लखनऊ13अगस्त24*सीएम योगी ने तिरंगा यात्रा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘तिरंगा एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है’।
लखनऊ से विष्णु गुप्ता की खास रिपोर्ट यूपीआजतक।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, तिरंगा को हर घर पर लहराने का कार्य सभी ने किया था और मुझे प्रसन्नता है 2022 में यूपी ने 5 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया था। तिरंगा एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है।
सीएम योगी ने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़ते हुए भारत के इस राष्ट्रीय प्रतीक तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के संकल्प में सहभागी बन रहे हैं।
More Stories
जयपुर29सितम्बर25* “एसकेजे ज्वेलर्स डांडिया महारास 2025” की हुई धमाकेदार शुरुआत।
कुरुक्षेत्र29सितम्बर25*भारतीय किसान यूनियन नैन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिवर के पहले दिन किसानों की समस्याओं पर गहन चिंतन मंथन किया l
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर25*कस्बा थाना महावीर चौक स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया