May 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- प्रतीक यादव की मौत पर बड़ा खुलासा, सिविल हॉस्पिटल के निदेशक ने बताई पूरी कहानी, प्रतीक यादव का ड्राइवर अस्पताल पहुंचा था, अस्पताल में बताया,भैया की तबीयत खराब है, जब डॉक्टर घर पहुंचे तो शरीर में हलचल नहीं थी, इसके बाद शव को सिविल हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्रतीक को ब्रॉड डेड घोषित कर दिया गया, शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध पॉइजनिंग का लगा, शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा गया, प्रतीक लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे, कुछ दिन पहले मेदांता अस्पताल में भी भर्ती थे, अपर्णा के भाई अमन सिविल अस्पताल आए थे, उस समय अपर्णा यादव लखनऊ से बाहर थीं

➡लखनऊ- प्रतीक यादव के निधन पर बोले अखिलेश यादव, ‘वो जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे’, प्रतीक का हमारे बीच नहीं रहना दुखद- अखिलेश, कुछ दिन पहले मेरी मुलाकात हुई थी- अखिलेश, मैंने सेहत पर ध्यान देने के लिए कहा था- अखिलेश, कारोबार पर ध्यान लगाने को भी कहा था- अखिलेश, कारोबार में नुकसान से लोग दुखी होते हैं- अखिलेश, कानूनी कार्रवाई के सवाल पर बोले अखिलेश, परिवार की बात मानेंगे- अखिलेश यादव

➡लखनऊ- प्रतीक यादव का पोस्टमॉर्टम जारी, अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद, KGMU में सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस अफसर तैनात, डॉक्टर मौसमी सिंह की टीम पोस्टमॉर्टम कर रही, पोस्टमॉर्टम से पहले सीने का एक्सरे कराया गया, CMO भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए हैं, अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट भी मौजूद

➡लखनऊ- आज सुबह प्रतीक अपने घर में मृत पाए गए, हॉस्पिटल लाए गए तो उनका निधन हो चुका था, डॉक्टर्स को ये मामला संदिग्ध जहर का लगा, इसलिए KGMU में पोस्टमार्टम कराया जा रहा

➡लखनऊ- प्रतीक यादव ने कभी इंस्टाग्राम पर लिखा था, अपर्णा यादव ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया, पोस्ट में अपर्णा से तलाक लेने की बात लिखी थी, प्रतीक की मौत के बाद उनका पोस्ट चर्चा में है, पोस्ट में अपर्णा को प्रतीक ने स्वार्थी कहा था, कहा था अपर्णा ने मानसिक स्थिति बर्बाद कर दी, हालांकि बाद में प्रतीक ने वीडियो जारी कर कहा था, वीडियो में कहा था कि दोनों के बीच सब सामान्य है, विवाद को बढ़ाने वालों पर नाराजगी जताई थी

➡लखनऊ- महिंगवा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा टला, पुलिस बोलेरो स्कूटी चालक को बचाने में पलटी, इटौंजा-कुम्हरावा मार्ग पर शुक्लनपुरवा के पास हादसा, बोलेरो सड़क किनारे पलटते हुए गहरी खाई में गिरी, हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

➡लखनऊ- प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव का पोस्ट, प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद- अखिलेश, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे- अखिलेश, अखिलेश यादव ने प्रतीक को विनम्र श्रद्धांजलि दी

➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक्स पर पोस्ट, प्रतीक यादव के निधन पर CM ने दुख व्यक्त किया, प्रतीक का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद- सीएम, मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धांजलि दी, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ- सीएम

➡कानपुर- देहात कानपुर देहात में 400 करोड़ की धोखाधड़ी, पावर प्लांट लगाने के नाम पर धोखाधड़ी, मूसानगर थाने में लिखा गया है मुकदमा, तत्कालीन ADM, कर्मचारियों पर केस दर्ज, 2 निजी कंपनियों, 3 बैंकों के अफसरों पर FIR, कंपनियों ने जमीन ली, पावर प्लांट नहीं लगाया, हिमावत पावर लिमिटेड, लैंको पॉवर पर केस, प्रशासन ने निजी, सरकारी जमीन उपलब्ध कराई थी, 14 साल में जमीन का एक बार किराया दिया गया, बिना सरकारी अनुमति जमीन बैंक में बंधक रखी, साल 2011 में दी गई थी 2332 एकड़ जमीन, कंपनियों ने जमीन गिरवी रख बैंक से लिया लोन, IDBI, केनरा, PNB बैंक से 1500 करोड़ का कर्ज, जमीन का सर्किल रेट 300 से 400 करोड़ रुपए, तत्कालीन ADM ओके सिंह की भूमिका आई सामने, CM के निर्देश पर तहसीलदार प्रिया सिंह ने कराई FIR

➡मेरठ- कुख्यात मुनीर गैंग का शार्प शूटर STF ने किया ढेर, 1 लाख का इनामी जुबैर रफत मुठभेड़ में मारा गया, UPSTF की मेरठ यूनिट से हुई है जुबैर की मुठभेड़, AMU में राव दानिश हिलाल का हत्यारा था जुबैर, जुबैर के खिलाफ 24 से अधिक संगीन केस दर्ज थे, लोहियानगर के अलीपुर गांव में UPSTF से मुठभेड़, दिल्ली के शाहीन बाग में था कुख्यात का ठिकाना

