लखनऊ10जून2026*आज आएगी पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची।*
लखनऊ*त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बहुप्रतीक्षित अंतिम मतदाता सूची आज बुधवार को जारी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। दावे आपत्तियों के निस्तारण और सत्यापन के बाद सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोग ने 18 दिसंबर 2025 को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की थी। उस सूची में करीब 1.81 करोड़ नए मतदाता सूची में जोड़े गए थे, जबकि 1.41 करोड़ नाम हटाए गए थे। इससे पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 40.19 लाख मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई थी। इसी पर दावे और आपत्तियां मांगे गए थे। यही वजह है कि अंतिम सूची जारी करने की तिथि पांच बार बढ़ाई गई थी। आयोग के अनुसार इस बार वोटरों को नौ अंकों का नया स्टेट वोटर नंबर भी दिया गया है जिससे पहचान और चुनावी प्रबंधन की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगा।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।