लोकेश ने की थी हत्या, मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार हुआ आरोपी, 12 जुलाई को की थी जान मोहम्मद की हत्या, तमंचा, कारतूस और मृतक का मोबाइल बरामद, खुर्जा देहात में हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
➡दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट में हंगामे के मामले में अरेस्टिंग, लखनऊ के 2 कानून के छात्र गिरफ्तार, दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज, प्रबल प्रताप सिंह और चंद्रभान गिरफ्तार, दोनों लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि छात्र
➡श्रावस्ती, सीताद्वार का चिल्ड्रेन पार्क बदहाल, चिल्ड्रेन पार्क बदहाली का शिकार, पार्क में टूटे झूले, उगी झाड़ियां, लोगों ने मरम्मत की मांग उठाई
➡देवरिया, खेत में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, पास से साड़ी, चप्पल और फोन बरामद, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी, बनकटा के सुंदरपार मिश्रौली की घटना
➡फतेहपुर, एसपी ने 8 पुलिसकर्मियों के बदले कार्यक्षेत्र, एसओ धाता को किया लाइन हाजिर, निरीक्षक रमाशंकर सरोज प्रभारी निरीक्षक मलवा बने, निरीक्षक राजीव मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक असोथर बनाए गए
➡ऊधम सिंह नगर, पुलिस का फर्जी शस्त्र लाइसेंस पर बड़ा एक्शन, 108 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस पुलिस ने किए चिह्नित, 94 संदिग्ध लाइसेंस कब्जे में लिए गए, 119 लाइसेंसी हथियार थानों में जमा कराए गए, काशीपुर में मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस और एसटीएफ की जांच जारी, SSP अजय गणपति ने दी कार्रवाई की जानकारी
➡अयोध्या, राम मंदिर धन गबन मामले से जुड़ी खबर, दो आरोपियों की 14 घंटे की रिमांड मंजूर, जेल में निरूद्ध है रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट ने विवेचना, विवेचना के साथ रिमांड प्रार्थना पत्र पर दिया आदेश, आज सुबह 8 बजे से रात 10 तक की कस्टडी रिमांड
➡गोंडा, आज कल 2 दिन गोंडा रहेंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द, जिले में गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा को देंगे धार, गोंडा में अविमुक्तेश्वरानन्द का कई जगहों पर कार्यक्रम
➡ललितपुर, मारपीट में घायल महिला की मौत, इलाज दौरान महिला ने तोड़ा दम, परिजनों का सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे, सदर कोतवाली क्षेत्र नेहरूनगर का मामला
➡रायबरेली, मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से जमकर चले लाठी डंडे, खूनी संघर्ष में 5 लोग घायल हुए, सभी घायल जिला अस्पताल में एडमिट, गदागंज क्षेत्र के हसऊपुर गांव की घटना.

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर15जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सुलतानपुर पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान*
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।