लखनऊ09जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 4 :बजे राज्यो की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे…
हिमाचल प्रदेश | केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंडी जिले के बागा गाँव में बादल फटने और भारी बारिश से प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
[7/9, 3:40 PM] Duhan Shab: वडोदरा, गुजरात: वडोदरा के पादरा में महिसागर नदी पर टूटे गंभीरा पुल के किनारे एक ट्रक खतरे की स्थिति में लटका हुआ है।
इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। इलाके में तलाशी और बचाव अभियान जारी है।
[7/9, 3:40 PM] Duhan Shab: दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “करीब 2.5 से 3 करोड़ कांवड़िये दिल्ली से जाते हैं। लाखों लोग कांवड़ लेकर दिल्ली आते हैं और उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही हैं… मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि हम सहायता राशि सीधे कांवड़ समितियों के खातों में डाल रहे हैं। पहली बार बिजली भी मुफ़्त दी जा रही है और सिंगल विंडो क्लियरेंस का भी प्रावधान किया गया है… नगर निगम और सरकार ने फैसला किया है कि रास्ते(कांवड़ रास्ते) में पड़ने वाली सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी।”
[7/9, 3:40 PM] Duhan Shab: मुंबई (महाराष्ट्र): कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, “केंद्र की सरकार को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। इसलिए चुनाव आयोग के साथ मिलकर खुदको जिताने का रास्ता बनाते रहते हैं…आज महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष के एक विधायक ने एक मजदूर को जिस तरह से मारा, इनपर सत्ता की मस्ती छाई है। इनको जनता का डर ही खत्म हो गया है।”
[7/9, 3:40 PM] Duhan Shab: ग्वालियर(मध्य प्रदेश): कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, “मेरा उद्देश्य वो नहीं था जिस तरह का मतलब निकाला जा रहा है। मैंने ये कहा था कि जो जंग में गए वो मर्द थे और जो हिजड़े थे वो संघ में गए… संघ का मतलब वो RSS मानते हैं। मुझे नहीं पता था कि संघ का मतलब RSS होता है। देहाती भाषा में संघ का मतलब ‘साथ’ होता है… न मैंने किन्नर समाज के बारे में कुछ गलत सोचा है। भाजपा के लोग उसका गलत उदाहरण निकाल रहे हैं।”
[7/9, 3:40 PM] Duhan Shab: दिल्ली: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आज आहूत ‘भारत बंद’ के तहत अखिल भारतीय केंद्रीय ट्रेड यूनियन परिषद (AICCTU) के सदस्यों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTU) ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है।
[7/9, 3:40 PM] Duhan Shab: मंडी: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
[7/9, 3:40 PM] Duhan Shab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विंडहोक स्थित स्टेट हाउस में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
नामीबिया में औपचारिक स्वागत के दौरान प्रधानमंत्री को 21 तोपों की सलामी दी गई।
[7/9, 3:40 PM] Duhan Shab: दिल्ली: महागठबंधन द्वारा ‘बिहार बंद’ पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा, “राहुल गांधी ने बहुत उचित और सही समय पर निर्णय लिया है… बिहार में सरकार और आयोग मिलकर लोगों के भविष्य को खराब और मताधिकारों को रोकना चाहते हैं… हम सभी राहुल गांधी द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हैं।”

More Stories
रोहतास2जुलाई26*’हिंदी अभिव्यक्ति का सहज माध्यम; राजभाषा का अधिकाधिक प्रयोग हमारा संवैधानिक दायित्व’*
कानपुर2जुलाई26*डॉक्टर दिवस पर 11 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया
हरदोई2जुलाई26*सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार,