August 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ: यूपी टी-20 सीज़न-4 का कल से होगा आगाज। इकाना स्टेडियम में 6 बजे से उद्घाटन समारोह। सीएम योगी मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित। डॉक्टर संजय कपूर रहेंगे शामिल, सभी तैयारियां पूरी। कल उद्घाटन समारोह में कई कलाकार शामिल होंगे। ड्रोन शो, लेजर लाइट शो, आतिशबाजी से शुरुआत।

➡लखनऊ: गुडम्बा क्षेत्र में मारपीट का वीडियो। बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला। टेढ़ी पुलिया चौकी क्षेत्र के आदिल नगर में मारपीट। इरफान पर पड़ोसी शकीला ने लगाए आरोप। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

➡लखनऊ: कल इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 का मैच। दोपहर 3 बजे से यातायात डायवर्जन लागू। मैच समाप्ति तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। शहीद पथ पर बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। निजी वाहनों और किराये की टैक्सी पर रोक नहीं।

➡सहारनपुर: चिलकाना क्षेत्र में दो छात्राओं ने लगाई फांसी। फांसी लगाने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत। दूसरी छात्रा का फंदा टूटने से जान बच गई। दोनों सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थीं। दोनों स्कूल को निकली लेकिन स्कूल नहीं गईं। एक युवक के घर में होने की जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंचे, दोनों छात्राएं घबरा गईं। दोनों ने दुपट्टे से फंदा लगाने का प्रयास किया। घटना के बाद युवक मौके से फरार, तलाश जारी। चिलकाना थाना इलाके का सनसनीखेज मामला।

➡मैनपुरी: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म। युवती के पेट में पल रहा तीन माह का गर्भ। युवती ने युवक मोनू पर लगाया गंभीर आरोप। पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार। एसपी ने जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश। शहर कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला।

➡चित्रकूट: हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा। प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी ने की शिरकत। हजारों की संख्या में लोग यात्रा में हुए शामिल। सर्किट हाउस से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा।

➡बाराबंकी: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने किया निरीक्षण। मुजीबपुर और देवा में जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। विद्यालय की साफ-सफाई, इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश दिए।

➡झांसी: वारंटी रतन सिंह उर्फ विक्की गिरफ्तार। वारंटी के खिलाफ NBW के तहत कार्रवाई। पुलिस ने 22 वर्षीय रतन सिंह को पकड़ा। मोठ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

➡आगरा: किसान की सचिव से कहासुनी। सरकारी खाद गोदाम पर हुई कहासुनी। यूरिया खाद के साथ DAP खाद भी दे रहा। जबरन DAP खाद भी दे रहा सचिव। किसान से कहासुनी का वीडियो वायरल। 266.50 की जगह वसूले जा रहे 280 रुपये। जैतपुर के करनपुरी खाद गोदाम का मामला।

➡बुलंदशहर: एक साथ दो स्थानों पर अजगर मिला। ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना। विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप। वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र का मामला।

➡मुजफ्फरनगर: दबंगों ने घर के सामने लगी रेलिंग को तोड़ा। गर्भवती महिला से घर में घुसकर की मारपीट। मकान मालिक से भी दबंगों ने की मारपीट। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद। दबंगों ने घर के सामने लगे CCTV भी तोड़े। 3 दिन पुराना बताया जा रहा है मामला। सिटी कोतवाली इलाके का पूरा मामला।

➡लखनऊ: लखनऊ में महिला से चेन लूट। बाइक सवार सोने की चेन लूटकर फरार। महिला भावना बाजपेई से सोने की चेन लूटी। थाना जानकीपुरम क्षेत्र में चेन लूट की घटना।

➡कानपुर देहात: अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं जयंती पर कार्यक्रम। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल कार्यक्रम में पहुंचे। श्यामलाल पाल ने सरकार पर जमकर साधा निशाना। 2027 में अखिलेश को CM बनाने का किया आह्वान।

➡कानपुर: विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया गंभीर आरोप। पीड़िता विवाहिता CP ऑफिस पहुंची, लगाई गुहार। ससुरालियों पर कार्रवाई न होने पर लगाई गुहार। पीड़िता विवाहिता ने आत्मदाह की भी चेतावनी दी। पति और ससुर न्यूड होकर कराते थे तंत्र-मंत्र- पीड़िता। विदेश ले जाकर भी कराया गया तंत्र-मंत्र- पीड़िता। अतिरिक्त दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप। ‘विरोध करने पर पंखे से लटकाकर मारने की कोशिश’। CP रघुबीर लाल ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र का पूरा मामला।

➡बागपत: हाइवे किनारे महिला का अर्ध जला शव मिला। महिला के अर्ध जला शव मिलने से हड़कंप। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। बागपत कोतवाली के काठा के पास की वारदात।

➡झांसी: मोठ में युवक ने लूट की झूठी सूचना दी। जांच में युवक की कहानी संदिग्ध निकली। गेमिंग में पैसे हारने की बात सामने आई। माइक्रो फाइनेंस कंपनी में 35,700 रुपए हारा। पैसे वापस न करने पड़े, इसलिए रची कहानी।

➡मेरठ: बाइकों से हुड़दंग मचाने का वीडियो वायरल। करीब 50 बाइकों पर बैठकर मचाया हुड़दंग। शहर की तंग गलियों में काटा जमकर हंगामा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया। कई बाइकें जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार। कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।

➡हाथरस: पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान। हाथरस के तालाब चौराहे पर चलाया अभियान। CO सिटी के नेतृत्व में हटवाए गए अतिक्रमण। ठेले वालों को हटाकर यातायात व्यवस्था सुगम। शहर को स्वच्छ, अतिक्रमण मुक्त बनाने की कवायद।

➡बागपत: युवती की हत्या कर शव को जलाया। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे अधजला शव मिला। पहचान छुपाने के लिए पेट्रोल डालकर जलाया गया। मौके से पुलिस युवती की पहचान कराने में जुटी। पुलिस CCTV कैमरे की फुटेज खंगाल रही। ग्राम काठा, नंगला बहलोलपुर के बीच मिला शव।

➡प्रयागराज: इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में NSUI का हंगामा। छात्रसंघ बहाली, फीस वृद्धि, कई मामलों पर प्रदर्शन। कुलपति कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक। छात्रसंघ भवन के गेट पर भी सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक। सुरक्षा घेरा तोड़कर छात्र कुलपति कार्यालय के बाहर पहुंचे। दो घंटे तक कुलपति कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन। छात्रों के हंगामे के चलते विवि का माहौल तनावपूर्ण।

➡गोरखपुर: गोरखपुर में डॉक्टर ने आत्महत्या की। अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान। 1.40 करोड़ रुपये की ठगी से सदमे में थे डॉक्टर। पशु चिकित्सक ने अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या की। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला, जांच जारी। गोरखनाथ क्षेत्र के बसंत इंक्लेव अपार्टमेंट का मामला।

➡श्रावस्ती: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला। मामले में वांछित आरोपी गोलू उर्फ ननकने अरेस्ट। केस में POCSO एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। नवीन मॉडर्न थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

➡उन्नाव: घर में महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप। कमरे के अंदर अचेत अवस्था में मिला शव। किरण जायसवाल के रूप में हुई शिनाख्त। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बांगरमऊ नगर के सण्डीला रोड की घटना।

➡गोरखपुर: 11वीं का छात्र PUBG में 3 लाख रुपये हारा। रुपए हारने के बाद अपहरण की कहानी रची। युवक ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रची। गर्लफ्रेंड की मदद से AI से ऐसी फोटो बनवाई। मुंह पर टेप, शरीर पर खून के निशान दिख रहे थे। छात्र ने पिता को वॉट्सऐप पर AI वाली फोटो भेजी। छात्र ने पिता को मैसेज लिखा- ‘1 लाख रुपए भेज दो, नहीं तो बेटे की लाश मिलेगी’। फोटो देखते ही पिता घबरा गए, पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मंगलवार को दोस्त के घर से पकड़ा। छात्र के पिता कपड़ा कारोबारी, गर्लफ्रेंड दिल्ली में रहती है। जिला मुख्यालय से 40KM दूर सिकरीगंज का मामला।

➡मेरठ: SSP के खिलाफ केस करने वाला वकील सस्पेंड। वकील अनिल प्रधान को बार ने सस्पेंड किया। लाठीचार्ज मामले में कोर्ट में वाद दायर किया था। हाईकोर्ट तक संघर्ष करेंगे- वकील अनिल प्रधान। 40 केस में अनिल वादी, तमाम शिकायतें- बार।

➡अलीगढ़: युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला। भगाने, रेप के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा। अभियुक्त कपिल को 10 साल कैद की सजा। कोर्ट ने 25 हजार का जुर्माना भी लगाया। इगलास थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला।

➡मेरठ: किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव। बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रमोद राठी के रूप में हुई। करीब डेढ़ साल से किराए के मकान में अकेले रहता था। शव पोस्टमार्टम को भेज पूछताछ में जुटी पुलिस। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के श्रद्धापुरी फेस-2 का मामला।

➡दिल्ली: 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से मेट्रो चलेंगी। 15 को सुबह 4 बजे से शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं। स्टेशनों से 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी मेट्रो। टर्मिनल स्टेशनों से 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो। नियमित सेवा शुरू होने तक 30 मिनट की फ्रीक्वेंसी। रक्षा मंत्रालय ने मेहमानों के लिए QR टिकट जारी किए। विशेष मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट जारी। लाल किला, दिल्ली गेट होंगे नजदीकी मेट्रो स्टेशन।

➡प्रयागराज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। पत्थर गिरजा घर से भव्य तिरंगा यात्रा की हुई शुरुआत। सिविल लाइंस के शहीदवाल तक निकाली गई तिरंगा यात्रा।

➡दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में 2 नए कोर्टरूम शुरू। कोर्ट नंबर 18 और 19 तैयार हुआ। 2 नए रजिस्ट्रार कोर्ट रूम बनाए गए। जजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विस्तार।

➡कानपुर: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा। बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलटी। 43 यात्री सवार थे, 6 यात्री हुए घायल। जयपुर से गोरखपुर जा रही थी बस। 1 गंभीर घायल यात्री, हैलेट रेफर। अन्य घायलों को CHC बिल्हौर भेजा गया। अरौल थाना क्षेत्र में हुआ हादसा।

➡झांसी: दीक्षांत समारोह में बोले मंत्री योगेंद्र उपाध्याय। बोले- दीक्षांत समारोह केवल शिक्षा का अंत नहीं। ‘शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ डिग्री हासिल करना नहीं’। ‘संस्कार और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित हो’। ‘विकसित भारत के सपने में सभी योगदान दें’।

➡वाराणसी: बाइक एजेंसी में चोरी का मामला। गाजीपुर से चोरी की बाइक बरामद। बाइक छोड़कर मौके से चोर फरार। 4.50 लाख की बाइक की हुई थी चोरी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र का मामला।

➡कानपुर: ‘ताजमहल एंड इंटरनल लव स्टोरी’ फिल्म से जुड़ी खबर। फिल्म के करोड़ों के लोन घोटाले में आरोपी गिरफ्तार। मास्टरमाइंड इरशाद आलम का सहयोगी पकड़ा गया। आरोपी इम्तियाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी इम्तियाज पर 25 हजार का इनाम था। लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा। बाटा शोरूम के पास से हुई गिरफ्तारी। बेकनगंज थाने में दर्ज है धोखाधड़ी का केस। इरशाद पर करोड़ों का लोन हड़पने का आरोप। ED और CBI भी कर चुकी हैं मुकदमे। बेकनगंज पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

➡कानपुर: चिड़ियाघर में 15 अगस्त से शुरू होगा नया फिश एक्वेरियम। कानपुर प्राणि उद्यान में बनकर तैयार नया फिश एक्वेरियम। लगभग 52 विभिन्न प्रजातियों की मछलियां देखने को मिलेंगी।

➡वाराणसी: वाराणसी में निकाली गई तिरंगा यात्रा। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव ने की शिरकत। हजारों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग।

——————————-

Taza Khabar