February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ08मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ08मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ08मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡जम्मू कश्मीर- पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा, थोड़ी देर पहले भारत पर पाक ने हमला तेज किया , जम्मू एयरस्ट्रिप पर रॉकेट अटैक, LoC पर गोलीबारी, पाक की ओर से भारत पर हमलों का सिलसिला जारी , जम्मू एयरस्ट्रिप को रॉकेट से निशाना बनाया गया, सांबा सेक्टर में LOC पर भारी गोलीबारी की जा रही, सतवारी कैंप पर भी हमले की खबर सामने आई है, पूरे जम्मू में मोबाइल सेवाएं बाधित कर दी गई हैं, पूरे जम्मू कश्मीर में ब्लैकआउट की स्थिति लागू है, RS पुरा सेक्टर में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है, जम्मू के किश्तवाड़ जिले में भी अलर्ट लागू किया गया, भारतीय डिफेंस सिस्टम ने कई ड्रोन मार गिराए है.

➡लखनऊ- यूपी में 18 सीनियर पीसीएस के तबादले, अमरेश कुमार एडीएम प्रशासन मथुरा बने, दयानंद प्रसाद अपर निदेशक कृषि विभाग, अभिनव पाठक एसडीएम आगरा बने, आलोक गुप्ता एसडीएम कानपुर नगर बने, सुनील कुमार झा कुलसचिव खेल विवि मेरठ, नवनीत गोयल एडीएम न्यायिक महाराजगंज, पुष्पराज सिंह सचिव गोरखपुर विकास प्राधिकरण, संजय कुमार सिंह ADM प्रशासन मुजफ्फरनगर, नरेंद्र बहादुर सिंह एडीएम वित्त लखीमपुर खीरी, अजीत कुमार सिंह जीएम चीनी मिल संघ यूपी, विनीता सिंह सचिव प्रयागराज विकास प्राधिकरण

➡लखनऊ- OBC युवाओं को मिलेगा मुफ्त कम्प्यूटर प्रशिक्षण, प्रशिक्षण 1 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, तकनीकी कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा, पोर्टल,वेबसाइट के माध्यम से होंगे ऑनलाइन आवेदन, संस्थाओं के लिए 13 मई से कर सकेंगे आवेदन, अभ्यर्थियों से 11 जून से कर सकते हैं आवेदन

➡लखनऊ- कुम्भरवा रोड पर युवक का शव मिलने से हड़कंप, एसीपी के साथ दो थानों की पुलिस मौके पर मौजूद, 3 मई से लापता युवक का शव रोड के किनारे मिला, 4 मई को परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, महिगवां पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बैठी रही शांत.

➡आगरा – नकली नमकीन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़ , बड़ी मात्रा में नकली नमकीन, क्रेक्स बरामद की, नामी कंपनी के नाम से की जा रही थी मिलावटखोरी, कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर हुई छापेमारी, पुलिस और खाद्य विभाग ने संयुक्त छापेमारी की, बड़ी मात्रा में नकली नमकीन के पैकेट किए सील, एक आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार,मुकदमा दर्ज , थाना सदर जीटी आगरा फर्म के गोदाम का मामला

➡आगरा – आगरा एयर फोर्स स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई , एयरफोर्स स्टेशन के बाहर भारी पुलिस फोर्स पहुंची, आसपास के इलाकों में आगरा पुलिस का फ्लैग मार्च, एयरफोर्स स्टेशन के आसपास बने होटलों में चेकिंग, होटलों में ठहरे पर्यटकों से सत्यापन के साथ पूछताछ, अलर्ट को देखते हुए आगरा पुलिस की जनता से अपील, अफवाहों पर ना दें ध्यान,संदिग्धों की पुलिस को दे सूचना.

➡वाराणसी- भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच यूपी अलर्ट पर, बनारस में भी संवेदनशील जगहों पर बढ़ाई सुरक्षा, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अलर्ट देखते हुए बढ़ाई सुरक्षा, मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं की चेकिंग की व्यवस्था बढ़ाई गई, डॉग और बम स्क्वायड की टीम के साथ पहुंचे आलाधिकारी, विश्वनाथ मंदिर सहित घाट,मंदिर रास्तों पर चलाया चेकिंग अभियान, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की वजह से अलर्ट जारी, मंदिर प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

➡मैनपुरी – पहलगाम हमले के बाद आपरेशन सिंदूर की सराहना , मुस्लिम समाज के लोगों ने हलवा बांटकर सेना का आभार जताया, पाकिस्तान के मंसूबे को सेना ने नाकाम साबित किया, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने स्टॉल लगाकर लोगों को बांटी मिठाई, मुस्लिम समाज के लोगों ने भारतीय सेना का बढ़ाया हौसला, सेना के एयर स्ट्राइक का मुस्लिम समाज ने किया समर्थन, सेना के आपरेशन सिंदूर को मुस्लिम समाज ने बताया सफल ऑपरेशन, शहर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड बड़ी खानकाह का मामला

➡कानपुर – शादी में आए रिश्तेदार की दबंगई आई सामने, रिश्तेदार लड़की को घसीटा कर लिए जा रहे थे , लड़की के भाई ने किया विरोध, सिर में मारी बोतल, 4 लोगों ने मिलकर लड़की के भाई को जमकर पीटा, लोगों को आता देख मौके से भगे हमलावर , ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक रिश्तेदार को पकड़ा, पुलिस ने इलाज के लिए कराया अस्पताल में भर्ती, रुपए और सोने की अंगूठी ले गए हमलावर-पीड़ित, सजेती थाना क्षेत्र के लौली गांव का मामला

प्रतापगढ़- नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत, युवक को डूबता देख दोस्त ने शोर मचाया, ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से शव निकाला, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, बुआ के घर के पास नदी में नहाने गया था, अंतू थाना के चमरौंधा नदी में हुआ हादसा

➡संभल – बिहार के युवक की संदिग्ध मौत, खेत से शव बरामद, मृतक बिहार से आया था अपने दोस्त से मिलने, दोस्त के साथ पहले से गांव में रह रही थी मृतक की पत्नी, मृतक की संदिग्ध मौत में पति-पत्नी और वो की आशंका, मृतक का दोस्त और मृतक की पत्नी से पूछताछ जारी, थाना केला देवी क्षेत्र के नाई की मड़इय्या का मामला.

➡कौशाम्बी – 3 वर्षीय मासूम के साथ रेप की वारदात , घर पर सो रही थी मासूम बच्ची , बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे परिजन , ग्रामीणों नें आरोपी की जमकर पिटाई की, पुलिस नें आरोपी मानसिंह को किया गिरफ्तार, बच्ची को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा, केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताड़ में जुटी, कौशाम्बी के सैनी थाना इलाके का मामला

➡कन्नौज – बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात समेत नगदी की पार, शादी समारोह में शामिल होने गए थे परिजन, पीड़ित ने पुलिस से की मामले की शिकायत, तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रहा पीड़ित, ठठिया थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव का मामला.

➡कुशीनगर – पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठभेड़ , पशु तस्कर ने पुलिस टीम पर की फायरिंग , जवाबी फायरिंग में मुसाहेब अंसारी घायल , दूसरा तस्कर राकेश महतो हुआ गिरफ्तार, दो अवैध तमंचे, कारतूस, प्लास्टिक की रस्सी बरामद, दोनों पशु तस्करों पर पहले से दर्ज है कई मुकदमे, स्वाट टीम, कसया और हाटा पुलिस को मिली सफलता, कसया थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़

➡जम्मू कश्मीर- इंडियन एयरफोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल की, पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया, एयर डिफेंस सिस्टम ने F 16 जेट को मार गिराया, केजी टॉप क्षेत्र में F-16 लड़ाकू विमान मार गिराया.

➡जम्मू कश्मीर- जम्मू में धमाके की आवाजें सुनी गई, जम्मू में S 400 एक्टिव किया गया, राजस्थान बॉर्डर पर भी ब्लैक आउट किया गया, जम्मू रेलवे स्टेशन के पास धमाके किए गए, S 400 ने पाकिस्तान की 8 मिसाइल मार गिराई, पठानकोट एयरबेस पर भी भारी गोलीबारी, एयरपोर्ट की ओर दागी गई मिसाइल गिराई, आरएसपुरा,अरनिया में भी मिसाइल मार गिराई, सांबा में S 400 ने मिसाइल मार गिराई।

Taza Khabar