लखनऊ12अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……
➡लखनऊ: मानक पूर्ण न होने पर निजी अस्पतालों पर एक्शन, आयुष्मान योजना से बाहर हुए 184 निजी अस्पताल। मार्च से मिल रहे थे मानक पूरे करने के मौके, फायर NOC समेत जरूरी शर्तें पूरी नहीं होने पर कार्रवाई। मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- उपमुख्यमंत्री, ‘मानक पूरा करने पर फिर हो सकते हैं इम्पैनल’।
➡लखनऊ: दीवार पर जेन जी युवाओं ने की वॉल पेंटिंग। लखनऊ यूनिवर्सिटी के बाहर दीवार पर पेंटिंग, वॉल पेंटिंग में यूपी के बदलाव की कहानी। ‘माफिया राज’ से ‘कानून राज’ तक का सफर दिखाया, 2017 के बाद यूपी में हुए बदलावों को दर्शाया। पेंटिंग में 2017 से पहले का यूपी भी दिखाया, कला के जरिए यूपी की विकास यात्रा पेश की। कॉलेज जाते युवाओं को भी पेंटिंग में दिखाया।
➡चित्रकूट: टीचर द्वारा टॉयलेट साफ करने का मामला। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले का लिया संज्ञान। अध्यापक ने स्वच्छता को लेकर दिया ध्यान- BSA। ‘नियमित साफ सफाई को DPRO को लिखी चिट्ठी’।
➡बुलंदशहर: खुर्जा विद्युत विभाग EE का वीडियो वायरल। किसानों को धमकाते दिखे राजीव कुमार आर्य। कार्यालय से बाहर भगाने की धमकी का आरोप। भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ता का SDM को ज्ञापन। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के बिजलीघर नंबर-4 का मामला।
➡कानपुर: अवैध तमंचा फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़। पुलिस ने छापेमारी कर 3 आरोपी पकड़े। कई तमंचे व उपकरण हुए बरामद। बिल्हौर पुलिस का निबौरी गांव में एक्शन।
➡श्रावस्ती: 6 साल बाद कोर्ट से 5 आरोपी दोषमुक्त। जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला। अभियोजन पक्ष पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं कर सका। मनोज पाठक, पत्नी समेत 5 लोग दोषमुक्त।
➡कानपुर: शराब कारोबारी पर आयकर विभाग का छापा। तिलक राज शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी। कार्यालय, फैक्ट्री समेत कई जगह टीमें पहुंची। टैक्स चोरी की सूचना पर टीम की कार्रवाई। दस्तावेज, कंप्यूटर और लैपटॉप की जांच।
➡अमेठी: घर से स्कूल गया छात्र हुआ लापता। मंगलवार को स्कूल के लिए निकला था। वापस न लौटने पर परिजनों ने ढूंढा। दबंगों द्वारा पिटाई कर अपहरण- परिजन। पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी की गुहार। रामगंज क्षेत्र के रामगंज बाजार की घटना।
➡दिल्ली: जुलाई में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हुई। जून में खुदरा महंगाई दर 4.38% थी।
➡अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर सीईओ पद साक्षात्कार। दूसरे दिन सेवानिवृत ब्रिगेडियर पहुंचे साक्षात्कार में। जगद्गुरु आद्यशंकराचार्य द्वार से कैंडिडेट को प्रवेश। पूर्व IAS अधिकारी भी सीईओ पद की रेस में।
➡श्रावस्ती: दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म। जमुनहा क्षेत्र के भिठया चिचड़ी गांव का मामला।
➡दिल्ली: जस्टिस वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित। घर में कैश मिलने के आरोप सही पाए गए हैं।
➡सीतापुर: विवाहिता के लापता होने का मामला। खबर चलने के बाद प्रशासन हरकत में। SDRF टीम तलाश करने पहुंची शेरपुर पुल। 9 अगस्त को ससुराल से गायब हुई थी। महमूदाबाद, रामपुर कला पुलिस पर था आरोप। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡वाराणसी: पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी का हुआ पिंडदान। पूर्व पीएम एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा देवेगौड़ा का वाराणसी में पिंडदान। 18 जुलाई को बेंगलुरु में हुआ था निधन। छोटे बेटे एच. डी. रमेश गौड़ा ने किया पिंडदान।
➡बदायूं: भैंस खरीदने आए 4 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा। कुछ दिन पहले गांव से 4 भैंस चोरी हुई थी। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप। आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। गुजरिया क्षेत्र के सकराई गांव का मामला।
➡लखनऊ: जलवा क्लब के पास प्रॉपर्टी डीलर पर हमला। क्लब से निकले शहबाज़ पर हमला किया गया। बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर शहबाज़ पर किया हमला। पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप। हमले में शहबाज़ की फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा। पीड़ित कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रहा। विभूति खंड थाना क्षेत्र की घटना।
➡कानपुर: अधिवक्ता के घर पथराव, तोड़फोड़ मामला। गुजैनी पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल। पंकज ठाकुर की जगह पंकज चौहान के घर पहुंची। भाई सौरभ सिंह को थाने ले गई- पंकज चौहान। उच्च अधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग।
➡अमेठी: कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी मनोज यादव पहुंचे अमेठी। कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान। कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की।
➡लखनऊ: राज्य हज इंस्पेक्टर की तैनाती के लिए आवेदन। कल से आवेदन शुरू होंगे, 27 अगस्त तक आवेदन। हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर आवेदन। स्नातक और सरकारी कर्मचारी ही कर सकेंगे आवेदन। 135 हज यात्रियों के ग्रुप पर एक इंस्पेक्टर।
➡वाराणसी: बाइक एजेंसी का गेट काटकर घुसा चोर। एजेंसी में 4 घंटे तक फरमाया आराम। फ्रिज से पानी और कॉफी बनाकर पिया। नहाकर अंडरगारमेंट काउंटर पर सूखने को रखा। साउंड बॉक्स पर गाना बजाकर किया लूंगी डांस। 4.70 लाख कैश, KTM बाइक लेकर हुआ फरार। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने किया जांच। वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र का मामला।
➡औरैया: असलहा लेकर युवक के घर पहुंचे दबंग। जानलेवा हमले की धमकी, वीडियो वायरल। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया, जांच शुरू। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली का मामला।
➡मेरठ: टावर की लिफ्ट अचानक नीचे गिरी, हड़कंप। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं। थोड़ी देर पहले युवक बमुश्किल निकला था। मेडिकल क्षेत्र के सीजीईई टावर का मामला।
➡अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ी खबर। आरोपियों से एंटी करप्शन धारा हटाने का मामला। जेल में बंद आठों आरोपियों का मामला। मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को।
➡लखनऊ: लखनऊ में सेक्स रैकेट का मामला। उज्बेकिस्तान की लोला कायोयोवा गिरफ्तार। 2025 में पुलिस ने विदेशी महिलाओं को पकड़ा था। लोला थी फरार, प्लास्टिक सर्जरी के लिए पहुंची थी। मिनर्वा अस्पताल के डॉक्टर की भूमिका जांच के घेरे में। डॉक्टर विवेक गुप्ता से थाईलैंड में हुई थी मुलाकात। विवेक द्वारा फ्लैट उपलब्ध कराया गया- पुलिस। लोला ने कई बार कराई थी प्लास्टिक सर्जरी। डॉ. विवेक गुप्ता की संलिप्तता की पड़ताल जारी। फ्लैट नंबर 527 में चल रहा था सेक्स रैकेट। सुशांत गोल्फ सिटी के न्यू हजरतगंज का मामला।
➡लखनऊ: हजरतगंज पुलिस ने लड़की को बरामद किया। पुलिस ने गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद किया। 9 अगस्त को घर से बिना बताए चली गई थी लड़की। परिजनों की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। बरामद लड़की को परिजनों को सुपुर्द किया गया।
➡बाराबंकी: खूंखार कुत्तों ने 11 लोगों को बनाया शिकार। नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप। नगर पालिका की कार्यशैली पर भारी आक्रोश। नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ले का मामला।
➡मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र के ग्राम सिढ़पुरा में हादसा। बारिश से भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान। मकान गिरने से इलाके में अफरा-तफरी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका। पुलिस का मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी।
➡सोनभद्र: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। 40 वर्षीय सकीना की संदिग्ध मौत हुई। डाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चोपन थाना क्षेत्र के डाला नगर की घटना।
—————————–

More Stories
कानपुर देहात 12अगस्त26*रनिया में ओवरब्रिज को लेकर आक्रोश! विधायक से लोगों ने पूछे सवाल
बांदा 12 अगस्त 26*कृषि उन्नति में युवा कृषि स्नातकों की महत्वपूर्ण भूमिका*
बांदा 12 अगस्त 26*सेंट मैरी स्कूल की छुट्टी में सड़क बन जाती है ‘पार्किंग जोन’, जाम में फंसते हैं बच्चे और एंबुलेंस*