➡संभल- अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस, सिपाही पर खनन माफिया ने चढ़ाया ट्रैक्टर, सिपाही कादिर राणा घायल, अस्पताल में भर्ती, बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के गए थे, एसपी का चौकी प्रभारी और दारोगा पर एक्शन, सिपाही कादिर राणा लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी दरोगा सदाकत अली लाइन हाजिर, धनारी थाना क्षेत्र का मामला

➡ग्रेटर- नोएडा नवविवाहिता मोनिका नागर की मौत का मामला, सुसाइड का लाइव वीडियो आया सामने, मोनिका के लाइव फांसी लगाने का वीडियो वायरल, मौत के लिए किसी को भी नहीं ठहराया, पति समेत सात लोगों पर दर्ज है केस, 3 माह पहले ही लव मैरिज की थी, दादरी पुलिस पति को कर चुकी है गिरफ्तार, दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा का मामला

➡हापुड़- फूड प्वाइजनिंग से परिवार के 10 लोग बीमार, तला हुआ खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, सभी जिला अस्पताल में कराए गए भर्ती, बुलंदशहर क़े जहांगीराबाद में गए थे दावत में, बीमार लोगों में कई बच्चे भी शामिल, थाना देहात क्षेत्र के सौदा के निवासी सभी

➡रायबरेली- हिन्दूवादी संगठनों ने पशु तस्करों को पकड़ा, पुलिस के साथ मिलकर पशु तस्कर पकड़े, बछरावां के पश्चिम गांव के पास ट्रक रोका, जानवर लदे ट्रक को पुलिस, संगठन ने रोका, एक हिन्दू, 4 मुस्लिम व्यक्तियों को पकड़ा गया

➡श्रावस्ती- ब्लैकमेलिंग, जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप, प्रेमजाल में फंसाकर रेप, अश्लील वीडियो बनाए, नशीला पदार्थ देकर गर्भपात कराने का आरोप, रुबीना नाम की महिला भी साजिश में शामिल, पीड़िता, उसके पति ने एसपी से लगाई गुहार, मल्हीपुर थाना क्षेत्र का मामला

➡हापुड़- जमीन को लेकर महिला को प्रताड़ित किया, लात-घूसों से महिला की जमकर पिटाई की, मारपीट के बाद महिला का हुआ गर्भपात, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप, पति, सास, ससुर, ननद, देवरों पर केस दर्ज, थाना धौलाना में दर्ज हुई FIR, जांच जारी

➡शामली- गौकश के साथ पुलिस की मुठभेड़, शातिर गौकश के पैर में लगी गोली, बदमाश घर में कर रहा था गौकशी, घर सत्यापन के लिए पहुंची थी पुलिस, मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल, एक तमंचा और एक कुल्हाड़ी बरामद, कांधला कस्बे में पुलिस से मुठभेड़

➡पीलीभीत- किसान से अमीन का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, जमीन नीलामी के नाम पर की अवैध वसूली, 10 दस हजार घूस अमीन वीरेंद्र ने जेब में रखी, किसान ने अमीन की CM पोर्टल पर की शिकायत, जिले के करोड़ गांव के किसान से की अवैध वसूली

➡अलीगढ़- विवादों के घेरे में अलीगढ़ क्लब संस्था, कालातीत होने के बाद भी करा दिया चुनाव, 2022 से संस्था कालातीत, 2025 में चुनाव, बिना रिन्यूअल चुनाव कराने का मामला, जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को किया तलब, उद्योगपति-व्यापारी हैं क्लब के सदस्य

➡वाराणसी- वाराणसी में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा फेंककर किया प्रदर्शन, सैलरी न बढ़ाए जाने पर किया प्रदर्शन, BHU के मालवीय चौराहे पर फेंका कूड़ा, मालवीय प्रतिमा के पास कूड़े से हड़कंप, मौके पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारी, सफाई

➡दिल्ली- PM मोदी ने घटाया अपना काफिला, काफिले में EV वाहन शामिल करने पर जोर, काफिले में वाहनों की संख्या घटाई गई, यह बदलाव असम, गुजरात दौरे में दिखा, हालांकि SPG ने जरूरी इंतजाम बरकरार रखा

➡दिल्ली- सोना-चांदी पर बदली कस्टम ड्यूटी, वित्त मंत्रालय ने दरों में बदलाव किया, आज से गोल्ड पर 5% कस्टम ड्यूटी, सिल्वर फाइंडिंग्स पर भी 5% ड्यूटी, प्लैटिनम फाइंडिंग्स पर 5.4% ड्यूटी, प्रिशियस मेटल स्पेंट कैटलिस्ट पर 4.35%, ज्वेलरी इंडस्ट्री, बुलियन ट्रेड पर असर संभव, आयात लागत पर भी सीधा असर पड़ सकता है,. सोना-चांदी की कीमतों में चढ़ाव दिख सकता है, प्रीमियम में चढ़ाव देखने को मिल सकता है, ज्वेलरी निर्माताओं की लागत संरचना प्रभावित होगी.

Taza Khabar