लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें………..👈*
➡️लखनऊ : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का कल उद्घाटन होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्नाव में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ करेंगे। शहीद पथ से कानपुर चकेरी तक कनेक्टिविटी देने वाले इस एक्सप्रेसवे को देश का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेसवे बताया जा रहा है। इससे लखनऊ-कानपुर के बीच 2.5 से 3 घंटे का सफर घटकर 35 से 45 मिनट रह जाएगा। 63 किलोमीटर लंबे 6 लेन एक्सप्रेसवे का 30 प्रतिशत हिस्सा एलिवेटेड कॉरिडोर है, जिसमें 3D AMG टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस पर अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। परियोजना पर 4,700 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। नेशनल एक्सप्रेसवे-6 के नाम से पहचान वाले इस एक्सप्रेसवे पर 5 टोल प्लाजा होंगे, जिनमें 4 पर शुल्क देना होगा।
➡️लखनऊ : भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों वाहनों के लंबे काफिले के साथ समर्थक निकले, जिससे शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। गोमतीनगर, 1090 चौराहा और लोहिया पथ पर यातायात प्रभावित रहा। रोहित मिश्रा को भाजपा कार्यालय में पदभार ग्रहण करना था।
➡️लखनऊ : उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण महायज्ञ जारी है। प्रदेश में दोपहर 4 बजे तक 30 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। आज पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शाम 6 बजे तक अभियान पूरा करने की तैयारी है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत प्रदेशभर में पौधारोपण किया जा रहा है।
➡️लखनऊ : ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत मोहनलालगंज बीजेपी विधायक अमरेश कुमार ने वृक्षारोपण किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
➡️दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के फादर अमीर शेख हमद बिन खलीफा के निधन पर गहरा शोक जताया है। पीएम मोदी ने शोक संतप्त शाही परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
➡️दिल्ली : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए 1,647 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। 28 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को SASCI योजना के तहत स्वीकृति मिली है। 756 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन भी दिया गया है। इसके तहत DTC डिपो में EV चार्जिंग स्टेशन और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।
➡️रामपुर : सपा नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने प्रेस वार्ता कर आजम खान पर लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही पोस्टों को भ्रामक बताया। आसिम राजा ने कहा कि विकास कार्यों को बदनाम किया जा रहा है और झूठे प्रचार का जवाब तथ्यों से दिया जाएगा।
➡️मुरादाबाद : रामगंगा नदी में प्रेमी जोड़े के कूदने के मामले में प्रेमी का शव बरामद हुआ है। पुल से करीब 6 किलोमीटर दूर तुषार का शव मिला, जबकि प्रेमिका की तलाश अभी जारी है। बारिश के कारण रामगंगा नदी उफान पर है। मामला कटघर थाना क्षेत्र के रामगंगा पुल का है।
➡️दिल्ली : सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज जंतर-मंतर पहुंचेंगे। वह कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होकर समर्थन देंगे।
➡️लखनऊ : डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय गोमतीनगर विस्तार में वृक्षारोपण किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए यूपी पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
➡️आगरा : डिप्टी SS से घसीटकर मारपीट मामले में रेलवे कर्मचारियों ने RPF थाना घेरकर विरोध जताया। हंगामे की सूचना पर RPF कमांडेंट मौके पर पहुंचे। आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। 5 RPF जवानों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। कार्रवाई नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी गई थी।
➡️उन्नाव : NDA कैडेट अभिनव का प्रशिक्षण के दौरान निधन हो गया। उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अभिनव पुणे में NDA की ट्रेनिंग ले रहे थे और शुक्लागंज के नेहरू नगर के निवासी थे।
➡️बरेली : नदी किनारे खेल रहे बच्चे की डूबकर मौत हो गई। मनोज बच्चों के साथ नदी किनारे खेल रहा था, तभी नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के हेमराजपुर की है।
➡️नोएडा स्पाइस जेट कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 ठग गिरफ्तार किए गए हैं। फेज-1 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया। आरोपी फर्जी जॉब ऑफर देकर सिक्योरिटी मनी के नाम पर पैसे मांगते थे। पुलिस ने 13 सिम कार्ड, 8 फोन, लैपटॉप और पासबुक बरामद की है।
➡️लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। फीस वृद्धि के विरोध में छात्र पिछले 41 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र निष्कासित छात्रों की बहाली और शिक्षा व लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं।
➡️फिरोजाबाद : चलते कंटेनर के AC कैबिन में आग लग गई। चालक और क्लीनर ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। कंटेनर में मेडिकल इक्विपमेंट लेकर जाया जा रहा था। हादसा मध्य प्रदेश के मुरैना चेक पोस्ट के पास हुआ।
➡️कानपुर : रोडवेज बस का टायर फटने के बाद बस पुल पर दूसरी बस से टकरा गई। झकरकटी पुल पर हुए हादसे में दोनों बसें क्षतिग्रस्त हुईं, हालांकि बड़ा हादसा टल गया। मामला रेलबाजार थाना क्षेत्र का है।
➡️मुजफ्फरनगर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक और हिंदू लड़की होने के कारण दोनों की पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
➡️आगरा : भारत समाचार की खबर का असर हुआ है। कैंट स्टेशन पर डिप्टी SS और RPF जवानों के बीच हुए विवाद मामले में 4 RPF कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। ASI मेघराज मीणा, ASI बालकिशन और कांस्टेबल जितेंद्र व बदन सिंह पर कार्रवाई हुई है। मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित की गई है।
➡️चित्रकूट : मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मानिकपुर तहसील के हनुवा में पौधारोपण किया।
➡️लखनऊ : यूपी टी-20 सीजन-4 का आगाज 14 अगस्त से होगा। पहली बार टूर्नामेंट लखनऊ और कानपुर दोनों शहरों में आयोजित किया जाएगा। 14 अगस्त से 6 सितंबर तक चलने वाले टूर्नामेंट में 24 दिनों में 34 मुकाबले खेले जाएंगे। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पहला चरण होगा, जबकि फाइनल मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा। 24 जुलाई को आगरा में मिनी ऑक्शन होगा। विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
➡️बस्ती : राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी बस्ती पहुंचे। उन्होंने लजघटा और आमारी बाजार में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
➡️एटा : बाइक और स्कूटी की टक्कर में पति-पत्नी घायल हो गए। हादसे के बाद तहसीलदार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र की है।
➡️चंदौली : ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान का शुभारंभ हुआ। नौगढ़ की चंद्रप्रभा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में मंत्री अनिल राजभर ने पौधारोपण किया।
➡️बहराइच : किसान पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने किसान को बुरी तरह नोंच दिया और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। किसान का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में जारी है। मामला रिसिया के आलिया बुलबुल गांव

More Stories
मथुरा 12 जुलाई 26 रिफाइनरी क्षेत्र के हरी धाम कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात शव बरामद*
बांदा 12 जुलाई 26*थाना बिसंडा पुलिस द्वारा महिला की धारदार हथियार से हत्या करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।
बांदा 12 जुलाई 26* साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते 09 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार*