लखनऊ:12अप्रैल25* राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्राचीन कोतवालेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में विद्यमान प्रचंड शिवलिंग तथा भगवान के उस चांदी स्वरूप की पूजा की, जो श्रावण मास के अंतिम सोमवार को नगर भ्रमण के लिए निकाली जाति है।
साथ ही उन्होंने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की श्रद्धापूर्वक पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने राज्यपाल जी को मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मंदिर में दो शिवलिंग स्थापित हैं, जिनमें से एक की स्थापना वर्ष 1905 में की गई थी।
मंदिर की पूजा-पद्धति उज्जैन के महाकाल मंदिर की दिनचर्या के अनुरूप होती है, जिससे इसकी आध्यात्मिक महत्ता और भी बढ़ जाती है।
मंदिर परिसर में स्थित ढाई सौ वर्ष पुराना पीपल का वृक्ष विशेष धार्मिक महत्व रखता है।

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट