लखनऊ15अप्रैल25के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला
कहा 2027 में सपा की सफाई तय, 2017 की तरह फिर बनेगी बीजेपी सरकार*!
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि 2027 में सपा की हार तय है, जिसे देखकर अखिलेश यादव पूरी तरह बौखला चुके हैं।
मौर्य ने कहा कि “समाज को बांटने और सामाजिक ताना-बाना तोड़ने वाले गैरजिम्मेदार बयान दे रहे हैं, लेकिन उनकी नीति से सपा को फायदा कम, नुकसान ज़्यादा होगा।” उन्होंने दावा किया कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र पर बीजेपी लगातार काम करती रहेगी और बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर मिले जनसमर्थन ने सपा को बेचैन कर दिया है।
मौर्य ने सपा के PDA (पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को भी फर्जी बताते हुए कहा कि “सपा सिर्फ परिवार और गुंडों का विकास चाहती है, न कि गरीबों, पिछड़ों और दलितों का।”
अंत में मौर्य ने दोहराया –
“भाजपा ही वर्तमान, भाजपा ही भविष्य। 2027 में 2017 दोहरायेंगे। तीसरी बार, यूपी में, भाजपा सरकार।”

More Stories
वाराणसी 18 मार्च 26*विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का शुभारंभ गुरुवार से, हर शाम 6 बजे होगा,
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*